You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

HiteshMidhore 4 years 10 months ago

Sir plz open fitness center like gym and Swinging because its Source of fitness and immunity power so request to open fitness Center...

SSD Editez Picart 4 years 10 months ago

श्रीमान मुख्यमंत्री जी,
शिवराज सिंह चौहान
म.प्र शासन,

सर, COVID-19 की रोकथाम के लिए मेरा सुझाव यह है कि कृपया बाजार के खुलने का समय सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित किया जाये एवं जब तक Lockdown पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक बाजार को Odd/Even कके तर्ज पर दुकानों को खोलने का नियम बनाया जाए।

S V K Sadhwani 4 years 10 months ago

Gradually all small shopkeepers, plumbers, electricans small business and addmin offices of organization should be allowed daily wages workers are in crisis. Pl help them.

Shubhamrathour 4 years 10 months ago

प्रिय मामा जी
मै आपसे निवेदन करता हूं की अनुप्पूर का लॉक डाउन खोल दिया जाए

Ritesh Bhavsar 4 years 10 months ago

1. प्रथम- सभी किराना, सब्जी, दूध की दुकानों का टीकाकरण एवं परीक्षण सभी के लिए अनिवार्य होना चाहिए।
2. अन्य लोगों के टीकाकरण को रोकें।
3. टीकाकरण और परीक्षण बैंकिंग, और अन्य वित्तीय संस्थान और सभी उद्योगों को अनिवार्य होना चाहिए।
4. नगर परिषद, नगर पालिका, ग्राम में सभी व्यवसायियों एवं उनके कर्मचारियों का खुली दुकान से पहले टीकाकरण एवं परीक्षण अनिवार्य होना चाहिए।
5.सबसे पहले - इंदौर, उज्जैन, देवास, पीथमपुर, जबलपुर, ग्वालियर के लोगों को टीका लगाना अनिवार्य है।
6. कोर्ट- सभी वकीलों का vaccina

yogendra singh solanki 4 years 10 months ago

मास्क को अनिवार्य रूप से लगाना ही है अन्यथा उस पर चालानी कार्यवाही हो और दंडात्मक कार्यवाही भी हो इसके बाद पिछली बार की तरह चाय की होटल ऐसी जगह जहां भीड़ भाड़ हो वह अभी नहीं खोलने चाहिए जिम बंद रहनी चाहिए वाहनों में मोटरसाइकिल पर 2 से ज्यादा व्यक्ति ना हो

rajesh 4 years 10 months ago

श्रीमान मुख्यमंत्री जी,
शिवराज सिंह चौहान
म.प्र शासन,

सर, COVID-19 की रोकथाम के लिए मेरा सुझाव यह है कि कृपया बाजार के खुलने का समय सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया जाये एवं जब तक Lockdown पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता तब तक बाजार को Odd/Even कके तर्ज पर दुकानों को खोलने का नियम बनाया जाए।

Pankaj_2041 4 years 10 months ago

Banking time should be 10 to 2.
Liquor shop should open.
Restaurent should deliver the food at doorstep.
Market should open alternate days.
Malls should remain closed.
Can open street vendors within timelines.
Saloon should open weekly twice.