You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Deepak Saxena 4 years 11 months ago

सर अनलॉक को लेकर मेरा 1सुझाव है।
की दुकान बंद करने का टाइम कम ना किया जाए। बल्कि रात को 11 बजे तक ही टाइम रखा जाए, इसके पीछे कारण ये है कि अगर दुकानों को बंद करने का टाइम आप 8 बजे रखते है। तो लाखो लोग जो ऑफिस जाते है सरकारी या प्राइवेट वो शाम को 5 से 7 बजे के बीच ही छूटते है, अब वो लाखो लोग इकठ्ठे दुकान की तरफ भागेंगे क्योंकि 8 बजे दुकान बंद हो जानी है कोई नही रुकेगा। ओर जो चीज़ हम नही चाहते वही होगी, भीड़।परंतु यदि यही टाइम 11 बजे रहने दिया जाए तो लोग हड़बड़ाएंगे नही ओर बिना भीड़ लसकेंगे

RahulGupta 4 years 11 months ago

Social distancing norms ko strictly follow karte hue.. 2 days fir 4 days open karna chaiye aur 6 am to 1 pm open karna chaiye. Aur 2 wheelers pe 1 and four wheeler me 2 s jyada nah.. along with mask face shield be should mandatory. Encourage Online delivery for local for every item. Need to think for Labour class that how can we help them as they are not using FB or TV to get the right direction and safety tips and things.

RAHUL KUMAR AHIRWAE 4 years 11 months ago

श्रीमान जी जनता कर्फ्यू को 15 जून तक बढ़ाया जाना उचित होगा । अगर अनलॉक की आवश्यकता है तो शहर में मार्केट को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक ही खोला जाए तथा रविवार एवं शनिवार को पूर्ण जनता कर्फ्यू लगाया जाए ।

Clemence James 4 years 11 months ago

Respected Sir Ji;
a suggestion is been forwarded for the black/white fungus is to go for the campain now is the time to aware the people of madhya pradesh specially for the villagers through various means communications please.

Suniljoshi 4 years 11 months ago

शिक्षक भर्ती 2018 को जल्द पूरा करके चयनित शिक्षको को 1 जुलाई 2021 तक नियुक्ति प्रदान कीजिये। पिछले तीन साल से हम इसके इंतज़ार में है।

Bhanupratap patel 4 years 11 months ago

वो जिले जिनमे अधिक वैक्सीन लग चुकी है उनको पहले खोला जाना चाहिए ना की corona केस के आधार पर । और वैक्सीन लगवाने पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए । अब तीसरी लहर नहीं आना चाहिए इस महामारी को जड़ से खत्म करना होगा कब तक बचते रहेंगे ।

PrateekArmarkar 4 years 11 months ago

Lockdown has to be continued upto june. Also the vaccination of both dose should be done atleast 60% of the public. The vaccination process should be monitored and done precisely.
Also the government should provide some compansation to those who died due to covid 19 second strain without any condition to every suffered family and the process should be simple and easy to understand like where to aply, forms etc.
Thanks

Shubhambhargav 4 years 11 months ago

Hum sab k priye mamaji aapka faisla bhut shi h kholne k liye plss jldi kholiye social distancing or mask compulsory rkhiye jisse corona wapas na faile.mamaji ek or baat pradesh k apke bacho ka bhavishya andhkar me na jaye to hmare papers jaise police other competetive exams k liye date di jaye jiise aapka sapna atmnirbhar bharat pura ho or hum rojgar mile coch m bhi social distancing or mask compulsory kr usse khola jaye.jisse hmare pradesh ki unnati na ruke mere commnts pr aap jarur dhyan de .

Himanshu Garg 4 years 11 months ago

Suggestion regarding Vaccination, make 50% centres to be booked online on cowin platform and 50% to govt. PHC centres, also these unlisted centres with type of vaccine to be published in news paper daily