You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Slogan writing competition for Dial112/100 MP Service

Start Date: 14-01-2022
End Date: 28-02-2022

डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

...

See details Hide details
Closed


डायल 112/100 सेवा के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा किसी भी आपात एवं मेडीकल इमरजेन्‍सी की स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए तत्परता से कार्य करती है। इस नंबर को डायल कर कोई भी पीड़ित व्यक्ति, पुलिस, फायर, एंबुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसियों आदि की सेवाएं हासिल कर सकता है।

यह सेवा, कॉल मिलते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है और प्रभावित व्यक्तियों तक जल्दी से जल्दी पहुंचकर उसकी मदद सुनिश्चित की जाती है। इस सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और इसके कार्यों के बारे में जागरूकता के लिए MP.MyGov के जरिए प्रेरक स्‍लोगन प्रतिस्‍पर्धा आयोजित की जा रही है।

डायल 112/100 सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स लिखने वाले चयनित 03 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रथम पुरस्कार — 5000 रूपए
द्वितीय पुरस्कार — 3000 रूपए
तृतीय पुरस्कार — 2000 रूपए

चयन का आधार -
डायल 112/100 सेवा की कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए लिखे गए छोटे, प्रभावी और सार्थक स्लोगन्स को प्रतियोगिता में महत्व दिया जाएगा।

डायल 112/100 सेवा किस प्रकार कार्य करती है, इसकी जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करें

All Comments
Total Submissions ( 470) Approved Submissions (425) Submissions Under Review (45) Submission Closed.
Reset
425 Record(s) Found

Ashutoshshukl 4 years 3 months ago

सुरक्षा आपकी कभी भी कही भी डायल करे 100

vandnarangwal 4 years 3 months ago

डायल 100 का एक ही नारा।
सुरक्षित हो मध्यप्रदेश हमारा।।

डायल 100 जो लगाओगे।
खुद को सुरक्षित पाओगे।।

डायल 100 है जहॉ।
सुरक्षा है वहॉ।।

SANDEEP KUMAR 4 years 3 months ago

दिन में सूर्य हो या रात में तारा।
24*7 हैं तैयार एक सौ बारह।

Prabhatsharma 4 years 3 months ago

कोई भी खतरा न कर पाये कैद,
डायल १०० हर पल मुस्तैद....

कभी कहीं जब कोई संकट पाना,
बिना देर १०० डायल लगाना....

File: 

Jyotilowanshi 4 years 3 months ago

Kesi bhi ho aapda ya kuch bhi ho. Yad rakhe number 112 or 100.. ghate kuch bhi gatna ya aapda dial kare or bataye sabhi ko..

Antariksh Laxminarayan Joshi 4 years 3 months ago

मध्‍यप्रदेश शासन की डायल 112/100 सेवा
सेवा जो ११२/१०० डायल करने पर आपकी तुरंत सहायता करे,
"समय बचाओ,डायल ११२ /१०० करो, सेवा से समाधान पाओ, एक सेवा से कई लाभ,तुरंत हो सबका कल्याण"।

File: 

pradeep gautam suman 4 years 3 months ago

डायल सेवा 112/100 जान बचाए
हरदम मदद को दौड़ी आए |