You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Vismit Panot 4 years 11 months ago

Carme akele baithe vyakti k saath mask pahanane ko lekar prashasan zabardasti na kare aur iske alawa agar kisi ne mask na lagaya ho to bhi uske sath badtamizi na kare, ₹100fine lagaye lekin sath me ek mask bhi de, lagane k liye.

Himanshu Khedkar 4 years 11 months ago

Sir please give some funds to those people's who lost their just bs in this pendemic situations because they have spend tthere all small savings in this lockdown so the govt. Will pprovide some cash to their accounts for also give jobs for those people's who lost there jobs o that they never break this lockdown if they have all requirements fulfilled by government for their daily needs.
Thanks

Mangal Choudhary 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान
कोरोना जैसी महामारी की चेन को तोड़ना भी है
सभी गतिविधियों शुरू भी करना है

Arvind Chouhan 4 years 11 months ago

1. 1जून से जीविका की गतिविधियां खुले पर दो गज दूरी ओर मास्क है जरूरी।
2. दूसरे सप्ताह में कोचिंग संस्थान को खोला जाए
3.बसे 50% सवारी के साथ चालू की जाए।
4.जाने आने की पाबंदिया हटाई जाए पर मास्क हो जरूरी।
5.सभी कार्यक्रम रोके जाए भीड़ न हो
6.ऑटो पार्ट्स शोरूम भी खोले जाए सावधानी से
7.स्कूल कॉलेज 15 जून के बाद चालू किये जायें 50% के

Nageshwar Patidar 4 years 11 months ago

Sir don't unlock completely start to set up bubble area in village including one or more village in same bubble according to positivity rate restrict social gathering in rural area as there are much more cases of covid in rural area people generally do not test themselves and there are many more deaths in rural area. Please allow unlocking process according to priority basis to avoid third wave.

MOHINDER SINGH CHOUHAN 4 years 11 months ago

10. All other states are lobbying for external vendors, they are issuing tenders we should also do that. More vaccinated people more chance of less spread.

SHUBHAMVISHWAKARMA 4 years 11 months ago

हफ्ते में सिर्फ 5 या 6 दिन ही मार्केट खोलने की अनुमति होनी चाहिए। मार्केट खोलने का समय दोपहर 12 से 4 बजे तक ही होना चाहिए। ताकि लोग धूप होने की वजह से कम घर से निकले।रविवार को जनता कर्फ्यू हो और उसका कड़ाई से पालन करने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाए।
Gym, theatre, swimming pool इत्यादि को 7 या 10 जून तक बंद ही रखा जाना चाहिए, उसके बाद संक्रमण को देखते हुए इन्हें खोलना चाहिए।
Contamination zone में फिलहाल कोई ढील नही देनी चाहिए। पुलिस को मार्केट में लगातार पेट्रोलिंग करने के सख्त निर्देश द

Deepak Saxena 4 years 11 months ago

पुलिस की सहायता और मार्किट में 1 ही जगह बढ़ती भीड़ को कन्ट्रोल करने के लिए नगर सेवक,NCC केडेट, ओर volentry कार्यकताओ को मार्किट में तैनात किया जाना चाहिए ताकि वो 1 ही जगह बढ़ती या लगी हुई भीड़ को कन्ट्रोल कर सके।

Anil patel 4 years 11 months ago

सर् lockdown को कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जाना चाहिए,क्यों कि जैसे ही मार्केट खुलेगा,गांव के लोग शहर की ओर भागने लगेंगे,और गांव के लोग बिल्कुल भी गाईड लाइन को नही समझते,उनके हिसाब से मार्केट खुलना मतलब कोरोना खत्म,न तो मास्क लगाते ,न डिस्टेंस का ध्यान रखते।।।। अभी कम से कम 10 जून तक और लॉकडाउन बढ़ना चाहिए।।।