You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

AMAN CHADOKAR 4 years 10 months ago

In the light of current situation, the MPPSC PRE 2020 which was scheduled on 20th June 2020 should get postpone. As many aspirants have lost their loved once and many final year students have their final year exam in June, so to reduce some pressure upon students, I request to please postpone the PSC exam by atleast 1-2 months.
Thankyou.

Dr Usha Shukla 4 years 10 months ago

किंतु...
शेष है समर
अभी तो उगते सूरज से
आंख मिचौली करना है
अभी तो रातभर चांद से
हमको ठिठोली करना है
किरणें सहेजी नहीं अभी
तारों से झोली भरना है
सुबह भूले थे,सांझ को
घरपर रंगोली रचना है
प्रलय के झंझावातों में
निर्माण सिर उठाएंगे
आशंकाएं हार जाएंगी
विश्वास जीत जाएंगे
तनिक सी सीख देकर
ये दिन गुजर जाएंगे।
आपसी सद्भाव की
बंसरी सभी बजाएंगे।
दर्द बेशुमार हों,
विषभरी बयार हों
किन्तु प्राण का दिया
झूम झिलमिला उठे
युद्ध शेष है मगर
दूर रह औ'वारकर
आपदा स्वयं कहीं
हार, तिलमिला उठे

DrDPNagar 4 years 10 months ago

१८. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ टीमों का निरंतर ब्रामण सुनिश्चित किया जाय।
१९. सार्वजनिक परिवाह को भी ५०% से ज्यादा क्षमत से ही चालू किया जाए इसका सकती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

AshishDubey 4 years 10 months ago

District wise vaccination drive krna chahiye .agar mp govt ko 115 lake dose receive hoti h to high density wale area ko poori vaccine de deni chahiye usse vaccine ka transportation cost bachega also ek ek krke saari district vaccinated ho jaayenhi.abhi har district ko kam kam dose mil rhe h jisse wo vaccine program me tezi nahi laa paa rhe ab public ne itna wait kiya h to thoda sa or kr legi cases jaha jayda h waha vaccine program full speed me hona chahiye

Samir 4 years 10 months ago

नगर नगर जो सब्जी मंडी बनी हैं उनपर अभी रोक लगानी चाहिए सबसे ज़्यादा भीड़ वही होती हैं.
जिससे वहा रह रहे रेहवासियों क़ो भी दिक्कत होती हैं.
-------भोपाल

DrDPNagar 4 years 10 months ago

१६. ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खोला जाए। जिससे शहरों में भीड़ न हो पाए।
१७. ग्रामीण क्षेत्रों में निर्णाम व विकास कार्यों को पूरी क्षमता के साथ खोल दिया जाय।

DrDPNagar 4 years 10 months ago

१५. गाओं में आज भी दर है के यदि वो पॉजिटिव मिले तो उन्हें अस्पताल में मरने के लिए भर्ती कर दिया जाएगा इस लिए लोग टेस्ट भी करने से बचते है, इसके लिए उनका डर ख़त्म करने के लिए गाओं के ही लोगों द्वारा जागरूता के लिए टीम बनायीं जाए।

DrDPNagar 4 years 10 months ago

१३. रेलवे स्टेशन पर स्वस्थ जाँच जरूर हो, सनका होने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में या घर में िसलते करके घर में ही इलाज दिया जा।

DrDPNagar 4 years 10 months ago

१४. सामान्य लक्षण के मरीजों को घर में ही िसलते करके इलाज फ्री में दिया जाए। विशेस्कर ग्रामीण क्षेत्रों में गाओं का समूह बनाकर स्वस्थ कर्मिओं की टीम द्वारा उनका लगातार निगरानी की जाए। टीम को जवाबदेही बनाया जाए, यदि उनके अधीन गाओं के समूह में महामारी फैलती है तो टीम पर सख्त कारवाही की जाए,