You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Arvindsoni 4 years 10 months ago

माननीय महोदय
हमारा प्रदेश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जीत की बढ रहा है। आपके प्रयास और प्रदेश की जनता इसके बधाई के पात्र हैं। जैसा कि विशेषज्ञो के द्वारा तिसरी लहर की आशंका व्यक्त की गई है उसको ध्यान में रखते हुए इस लॉकडॉउन को ओर 7 दिन बड़ाना चाहिए जिससे कोरोना की ओर रोकथाम हो सके। लोकडाउन में डील किसी भी जल्दबाजी मै नहीं किया जाना चाहिए। अभी कुछ ढील देने से मार्केट में भीड़ बढ जाएगी ओर तीसरी लहर की आशंका बढ़ जाएगी।

SuchiJain 4 years 10 months ago

Respected sir, in the light of covid penadamic it will be better to postpone mppsc pre examination which is to be which is to be held on 20 June. Since more than 3 lakh students are appearing in the exam and life of every person is very important. Hence on the line of UPSC this exam should be postpone untill situation comes under control

Anil Prakash Shrivastava 4 years 10 months ago

माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
सादर अभिवादन् ।
अभी संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है । अन्य राज्यों में लाकडाउन है और कई राज्यों में इसे आगे भी बढाया जा़ सकता है इसको भी ध्यान में रखकर अनलाक किया जाय । क्योकि अनलाक होने पर अन्य राज्यों में भी आवाजाही होगी जो संक्रमण को बढ़ावा देगा ।
यदि 1 जून से अनलाक करना ही है तो चरणबद्ध तरीके से सीमित अनलाक किया जाय
अनलाक की प्रक्रिया के लिए निम्न लिखित सुझाव उपयोगी हो सकते हैं-सुझाव संलग्न फाइल में दिये गये हैं

S V K Sadhwani 4 years 10 months ago

Pl give some hours daily for essential commodity and maintaining house taps, electric, automobile and other equipments. Optical shop and barbers should be allowed with sanitary precautions and social distancing.

Pradeepshrivas 4 years 10 months ago

Sabji markit only morning m 4 hours open and kirana ki shop plzz open sir
And plz open saloon and privat job k balo ki shop or choti choti shop ko bhi open kare jisse garib log roj khane bale roj phir se apni shop open kar sake
Jyada se jyada sakti old bhopal m plz

AbhishekPandey 4 years 10 months ago

नाइट कर्फ्यू औचित्यपूर्ण बिल्कुल भी नहीं है इसीलिए उसे लगाया जाना बेकार है। बाजार दो या तीन वर्गों में खुले जैसे दो दिन किराना, स्टेशनरी अन्य तो अगले दो दिन कोई और वर्ग अगले दिन कोई और। रविवार पूर्णतः lockdown रहे। बाजार पूरे टाइम के लिए ही खुले क्युकि कम समय का सुनकर लोगों में ज्यादा पैनिक होता है और वो भीड़ में निकलने लगते हैं। ज्यादा से ज्यादा दुकाने खुले ताकि गरीबों को काम मिल सके।

HiteshMidhore 4 years 10 months ago

Sir plz open fitness center like gym and Swinging because its Source of fitness and immunity power so request to open fitness Center...