You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

aman chaurasiya 4 years 11 months ago

1 month se jada ho chuka hai corona ke karan market band hai logo ki aaye band hai.....sarkar ko sbse pehele madhyam varg ko kuch rahat deni chahiae jise agr 3 satage aati hai yo log sarkar ka saath or ache se de sake molbhot cheezo ki abaskata sarkar puri kar
Sabji mandi srif dukandar ko liae ho
Baki sbsji ya tele bale ghr ja kr beche jisse bheed kafi kam hogi logo ko bahr ni jana padega
Vacine ke lia logo ko polio jese abhiyan ki abasakta hai jo logo ki pahuch me ashani se pahuche

AYUSH PATHAK 4 years 11 months ago

जहां पर कोरोना केसेस काफी कम है वहां पर लॉकडाउन हटा दिया जाए ,और जहां पर हालात अभी उतने काबू में नहीं है वहां पर कंटेंटमेंट ज़ोन बना कर सिर्फ उस एरिए को लॉक किया जाय न की पूरे जिले को और नाईट कल्फू 8 के बाद आप लगा सकते हैं , और कलेक्टरों को मनमानी लॉकड़ाउन करने की अनुमति न दी जाए , बल्कि ग्रह मंत्रालय से एक बार अनुमति लेकर लॉकडाउन के बारे में विचार किया जाए, क्योंकि अब अर्थवयवस्थाओं को भी सुधारना है,
इसलिए नियम कुछ ऐसे हों जिससे आमजनों और मिडिल क्लास वालों का को कोई अहित न हों।।

Anandsahu 4 years 11 months ago

सरकार को मार्केट सुबह 6 बजे से 12 बजे तक ही खोलना चाइए ओर हफ़्ते में रविवार को 1 दिन का जनता करफु लगाना चाइए ताकि लोग घर में ज़ायद से ज़ायद आराम करेंगे तो ईमयूनिटी पावर वीक नहीं होगा सिर्फ़ अति आवश्यक सामग्री के लिए ही जनता घर से बाहर निकेगी

Abhinav Raikhere 4 years 11 months ago

Demand vs supply
डिमांड है 100, दुकान खुल रही है 20 वो भी कम समय के लिए तो जाहिर है भीड़ बढ़ेगी, क्योंकि कम समय मे सबको और वो भी कम दुकानों पर जाना है।
इसके बजाय सप्लाई बढ़ाई जाए, और डिमांड यानी कि ग्राहक काम किये जायें, दुकान सारी खुले (जरूरी सामान) ज्यादा समय के लिए खुले और ग्राहक काम जाए (ऑड इवन लागू लर सकते, महिला/पुरुष या आयुवर्ग या 25% वार्ड) लेकिन बाजार सारा खोले, इससे सप्लाई बढ़ेगी, और ग्राहक काम होंगे। हो सके तो कंस्ट्रक्शन मटेरियल की दुकान देर रात खोले जिससे दिन की भीड़ और काम के जा सके।

DharmpalsahuAdvocate 4 years 11 months ago

समस्त दुकाने सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होली जावे बा रात्रि कंफ्यूज जारी रहे तथा शनिवार और रविवार पूर्ण ल लॉक डाउन रहे

kshamendra jain 4 years 11 months ago

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए लोक डाउन 10 से 15 दिन ओर बढ़ना चाहिए।इससे थोडा नुक्सान सम्भव है मगर कई सम्भावित जान बच जायेगी।
सरकारी मशीनरी पर पहले से बहुत दवाब है।एक दुम छूट का
मतलब संक्रमण को बडावा देना जो की खतरनाक हो सकता है।

Abhinav Raikhere 4 years 11 months ago

प्र 2. नियम पालन ? स्मार्ट समाधान :
उत्तर: मास्क अनिवार्य तो है पर सख्त कार्यवाही न होने से लोग लापरवाह है, सारे नियमों में सख्ती सर्वोपरि है, वरना नियम कितने बना ले अगर पालन नही होगा तो किसी काम के नहीं, नियम पालन के लिए जनता के ऊपर जवाबदारी और इनाम भी दें, जैसे शादी में 50 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर 10000/- जुर्माना है तो सूचना देने वाले को 1000/- दे , पुलिस को कही जाने की जरूरत ही नहीं, इनाम लेने के चक्कर मे पड़ोसी ही कॉल कर सूचना दे देगा,
समाधान कई हैं पर पोस्ट लंबी हो जाएगी, कॉल करे

KshitijGoyal 4 years 11 months ago

जैसा कि निर्धारित हुआ है कि 1 जून 2021 से मध्यप्रदेश में अनलॉक किया जाएगा कुछ सुझाव में देना चाहता हूं जिससे कोविड 19 पर काबू किया जा सके
4. बाज़ार को हफ्ते में 5 दिन खोले और समय कम किया जा सकता है ।
5. चेक प्वाइंट से भीड़ को नियंत्रित किया जाए ।
6. गांव और अन्य शहरों से कुछ समय के लिए आने जाने पर प्रतिबंध लगाया जाए ।
7. कंटेन मेंट जोन पर सख्ती बढाई जाए ।

Hrideshkhare 4 years 11 months ago

१.सभी व्यवसाय कीदुकानो का समय सुबह १० बजे से शाम ५.३० का होना चाहिए |२.व्यवसाय के वार निर्धारित होने चाहिए ,उस दिन सिर्फ वही व्यवसाय की दुकाने खुलनी चाहिए |३.जरुरतमंद वस्तुए की दुकानो के खुलने का समय सुबह ७.०० बजे से १.०० बजे तक और शाम ५.०० से ८.०० बजे तक का होना चाहिए |४.खाने-पीने की दैनिक दुकाने का समय सुबह ८.०० बजे से शाम ८.०० बजे तक होना चाहिए ,इसमें भी वो सिर्फ होम डिलिवेरी ही कर सकते हैं |५.स्थानीय वाहन जैसे ऑटो,सिटी बस में भी ५० % सवारी ही होना चाहिए इसमें ड्राइवर और उनका स्टाफ तथा सभी