You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Abhi yadav 4 years 10 months ago

न्यायालयों को जल्द से जल्द खोला जाए पिछले 14,15 महीनो से वकीलों की किसी भी प्रकार से कोई सहायता नहीं की गई जिससे उनकी आर्थिक स्तिथि खराब हो गई है सरकार द्वारा वकीलों के लिए कोई योजना भी नहीं है जल्द से जल्द कोर्ट पूर्ण रूप से खोली जाए !!

Vivek Bhatnagar 4 years 10 months ago

1. Open different markets on alternate days.
2. Different shops, by category, in same market must be opened for different time slots.
3. Keep all closed leisure facilities like shopping malls, restaurants, cinema etc. open for restricted use only.
4. Discourage any kind social gatherings for all purposes.
5. Mandatory sanitisation and ensured change of air at all facilities.
6. Clear rules for very strict penalty for any violation to be widely disseminated through all modes.

Surendrasinghthakur 4 years 10 months ago

मुख्यमंत्री जी गांवों में बाजार खोले जाएं ताकि किसान आगामी फसल की तैयारी कर सके साथ ही किसानी से जुड़े मेकेनिक मोटर बाइंडर, ट्रेक्टर मेकेनिक लेकमशीन आदि को अनुमति दी जाए

Rupeshrunijha 4 years 10 months ago

सभी दुकानो को 2-2 के अंतर से खोलना चाहिये।
जैसे कि 2 दिन किराना दुकान ।

2दिन दूसरी दुकान।
दुकान का समय फिक्स होना चाहिए

deepak kumar soni 4 years 10 months ago

बाजार में फ्री मास्क एवम सैनिटाइजर का चलन होना चाहिए ताकि जरूरतमंद इंसान उसका उपयोग कर सके ।
और बाजार अनलॉक करने से पहले ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए की यदि कोई दुकानदार ज्यादा पैसे मांगता है तो उस पर तुरंत कार्यवाही हो।

Vijay Srivastava 4 years 10 months ago

It is a very tough time for front-line warriors. More volunteers is the need of the hour for better execution. Plans are there with all the collectors but strict execution due to lack of resources.
First of all, we should identify more volunteers for city-wise(Vaccinated people only)
1. Vaccination in more numbers free as well as Paid both.
2. Schools to remain close.
3. Issue ID cards for Volunteers and publish them ward-wise.
4. Execute the directions of collectors as it is

Gajendra Pal_1 4 years 10 months ago

Aam janta Subha sham faltu Bhar nikalti hai isliye market din me 11 am to 4pm open Karna chaiye..
aise logo ko pehle vaccine lagaye jo daily multiple logo ke contact me aate hai... jese kaam- dhandha business job or Ghar ke kaam ke liye Bhar nikalna padta hai isliye pehle inko vaccine lagaye or Bhar nikalne ki permission de..
Is smay bhut log berojghar hai unhe Corona volenntier ki job dekar bhid bhad wale aria me lagakar Corona control Kar sakte hai

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई है अतः आपसे निवेदन

Rahul_1308 4 years 10 months ago

बाजार ज्यादा समय के लिए खोल जाए ताकि बाजार में भीड़ न हो पाए
क्योंकि 100 लोगो को काम है बाजार में तो सभी 2 घंटे में वही काम करेंगे और अगर 8 घंटे खुला रखते है तब भी वही 100 लोग बाजार आएंगे पर भीड़ नही बढ़ेगी