You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Slogan writing competition for Dial112/100 MP Service

Start Date: 14-01-2022
End Date: 28-02-2022

डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

...

See details Hide details
Closed


डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा किसी भी आपात एवं मेडीकल इमरजेन्‍सी की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करती है। इस नंबर को डायल कर कोई भी पीड़ित व्यक्ति, पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों आदि की सेवाएं हासिल कर सकता है।

यह सेवा, कॉल मिलते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है और प्रभावित व्यक्तियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचकर उसकी मदद सुनिश्चित की जाती है। इस सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसके कार्यों के बारे में जागरूकता के लिए MP.MyGov के जरिए प्रेरक स्‍लोगन प्रतिस्‍पर्धा आयोजित की जा रही है।

डायल 112/100 सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स लिखने वाले चयनित 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार — 5000 रूपए
द्वितीय पुरस्कार — 3000 रूपए
तृतीय पुरस्कार — 2000 रूपए

चयन का आधार -
डायल 112/100 सेवा की कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए लिखे गए छोटे, प्रभावी और सार्थक स्लोगन्स को प्रतियोगिता में महत्व दिया जाएगा।

डायल 112/100 सेवा किस प्रकार कार्य करती है, इसकी जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 470) Approved Submissions (425) Submissions Under Review (45) Submission Closed.
Reset
425 Record(s) Found

Ganesh Prasad Vishwakarma 4 years 3 months ago

ओ मेरी बहना ,ओ अम्मा,
ओ मेरी मौसी,ओ मेरी चाची।
हो जब भी कोई भी समस्या,
चाहे हो जानी या हो अनजानी।
हर समस्या हर मुसीबत,
पर लगाओ नंबर 100।
न हो किसी भय,न ही हो आतंक,
हर एक का निर्भय हो नंबर 100।
चाहे कोई हो गाँव की गलियां
चाहे हो कोई शहर की सड़कें
हर इक जन-जन का साथी है हमेशा नंबर 100।
जब जब कोई बहन और माँ ,
जब जब कोई चाची या मौसी।
लाना हो कोई नया जीवन,
जगाना हो नया चिराग
हर पल-पल का साथी है नंबर112।।
धन्यवाद

rambabu solanki 4 years 3 months ago

अभी नहीं होगी स्वास्थ,दुर्घटना की चिंता।
100 और 112 को सबकी चिंता।

Guru Gaurav Ãryâ 4 years 3 months ago

तकलीफ में हो सौ एक सौ बारह लगाओ

SACHINJATAV 4 years 3 months ago

निश्चिन्त हो, अपनी समस्याओं को प्रकट करें

Aadityapandey 4 years 3 months ago

जन जन तक यही बात पहुचाना हैं 100 और 112 डायल हमारी सुरक्षा का पंचनामा हैं

File: 

Inderpreetsingh 4 years 3 months ago

Har ghar gali mohalle me ho khushali roye na koi abla nari kyukyunki har gali mohalle me dode 100 nbr ki gadi