You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Hamara Bhopal Reel Making Contest 2026

Start Date: 22-05-2026
End Date: 06-06-2026

हमारा भोपाल – हमारी नज़रों में रील प्रतियोगिता 2026 ...

See details Hide details
Last Date- Jun 06,2026 08:35 AM IST (GMT +5.30 Hrs)

हमारा भोपाल – हमारी नज़रों में रील प्रतियोगिता 2026

भोपाल की सुंदर झीलों, ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति, कला, पर्यटन स्थलों एवं शहर की जीवंत पहचान को आपकी नज़रों से दुनिया तक पहुँचाने हेतु जिला प्रशासन, भोपाल द्वारा रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

अपनी रचनात्मकता दिखाइए और भोपाल को नए अंदाज़ में प्रस्तुत कीजिए।

प्रतियोगिता की श्रेणियाँ:

• ऐतिहासिक धरोहरें
• प्राकृतिक सौंदर्य एवं झीलें
• संस्कृति एवं लोककला
• भोपाल की दैनिक जीवन शैली
• हेरिटेज एवं पर्यटन स्थल

रील प्रतियोगिता विशेष निर्देश

• अधिकतम अवधि: 30–90 सेकंड
• भोपाल की संस्कृति, पर्यटन, खानपान, कला एवं विशेषताओं पर आधारित रील
• रचनात्मक एवं सकारात्मक प्रस्तुति अनिवार्य

प्रतिभागिता हेतु पात्रता:

• सभी आयु वर्ग के नागरिक
• विद्यार्थी, फोटोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर एवं आमजन
• प्रतिभागी रील बनाएं और उसे Facebook/Youtube/Instagram पर शेयर करें और उसके Link को नीचे कमेन्ट बॉक्स में सबमिट करें।

पुरस्कार: विजेता को ₹- 11000/- पुरस्कार मिलेगा

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें निम्नानुसार हैं:

1. उक्त प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकता है।
2. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी।
3. रील (30 - 90 सेकेण्ड की) केवल भोपाल जिले के अंतर्गत स्थित सुंदर झीलों, ऐतिहासिक धरोहरों, संस्कृति, कला, पर्यटन स्थलों एवं शहर की जीवंत पहचान के होने चाहिए।
4. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की होगी।
5. फोटो पर संबंधित स्थल/पते का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य होगा।
6. यदि किसी स्थल की फोटो किसी प्रतिभागी द्वारा सर्वप्रथम प्रस्तुत की जाती है, तो ऐसे प्रतिभागी को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
7. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ MP MyGov Portal पर प्रेषित कर सकेंगे।
8. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागी को स्वयं द्वारा बनाई गई Reel प्रस्तुत करनी होगी।
9. Reel का विषय आयोजक द्वारा निर्धारित थीम/विषय पर आधारित होना चाहिए।
10. Reel की अवधि न्यूनतम 30 सेकंड एवं अधिकतम 90 सेकंड तक हो सकती है।
11. Reel स्पष्ट, रचनात्मक एवं सकारात्मक संदेश देने वाली होनी चाहिए।
12. किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक, राजनीतिक, धार्मिक अथवा कॉपीराइट सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
13. Reel में उपयोग किया गया संगीत, फोटो एवं वीडियो कॉपीराइट नियमों के अनुरूप होना चाहिए।
14. प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि भेज सकता/सकती है।
15. प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, मोबाइल नंबर एवं सोशल मीडिया लिंक साझा करना आवश्यक होगा।
16. आयोजक को प्राप्त Reel का प्रचार-प्रसार हेतु उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
17. प्रतिभागी को रील निम्न फॉर्मेट में हाई रेजोल्यूशन में प्रस्तुत करना होगा। Video Format: MP4 / MOV Orientation: Vertical (9:16) Minimum Quality: HD (720p या अधिक)
18. रील रंगीन एवं स्पष्ट (Clear) होना चाहिए।
19. प्रतिभागी को अपना नाम, ई-मेल एड्रेस एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
20. प्रतियोगिता के संबंध में जिला प्रशासन भोपाल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

All Comments
Total Submissions ( 2) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (2)