You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Slogan writing competition for Dial112/100 MP Service

Start Date: 14-01-2022
End Date: 28-02-2022

डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

...

See details Hide details
Closed


डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा किसी भी आपात एवं मेडीकल इमरजेन्‍सी की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करती है। इस नंबर को डायल कर कोई भी पीड़ित व्यक्ति, पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों आदि की सेवाएं हासिल कर सकता है।

यह सेवा, कॉल मिलते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है और प्रभावित व्यक्तियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचकर उसकी मदद सुनिश्चित की जाती है। इस सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसके कार्यों के बारे में जागरूकता के लिए MP.MyGov के जरिए प्रेरक स्‍लोगन प्रतिस्‍पर्धा आयोजित की जा रही है।

डायल 112/100 सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स लिखने वाले चयनित 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार — 5000 रूपए
द्वितीय पुरस्कार — 3000 रूपए
तृतीय पुरस्कार — 2000 रूपए

चयन का आधार -
डायल 112/100 सेवा की कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए लिखे गए छोटे, प्रभावी और सार्थक स्लोगन्स को प्रतियोगिता में महत्व दिया जाएगा।

डायल 112/100 सेवा किस प्रकार कार्य करती है, इसकी जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 470) Approved Submissions (425) Submissions Under Review (45) Submission Closed.
Reset
425 Record(s) Found

AashishKumawat 4 years 3 months ago

जब हो कोई अनहोनी या दुर्घटना ,
तुरंत करो डायल 100 पे सूचना।

nitin kumar tiwari 4 years 3 months ago

सुरक्षित प्रदेश हो अपना
डायल 100 का है सपना

Anjalijhorad 4 years 3 months ago

डायल 100 की जब से सेवा चालू हुई है जब से बहुत से लोगो की जान बचाने में बहुत मदद हुई है

Rahul Trivedi 4 years 3 months ago

आग लगे तो कॉल लगा दो
बीमार पढ़ो तो कॉल लगा दो
कोई परेशान करे तो कॉल लगा दो
बस तुम 100/112 पर कॉल लगा दो

Rahul Trivedi 4 years 3 months ago

बच्चे बूढ़े और जवान सबको आए १०० डायल काम

Lokendra verma 4 years 3 months ago

डायल { 100 / 112 } सेवा हेतु प्रेरक स्लोगन ~ By - Lokendra Verma , Shivpuri (M.P.) Mobile Number- 9407510499

File: 

MahendraPurohit 4 years 3 months ago

Please find the slogans in PDF file.

1. जब भी हो आपातकाल, लगाओ सिर्फ १ कॉल - डायल १००/११२

2. आपातकाल में सिर्फ १ कॉल - डायल १०० /११२

3. खतरा हो कितना भी बड़ा, प्रशासन आपकी सेवा में खड़ा - डायल १०० / ११२

4. मुसीबत हो कितनी भी बड़ी, MP POLICE आपकी सेवा में खड़ी - डायल १०० / ११२

5. मुसीबत में मत घबराओ, १०० /११२ पर कॉल लगाओ.

6. याद रखेंगे १००/११२, इस पर है विश्वास हमारा .

7. Tackle it all, in just 1 call – 112 /100

Narendra Porwal 4 years 3 months ago

100 लगाओ मित्र बुलाओ ,100 लगाओ सहयोग पाओ ,112 लगाओ सहयोग पाओ