You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Reena sisodiya 4 years 11 months ago

Shikshako or vidhyarthiyo k tikakaran k sath schhol open krna chahiye
Doordarshan k madhyam se shiksha sambhav nhi h
Puri suraksha or tikakaran k sath bchho k bhavishya ko prathmikta
deni chahiye

varsha patel 4 years 11 months ago

Dear sir,

Since we have overcome with this difficult situation so request you to postpone all exams of june 2021 including mppsc pre 2020 to avoid any further disaster.

sarransh agrawal 4 years 11 months ago

Limited time k liye bazar kholny se bazar m bheer bard jati hai or corona failne k chance bardh jaty hai. Kripya limited time na kre. Uski jgh jgh police ko tainat kraya jai jo bheerd na hony de.
Dukan m 2 log se zyada na jai .
Mask na phenne pr kardi karywahi ki jai

sarransh agrawal 4 years 11 months ago

Unlock mey college or school ko kholny ki anumati nhi dena chahiye.3rd wave m bola ja rha hai bacccho pr subse zyada effect hoga or 2nd wave m young population suffer ki hai.
Exams or curriculum k karn jaan jokhim m dalna shi nhi hoga.

sarransh agrawal 4 years 11 months ago

Restaurants or hotels mey sirf takeaway or Delivery na khola jai. Blki restaurant or hotel k liye proper guidelines de kr unko dobara kholne ki anumati di jai.
Hotel ke employees or owner aaj bht buri stithi mey hai.
Hotel restaurant m social distancing ho skti hai.

Rajdubey 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
आपसे निवेदन है भोपाल के सरकारी दफ्तरों में अभी महिला कर्मचारियों को कुछ दिन की और छूट मिलनी चाहिए और जिनके बच्चे छोटे हैं तो उनको परेशानी हो सकती है कोरोना का संकरण अभी भी है भोपाल में इसलिए आपसे निवेदन है कि महिला कर्मचारी जो सरकारी दफ्तरों में हैं उनको अभी कुछ दिन के लिए और work-from-home ही जारी रहे धन्यवाद.

Gaurav 4 years 11 months ago

All working peoples and college going students should be mandatorily get vaccinated , then only entry will be allowed at workplace and in colleges..
This helps in opening up of educational institutions and working places fast .
Make this a rule.

Vaibhav Mishra 4 years 11 months ago

लॉकडाउन होने के कारण काम न होने की वजह से bank EMI भरने में बहुत परेशानी हो रही है तो उसके लिए कुछ महीने कि राहत देनी चाहिए।

Raghvendrasinghrathore 4 years 11 months ago

दो या तीन घंटे की अपेक्षा बाजार ८ घंटे तक खोले जाना चाहिए क्योंकि टाइम लिमिटेशन नही होगा तो भीड़ भी नही होगी लेकिन सिटिंग व्यवस्था वाले जैसे की रेस्टोरेंट(केवल पार्सल सुविधा कर सकते है),अहाते, सिनेमा हॉल, मंदिर, कोचिंग आदि अभी कम से कम १ महीना और नही खोला जाना चाहिए लेकिन दुकानें अवश्य खोली जाना चाहिए लेकिन भीड़ इकट्ठी होने पर बड़े चालान की प्रक्रिया भी होनी चाहिए जिससे कोई भी दुकानदार खुद ही भिड़ नही होने देगा
अनलॉक होना भी जरूरी है और सेफ्टी भी
सारे नियम और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन

junaidakhter 4 years 11 months ago

sir unlock me fitness center bhi open kiye jaye isse apne lungs ko improve kiya ja skta hai jese hi yoga ki zaroorat hai fitness bhi zaroori hai
dhanyawaad