You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Hamara Bhopal Photography Contest 2026

Start Date: 22-05-2026
End Date: 06-06-2026

हमारा भोपाल, हमारी नज़रों में, फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2026 ...

See details Hide details
Last Date- Jun 06,2026 08:04 AM IST (GMT +5.30 Hrs)

हमारा भोपाल, हमारी नज़रों में, फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2026

भोपाल की सुंदर झीलों, ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति, कला, पर्यटन स्थलों एवं शहर की जीवंत पहचान को आपकी नज़रों से दुनिया तक पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन, भोपाल द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

जिला प्रशासन भोपाल द्वारा आयोजित “हमारा भोपाल – हमारी नज़रों में” फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लें और भोपाल की खूबसूरती, विरासत एवं जीवनशैली को अपने कैमरे में कैद करें।

अपनी रचनात्मकता दिखाइए और भोपाल को नए अंदाज़ में प्रस्तुत कीजिए!

प्रतियोगिता की प्रमुख श्रेणियाँ

- ऐतिहासिक धरोहरें
- प्राकृतिक सौंदर्य एवं झीलें
- संस्कृति एवं लोककला
- भोपाल की दैनिक जीवन शैली
- हेरिटेज एवं पर्यटन स्थल

प्रतिभागिता हेतु पात्रता:

• सभी आयु वर्ग के नागरिक
• विद्यार्थी, फोटोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर एवं आमजन

पुरस्कार: विजेता को ₹11000 पुरस्कार मिलेगा

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निम्ना्नुसार हैं:

1. उक्त प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी।
3. फोटोग्राफ केवल भोपाल जिले के अंतर्गत स्थित सुंदर झीलों, ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति, कला, पर्यटन स्थलों एवं शहर की जीवंत पहचान के होने चाहिए।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. फोटो पर संबंधित स्थल/पते का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य होगा।
6. यदि किसी स्थल की फोटो किसी प्रतिभागी द्वारा सर्वप्रथम प्रस्तुत की जाती है, तो ऐसे प्रतिभागी को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
7. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ MP MyGov Portal पर प्रेषित कर सकेंगे।
8. प्रतिभागी को अपना फोटोग्राफ JPEG अथवा PNG फॉर्मेट में हाई रेजोल्यूशन (600 DPI) में प्रस्तुत करना होगा।
9. फोटोग्राफ रंगीन एवं स्पष्ट (Clear) होना चाहिए।
10. प्रस्तुत फोटो वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म((ट्विटर, फेसबुक आदि), प्रेस विज्ञप्ति तथा प्रिंट सामग्री जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल, पत्रिकाएँ, विज्ञापन, होर्डिंग्स, स्टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्मृति चिन्ह एवं अन्य प्रचार सामग्री में उपयोग योग्य होना चाहिए।
11. प्रतिभागी को अपना नाम, ई-मेल एड्रेस एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
12. अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ का चयन चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
13. प्रतियोगिता के संबंध में जिला प्रशासन भोपाल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

All Comments
Total Submissions ( 11) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (11)