You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Slogan writing competition for Dial112/100 MP Service

Start Date: 14-01-2022
End Date: 28-02-2022

डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

...

See details Hide details
Closed


डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा किसी भी आपात एवं मेडीकल इमरजेन्‍सी की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करती है। इस नंबर को डायल कर कोई भी पीड़ित व्यक्ति, पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों आदि की सेवाएं हासिल कर सकता है।

यह सेवा, कॉल मिलते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है और प्रभावित व्यक्तियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचकर उसकी मदद सुनिश्चित की जाती है। इस सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसके कार्यों के बारे में जागरूकता के लिए MP.MyGov के जरिए प्रेरक स्‍लोगन प्रतिस्‍पर्धा आयोजित की जा रही है।

डायल 112/100 सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स लिखने वाले चयनित 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार — 5000 रूपए
द्वितीय पुरस्कार — 3000 रूपए
तृतीय पुरस्कार — 2000 रूपए

चयन का आधार -
डायल 112/100 सेवा की कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए लिखे गए छोटे, प्रभावी और सार्थक स्लोगन्स को प्रतियोगिता में महत्व दिया जाएगा।

डायल 112/100 सेवा किस प्रकार कार्य करती है, इसकी जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 470) Approved Submissions (425) Submissions Under Review (45) Submission Closed.
Reset
425 Record(s) Found

Arvind Sharma 4 years 3 months ago

100 नम्बर को जब भी लगाया,
दिन-रात का साथी हमने पाया।

आपात काल में मत घबराना,
झट से नम्बर 100 है लगाना।

कोई घटना या दुर्घटना पास हमारे हो जाये,
100 और 112 नम्बर मदद देने जल्दी आये।

100 डायल सबका मददगार,
24X7 हरदम रहता है तैयार।

-अरविन्द शर्मा, भोपाल

Nitishkumarsharma 4 years 3 months ago

दिन हो या रात...
हम हैं हमेशा आपके साथ...

Dr Dinesh Choudhari 4 years 3 months ago

#Slogan writing competition for #Dial112/100 MP Service
#डायल 112/100 सेवा के लिए
#स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
स्लोगन लेखन by डॉ दिनेश चौधरी
Associate Professor
Ayurved Consultant
भोपाल

" इमरजेंसी का हीरो,
डायल वन ज़ीरो ज़ीरो "

Archna awasthi 4 years 3 months ago

हर मुसीबत को कर दे छू,
डायल करो बस वन वन टू ।

File: 

Archna awasthi 4 years 3 months ago

हर मुसीबत कर दे छू,
डायल करो बस वन वन टू ।

Shashi bhushan singh chauhan 4 years 3 months ago

112/100 डायल सेवा देती है निःशुल्क सरकार
आपातकाल में प्रयोग कर विश्वास रखे बरकरार

Shashi bhushan singh chauhan 4 years 3 months ago

112/100 डायल है सभी जन के लिए
आपातकाल की आवश्यक्ता हो तभी के लिए

Kranti Patle 4 years 3 months ago

मदद करने से न डरो
आपातकाल सेवा के लिए
100/112 पर कॉल करो।

File: 

jitendra suryavanshi 4 years 3 months ago

हर समस्या का एक ही हल..

100 डायल 112 डायल