You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Raviraj Sahu 4 years 11 months ago

डरा हुआ है और हम लोगों को भी देख कर अपने घर के ताले बंद कर बाहर भाग जा रहे थे थर्मल स्कैनिंग कराने पर डर रहे हैं और कुछ बुजुर्ग जिन्होंने प्रथम तो लगवाया है वह दूसरे दोस्त लगाने से इंकार कर रहे हैं इसके लिए भी एक अच्छी योजना बनाई जानी चाहिए और उनके इलाज की व्यवस्था करनी होगी

Raviraj Sahu 4 years 11 months ago

महोदय कोरोना कर्फ्यू को धीरे धीरे कर खोला जाना चाहिए जैसा कि शुरुआती दौर में मार्केटो को कुछ समय के लिए खोला जाना चाहिए उसके बाद ऐसे ही घर ऐसा एरिया जहां अभी भी कोरोना के संक्रमित लोग मिल रहे हैं उन्हें पूरी तरह सील करना चाहिए उनके घर और मोहल्ले बस को ना कि पूरे गांव को धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां भी चालू होनी चाहिए और टीकाकरण में तेजी लानी होगी साथी जनजाति समाज के लोगों को टीकाकरण के और अधिक जागरूक करना होगा ब्रेक द चयन के माध्यम से कई गायों में जाना हुआ इससे यह पता चला की जनजाति समाज का व्यक्त

Bhushan Sanjay Badgujar 4 years 11 months ago

Namaskar Sir, Covid Pandemic Situation Me MP Goverment Bahut Acchese Work kiya hai or Baat hai unlocking ke toh sir jo bhi District me 25 % Covid ke Marize Ho waha per aap only wealky Jo bazar hotah hai wo start kar or 6 din same Jase abhi hai wase rahne do no change after 1 month change schedule or 1 month bad aap aapke hisab se thank you

Sushmita Sharma 4 years 11 months ago

Sabse phle coaching institute khole selected timing or selected students ke sath.qki jinki jivika isi pe depend hai wo log kya krenge.plz jra is bare me soche

Manishpatel 4 years 11 months ago

Sarkar se ye nivedan he ki market
Ko odd even basis pe open kre aur
Time decide kre for short time k
Liye open kre pehle ...

Krishna pal Singh 4 years 11 months ago

सुझाव अनलॉक से संबंधित नहीं परंतु महत्वपूर्ण हैं..
सरकार को प्रत्येक गांव मे हाट का आयोजन करना
चाइये जिससे प्रत्येक गांव में सभी को सामान
उपलब्ध हो जाये और ग्रामीणों सहरो पर दबाब कम हो और ग्रामीण स्तर पर लोंगो को रोजगार
मिले

NaveenKumar 4 years 11 months ago

I have only one concern about the research scholars.
As we know that we are at home from last few months so please allow us to return to the campus so that we also contribute to the research society.
I am a student of IISER BHOPAL.
Please do needful.
Madhya Pradesh govt. Is doing great work in this situation.
Thank you.

Deepak pal 4 years 11 months ago

Vegetables and Fruits hawkers roam each and all roads and homes and can spread covid very easily, so there should be some protocols for them and monitoring should also be done. Regular testing should also be done for these peoples.
It seems they don't put mask properly due to shouting vegetable or fruit rates. Mostly house wives also buy from them without mask.

Please have a look into this matter.

Thank you.