You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

chetan soni 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी , विवाह समाहरोह की अनुमति सिमित लोगो की उपस्तिथि में दी जाए.

VinayUgwe 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी
मेरा सुझाव यह ही कि ग्रामीण इलाकों में हाट बाजारों पर पूर्ण तरीके प्रतिबंध लगावे, क्योकि ग्रामीण इलाकों में हाट बाजारों में आसपास के 3-4 ग्रामो के लोग पहुचते है ।
इसके पर्याय के रूप में हम सब्जी विक्रेताओं को गाँव मे सब्जी बेचने के लिये छुट दे सकते है ।
यदि संभव हो सके तो प्रत्येक गांव में एक पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए ताकि गावो में भीड़ ने जुटे ।।
धन्यवाद

Dhanendra Tomar 4 years 11 months ago

Sir me indore me rhta hu or indore ki condition esi nhi hui h ki ise unlock kia jaye haa itna kia ja skta hai ki jarurat ki cheeze open ki ja shakti hai par abhi or lockdown chalna chahiye sirf jarurat ki cheeze open honi chahiye...

SHIVENDRA KUMAR PARIHAR 4 years 11 months ago

आदरणीय मुख्यमंत्री जी , लहर 2 के नियंत्रण हेतु सभी चिकित्सक, अधिकारियों, स्वास्थ सेवा से जुड़े सभी लोगो को साधुवाद, लॉकडाउन सिर्फ आवश्यक कार्यो हेतु अगले 1 महीने तक 12 से 5 बजे खोला जाए, इसके अतिरिक्त जहां भी भीड़ होने की संभावना हो उन्हे बंद रखा जाए और फिर covid की स्थिति पर नजर रखते हुएधीरे धीरे खोला जाए, साथ ही सरकार अपनी पूरी ऊर्जा अगली लहर से निबटने के इंतजाम में झोंक दे। धन्यवाद।

Sumit Naik 4 years 11 months ago

Sir in the starting open for 9 to 6 and saturday and sunday complete lockdown. Force to do home deliveries maximum of everything every employee should have his/her companies id card and fix check post as now.

Aman Ratra 4 years 11 months ago

Only important elements to be given permission to open like restaurant, Kirana store , medicals, fruits and vegetables shops, milk diaries, petrol pump etc to be opened on 24 HR basis and there should be group of people who will be monitoring all the places of particular area of a city.

Sandeep Arya 4 years 11 months ago

Dear shivrajsingh ji
Please insure that exams which is scheduled in june should be rescheduled because lacks of students are not able to move from one place to another place to present in their exams ...please keep your eyes on it... thank you

chetan soni 4 years 11 months ago

इस महामारी में सबसे अधिक परेशान व्यापारी वर्ग हुआ है आदरणीय मुख्य मंत्री जी से निवेदन है की दुकानो को corona guidline का पालन कर खोलने की अनुमति प्रदान करे जिस प्रकार lockdown का कड़ाई से पालन करवाया उसी तरह guidlines का भी पालन करवाए अन्यथा फिर से वही स्थिति उत्पन्न होगी। पर जो लोग सही तरीक़े से व्यवसाय करना चाहते हे उन्हें करने दिया जाए
धन्यवाद।

gaurav maloo 4 years 11 months ago

Now after 31st
Planning should like we can use odd even formula for opening shops in cities for example we already divide by ward no. Unlocking should also be based on ward no. For example monday people from ward 1 to 10 are allowed for essential things check this criteria for 10 days if all should proper than start unlocking everything

RajeshAilani 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी मैं ग्वालियर से एक छोटा व्यापारी बोल रहा हूं इस महामारी और संक्रमण के कारण व्यापारियों की अर्थव्यवस्था काफी बिगड़ चुकी है छोटे व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है आप से विनती है कि कुछ घंटों के लिए व्यापार करने की अनुमति मिलना चाहिए 1 जून से सुबह 9:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक व्यापार करने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि हम अपना व्यापार करके अर्थव्यवस्था को धीरे धीरे पटरी लेकर आए,,,,,,,,, जय हिंद जय भारत।।।