You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

satyaprakashtiwari 3 years 5 months ago

Jai siya ram sarahniya karya manniya pm cm mp india mai dhnyabad deta hu all name satya prakash tiwari villege majhiyar khara post.badaitma ramnagar dist.satna mp.india

BhaiyaLalBaiga 3 years 5 months ago

5 वर्ष में मध्यप्रदेश में बहुत अच्छा काम किया है और बहुत कुछ बदल गया है यहां के लोग गरीबों की मदद हुआ है

DHARMENDRA GOUR 3 years 5 months ago

हमारे देश या हमारे राज्य के लाेग smart हाेंगे ताे हमारा देश या हमारा राज्य अपने आप ही smart बन जायेगा और इसके लिये सबसे ज्यादा जरुरी है

kamlesh rawat 3 years 5 months ago

भारत सरकार की सराहनीय पहल है।
इससे युवाओं को नवीन जानकारी एवं अपने विचार
वयाक्त करने की अजादि प्रदान करता है।अपने विचार रखने का एक अच्छा मंच है!

Monikakatare 3 years 5 months ago

my gov india की तरह यहाँ पर भी मध्यप्रदेश से संबंधित क्विज होनी चाहिए।एवं cirtificate और prize मिलना चाहिए।

BHUVNESHGALAV 3 years 5 months ago

फ्री सेवा पूर्ण रूप से जांच के बाद ही दी जाए भारत में बहुत से लोग इसमें पात्र न होने के बाद भी सेवा का लाभ ले रहें हैं। देश में हर जगह पर्यटन स्थल हो किसके देखरेख सरकार के हाथ में हो जिससे सरकार के खजाने में भी वृद्धि होगी।

lokesh kumawat 3 years 5 months ago

MPMyGov पोर्टल जनता को नयी सूचनाओ की जानकारी प्रधान करने का अच्छा जरिया है, इसे और बेहतर बनाया जा सकता है.www.edutyari.com