You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Neeraj Sahu 4 years 11 months ago

सुझाव अनलॉक से संबंधित नहीं परंतु महत्वपूर्ण हैं..
जिन लोगों की मृत्यु शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में कोरोनावायरस के कारण हुई है, उनके मृत्यु प्रमाण पत्र में चिकित्सालय में द्वारा मृत्यु का कारण उल्लेखित नहीं किया जा रहा है.
माननीय मुख्यमंत्री जी मृतक के परिवार जन किसी भी अनुग्रह राशि के लिए आवेदन करते समय यह कैसे साबित करेंगे कि मृतक की मृत्यु कोरोनावायरस हुई है.
अतः इस समस्या की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि मृतक के परिजन को को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो.

Sonal 4 years 11 months ago

Unlock should not happen in June. Only online groceries facilities should be allowed from the marts like anand plaza.please do not unlock for a month more so that we can survive for the half of next year.

Akash Yadav 4 years 11 months ago

अब लोकडाउन तो खोल ही देना चाहिए ! लेकिन ग्रामीण इलाको मैं वैक्सीन नहीं लग पा रही है क्रप्या इसपर थोड़ा विचार करे !

BABUMEIHAR 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी , कुल आबादी के १ % संक्रमितों के एवज में ९९% आबादी की इतने लम्बे समय तक सख्त पाबंदिया को न्यायोचित नहीं कहा जा सकता ? कृपया ,बंद पड़ी सभी प्रकार की गतिविधियों को चालू करने का शीघ्रता से आदेश दीजिये I अब सभी प्रकार शासकीय/प्राइवेट डॉक्टर्स पर सख्त प्रश्नचिन्ह लगाने का समय आ गया है ,कि कोरोना का स्थाई इलाज नहीं ढूंढ पा रहे तो _ ९९% जनता को क्याअनंत काल तक इसी तरह घरो में कैद करके परेशान किया जाता रहेगा ? LOCKDOWN कोरोना का समाधान नहीं है ?

Adesh 4 years 11 months ago

Dear sir,
All state psc even Central govt rescuduled upsc to October, but mppsc is not specified rescudle date.. We all are facing bad situations past some months.in mppsc exam more than 3lakhs student apear . So its not Situation to make crowd in such a nomber in whole MP. For exam student go from one city to another city & make gathering crowd. Its make their life in Danger.
Its Kindly request to you please post pond the all exams
Thank u sir

Shubham vishvakrma 4 years 11 months ago

ग्रामीण इलाकों में पहले जांच हो इलाज हो फिर ग्रामीण इलाकों में खोला जाए शहरी इलाकों में लॉकडाउन खोल सकते हैं ग्रामीण इलाकों में अभी 10 परसेंट वैक्सीनेशन भी नहीं हुआ है और करीबन 7:00 पर 70 परसेंट आबादी सर्दी जुकाम से जूझ रही है पहले उनका प्रॉपर इलाज हो वैक्सीनेशन हो फिर गांव में लॉक खोला जाए

akash Bamniya 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी बाजार सीमित समय के लिए खोले जाएं सभी लोगों को सस्ते सेनीटाइजर उपलब्ध कराया जाए बुजुर्गों और बच्चों को बाजार में आने पर का प्रतिबंध लगाया जाए मंडी में किसानों को ऑनलाइन पेमेंट दिया जाए और उनको मंडी में ज्यादा समय तक नहीं रोका जाए जिससे कोरोनावायरस का डर कम रहेगा

Vinod Sawda 4 years 11 months ago

Shop timing should be 8 to 4 as last year was and then slowly increase time will break chain as already this formula worked last time so it will b better and school till class 8 should not be open only online study.
Fruits vegetables market should b open till 4PM also.

ShivshankarVishwakarma 4 years 11 months ago

आदरणीय
1. बाजार खोल दिया जाए किंतु दुकानदारों से कहा जाए कि दुकानों पर एक साथ 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा न हो।
2. वक्सीनेशन तेज किया जाए या घर घर जाकर वैक्सीन लगाई जाए।
3.कोचिंग संस्थान को 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जाए जिससे छात्र अपनी पढाई जारी रख सके।