You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई है अतः आपसे निवेदन है

GaganZarbade 4 years 10 months ago

नाईट curfew लगना चहिए जब ता एक्टिव केस 5000 के नीचे नहीं आ जाते । social distancing का sakhti से पालन करवा कर सब्जी मंडी खोली जा सकती है । सभी धार्मिक , सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रमों पर पूर्णता प्रतिबन्ध होना चाइये । धारा 144 लागू रहनी चहिए जिससे भीड़ ना लग पाए। theater बंद rehne चहिए ।

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई

Gajendra Pal_1 4 years 10 months ago

Is smay bhut log berojghar hai unhe Corona volenntier ki job dekar bhid bhad wale aria me lagakar Corona control Kar sakte hai

Souravsha 4 years 10 months ago

1,,एमपीपीएससी परीक्षा समय पर करवाए,
2,,परीक्षाओं को न्यायालय प्रक्रिया से मुक्त कराए
माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा एक ही सुझाव है कॉविड की तरह परीक्षाओं का नियमित समय पर न होना तथा ओबीसी आरक्षण का न्यायालय में विचारणीय तथा उसमे सरकार का रुख सुस्त होना एक स्वयं घातक महाबीमारी का संकेत है,आगामी एमपीपीएससी की परीक्षा भी इस कारण अटकी हुई है अतः आपसे निवेदन

Avdhesh yadav 4 years 10 months ago

MPPSC की परीक्षा फिलहाल स्थगित की जाए क्योंकि इसमें शामिल होने वाली 3:30 लाख परीक्षार्थी corona स्प्रेडर साबित हो सकते हैं

Sujeet Jain 4 years 10 months ago

Following suggestions can be implemented:
1. Those who are identified as Covid +ve, shall be under strict home isolation or hospitalization along with restriction to family to move out of house.
2. Containment zones shall be published in daily newspapers so that all residents remain aware.
3. Open markets from early morning like 6am to 6pm. Keep random Covid check in busy or high density markets.
4. Fine shall be atleast 1000/- for not wearing mask. Else some punishment shall be fix.

Rahul_1308 4 years 10 months ago

कृपया दुकानदारों पर कोई कार्यवाही न करे 1-2 महीनों से कुछ नही किया उन्होंने हनक भी परिवार है, सवारी वाहन पर कम सवारी और मोटरसाइकिल पर एक ही सवारी की परमिशन दे ताकि भीड़ कम आये बाजार मे
और जिनको वैक्सीन लग चुकी है 1 अथवा 2 उन्हें कुछ छूट प्रदान करे
और जिन्होंने वैक्सीन नही लगवाई उन पर बाजार आने जाने या कही और आने जाने पर चलानी कारवाही करे

PriyankaMishra 4 years 10 months ago

मेरे हिसाब से सरकार को धीरे धीरे कोरोना कर्फ़्यू हटाना चाहिए, सरकारी दफ्तरों में अभी दस प्रतिशत उपस्थती ही रहनी चाहिए और जिन महिलाओं के घर पर दो साल से कम उम्र के बच्चे हो उनके लिए घर पर ही काम करने की उपलब्धता करानी चाहिए।क्योंकि अब बच्चो को सेफ रखने की आवशयकता है।