You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

DeepakGugnani 4 years 10 months ago

बाज़ार में आने के कोविड नियमो का पालन करना होगा एवं बाज़ार को 2 भागो में बाट दिया जाए
:-दूध,फल,सब्जी,किराना,कृषि सामग्री,बर्तन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक
एवं इलेक्ट्रॉनिक,मोबाइल,हार्डवेर,रिपेयरिंग दोपहर 3 से 9 बजे तक
इस बात का खास पालन करवाया जाए कि बाज़ार में खरीददारी करने केवल वे लोग ही आ पाएंगे जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज़ प्राप्त कर लिए है इससे यह फायदा भी होगा कि बाज़ार में अनावश्यक भीड़ नही होगी एवं लोग वैक्सीन के प्रति अधिक इकच्छाशक्ति प्रकट करेंगे।

Manthan kumar dashore 4 years 10 months ago

आदरणीय नमस्कारआपको अवगत कराना है कि खंडवा जिले में 18 से 44 वर्ष आयु सीमा वाले व्यक्तियों के लिए कोवैक्सीन दवाई अभी तक नहीं आई है कोवैक्सीन दवाई 45 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों के लिए जिले में उपलब्ध है .और 18 से 44 वर्ष आयु वाले व्यक्तियों के लिए covisheld है'
अतः आपसे निवेदन है खंडवा जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वाले व्यक्तियों हेतु Covaction दवाई की पूर्ति हेतु संज्ञान ले और स्वास्थ्य विभाग को सुझाव दें
धन्यवाद
भवदीय
*मंथन महेंद्र दशोरे*
भामगढ़,जिला खंडवा (म०प्र०)
मो.नं.9977024078

Vibhor Jain 4 years 10 months ago

1 - समस्त बाजार को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खोला जाये
2 - संक्रमित कॉलोनियों में लोकडाउन रखना चाहिए।
3 - प्रदेश की सीमाए कुछ समय के बाद खोलना चाहिए।
4 - कॉलोनियों की सप्तहिक सब्जी मंडीया कुछ समय बंद रखनी चाहिए।
5 - किसी भी सभा या आयोजन में नियमो का पालन हो इसका ध्यान रखा जाए।
6 - ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी सख्ती हो।

Ramkumar aharwar 4 years 10 months ago

अनलाक करते हुए बेरोजगार हुए शिक्षको का ध्यान रखा जाए

Ramkumar aharwar 4 years 10 months ago

महोदय अनलाक सभी जगह का करें लेकिन उनके लिए नियम बनाए
प्रदेश का शैक्षणिक स्तर गिर गया है और आनलाइन कक्षा का कार्यक्रम पूरी तरह फेल है
अतः ऐसी जगह जहां कोरोनावायरस नहीं या कम है वहां के सभी स्कूलों को खोला जाए क्योंकि बच्चों के साथ ऐसे शिक्षक जो प्रायवेट स्कूल या अतिथि शिक्षक थे वे बेरोजगार हैं या फिर इनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए

DeepakGugnani 4 years 10 months ago

बाज़ार बाज़ार पूर्ण रूप से खोल दिये जायें केवल वे लोग बाज़ार आ सकेंगे जिन्होंने दोनो वैक्सीन लगवा ली हैं।

Akash 4 years 10 months ago

Dear sir as you know ratlam district is closed from the 9th April and as in ratlam the whole village area are closed from the 9th and so on as you see the time has been come for the farming in village area of ratlam district you have to open the villages from 7:00am to 01:00pm so the people cn buy is needed thing as I say in aadivasi area as I am the owner of grocery store but we can not do home delivery as they need very less amount of thing so you can open the village for some time from 1June.

adityatiwari 4 years 10 months ago

१३ - ब्लैक फंगस जैसी बीमारीयो से बचाव के उपाए बताए।
१४ - चुनाव , उपचुनाव जैसे कार्यक्रम एक दो सालो के लिए आगे बढ़ाए।
१५ - सभी नागरिको को अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाए समझाए।
माननीय शिवराज जी एवं सम्पूर्ण सरकारी विभाग का धन्यवाद

adityatiwari 4 years 10 months ago

७ - किसी भी धरना प्रदर्शन या राजनैतिक सभा को अनुमति न दे।
८ - स्वास्थ्य विभाग को करोना की तीसरी व् घातक लहर के लिए शीघ्र तैयार करे।
९ - ऑक्सीजन सिलेंडर एवं जरूरी दवाइयों की उपलब्धता रखे।
१० - जब तक सभी नागरिको को वेक्सीन न लग जाए प्रशासन फुल अलर्ट रहे।
११ - सुनियोजित एवं शीघ्र टीकाकरण की व्यवस्था की जाए।
१२ - स्कूलों व कॉलेजों को बंद रखा जाए।

adityatiwari 4 years 10 months ago

१ - किराना दुकानों को निश्चित समय के लिये केवल होम डिलीवरी के लिए खोलना चाहिए ताकि ग्राहक दुकानों पर भीड़ न लगाए।
२ - संक्रमित कॉलोनियों में लोकडाउन रखना चाहिए।
३ - संक्रमित घरो की जानकारी साझा करनी चाहिए एवं वार्ड की डिस्पेंसरी या अन्य द्वारा उन पर ध्यान रखना चाहिए।
४ - जिलों की सीमाए कुछ समय के बाद खोलना चाहिए।
५ - कॉलोनियों की सप्तहिक सब्जी मंडीया कुछ समय बंद रखनी चाहिए।
६ - किसी भी सभा या आयोजन में नियमो का पालन हो इसका ध्यान रखा जाए।