You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Water Conservation

Start Date: 11-04-2022
End Date: 30-05-2022

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्ति /संस्थाएं साझा ...

See details Hide details


जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान दे रहे व्यक्ति /संस्थाएं साझा करें अपनी सफलता की कहानियां


--------------------------------------------------------------------

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्षा जल संग्रहण और भूमिगत जल संवर्धन कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य ग्रामीणों मे पानी की कमी और इसके संरक्षण के प्रति अहसास जाग्रत करना और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए वातावरण का निर्माण करना है।

साथ ही नवीन जल संरक्षण और भू —जल संवर्धन कार्यों का क्रियान्वयन,पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान अंतर्गत पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं का चिन्हांकन कर जीर्णोद्धार और नवीनीकरण, नल—जल योजनाओं सही तरीके से चल सकें ,इसके लिए भू—जल रिचार्ज के कार्यों की प्लानिंग आदि भी इस अभियान के अंतर्गत की जा रही है।

इसके अंतर्गत जल संरक्षण में लगी संस्थाएं और व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति और संस्था प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां mpmygov.in के जरिए साझा कर अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आप अपनी सफलता की कहानियां नीचे कमेंट बॉक्स में 31 मई 2022 तक साझा करें।

All Comments
Reset
242 Record(s) Found

Ashish Nayak_5 3 years 11 months ago

सुझाव है कि, सरकार द्वारा जल संरक्षण, पेड़ पौधे के रोपड़, सुंदर नालियों, सड़कों की लिया पर्याप्त पैसा दिया जाता है लेकिन आज भी कई छोटे छोटे छोटे तालाब है जिनका संरक्षण अधिकारयों द्वारा नहीं कराया जाता है जिससे उनका जल पूरी तरह से खत्म हो चुका है लोग इन पर कब्जा कर रहे है तालाबों का गहरीकरण करके चारों ओर से इनको सुरक्षित करके जल संरक्षण किया जा सकता है

ShivamSinghthakur 3 years 11 months ago

पानी है अनमोल रत्न इसे बचाओ जीवन बचाओ।
कल तक का मत समझो इसे ये सबके जीवन भर
का कार्य करता है।
यूं ना व्यर्थ बाहों माता मान इसे बचाओ जीवन दाता मान इसे बचाओ।

jbXXXXXXja 3 years 11 months ago

Jitani aavskata hai utani hi pani ka upyog kare or pani ko wayrth na bahaye yahi kahena hai mera aaj bachaoge kal kam aayega

Durgesh Dhole 3 years 11 months ago

Chal जल को बचाने के लिए नालों में बोरी बंधन किया गया