You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

rajik khan 4 years 10 months ago

नमस्कार सभी को,
में खरगोन का निवासी हूँ अनलॉक की प्रक्रिया तो ठीक है बाकी आम जनता एवं आस पास के गावो एवं कस्बो में आज भी लोगो को समझाने की जरूरत हैं,मॉस्क लगाने उचित दूरी बनाने वगेरह-वगेरा । बात खरगोन शहर की करे तो व्यपार एवं मजदूर तो आस पास के इलाकों से ही आते हैं,इनके टिके लगवाने की उचित व्यवस्था होनी चाहिये, एवं थोड़ी थोड़ी छूट देनी चाहिए,जैसे सब्जी वाला दूध वाला इनका टाइम निश्चित होना एवं बाजार में भी टाइमिंग के हिसाब से खुलना चाहिए,जहाँ ज्यादा व्यक्ति काम करते हैं उस जगह 20℅ लोगो को लेना ।

Avi Telecommunications 4 years 10 months ago

सुबह 6am to 11am डेयरी किराना
11am to 4pm बाकी सभी दुकाने खोली जाये
शनिवार वह रविवार को सम्पूर्ण लोकडाउन

Harshitpandaya 4 years 10 months ago

CM सर आप को mp लोकडाउन 50% समाप्त कर देना चाहिए,क्युकी हर जगह की स्थती अलग अलग है, 50% लॉकडाउन खोलने से आम जनता को भी राहत मिलेगी और भविष्य मे अगर परिस्थिति बिगाड़ने लगती है तो प्रशाशन को स्थति को सभालने मे आसानी होगी, आप ये प्रक्रिया कई प्रकार से कर सकते है,शहरो मे जहाँ पोज़िटीवीटी रेट 5% से कम है,वहा हफ्ते मे 3-3 दिन आधा आधा खोले बाकी जगह रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन जरी रहे।

mohammad taj 4 years 10 months ago

में एक परिचालक हूं सबसे ज्यादा हम लोगो के हालात खराब ही है हम लोगो को वेतन नहीं मिलता हम लोग की हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी ज्यादा खराब है फिर भी प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए में चाहता हूं की शनिवार और रविवार को लास्ट जून तक बंद रहना चाहिए

ShahrukhMansuri 4 years 10 months ago

Mp#भोपाल का lockdown खोलने के लिए मेरा सुझाव,,,
*1*भोपाल मार्केट की दुकानें आप अपने हिसाब से खोल दीजिए,, पर*
*2*हर पुलिस प्रशासन को चालानबुक हर पुलिस थाने में जरूरत से ज़्यादा तादाद में उन्हें उपलबध कराई जाएं, ओर उन्हें मार्केट में दुकानदार हो या आम नागरिक ,*
*3*जो भी गाइडलाइन का पालन नहीं करता, उन पर मोटी रकम से चालान काटने की पूरी छूट दी जाए ।*
*4*पुलिस प्रशासन की निगरानी और उन्हीं के भरोसे मार्केट को खोला जाए,*

Dr Harsh Thakre 4 years 10 months ago

अगर corona की लड़ाई को लड़ना है तो हमें कुछ कड़े कदम उठाने पड़ेंगे कुछ सुझाव इस प्रकार है ।।
1 जब तक पड़ोसी राज्यो मै corona का ग्राफ 5 % के नीचे ना आए तब तक आवागमन सीमित रखा जाए ।
5 डेज क्वेयरंटाइन का नियम रखा जाए ।मॉनिटरिंग के साथ
2) जैसा लास्ट ईयरकॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और आइसोलेशन पर जोर दिया था वैसा है सिस्टम एक्टिव करना पड़ेगा ।
3) पब्लिक को मस्कऔरसोशल डिस्टेंस के लिए सचेत करते रहे ।।
4) सोशल gathering पूर्णतः बंद रहें ।
5) मार्केटटाइमकेaccoखुले
देखा गया है कि इवनिंग टाइम भीड़ ना हो

Ramashraya Upamanyu 4 years 10 months ago

जनता का जागरूक होना सबसे ज्यादा जरूरी है। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी। सैनिटाइजर या साबुन से हाथों की बार बार साफ सफाई।

RISHABH SILARPURIA 4 years 10 months ago

Mobile aur laptop ke Service centers ko
bhi khola jana chahiye taki ko work from home kr rhe hai unko koi dikkat nhi ho aur islie authorized service center ko bhi pehle charan mai kholna chahiye

ChintuVishwakarma 4 years 10 months ago

2 saal se shadi nhi rhi jese hoti thi hum jese log shadiyo ke bharose me bethe rhete the jis se humara ghar chata h but 2 saal se aisa nhi ho rha h or upar se jo privet company bajaj se shadi ke session ke chakar me lone liye h vo v chuka nhi pa rhe h hume koi paisa nhi chiye bas 5 manth ke liye emi band kar diya jaye bas yhi khana h or taki humhri gadi fir se patri me aaye or fir se jiban yapan kare

Akash 4 years 10 months ago

Day by day shop kholi jaye
Kirana or sabji full time ho
Library khol di jaye or owner se kaha jaye single vaccine wale ko entry mile
7-7 day m monitering k bad waki decision liya jaye