You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Har Ghar Diwali Abhiyan 2026

Start Date: 06-11-2026
End Date: 15-11-2026

हर घर दिवाली अभियान

...

See details Hide details

हर घर दिवाली अभियान

मदद के लिए एक कदम बढ़ाएं, दूसरों के जीवन में उजाला लायें

भारतीय संस्कृति में दीपावली पर्व आनंद व समृद्धि का त्‍योहार माना जाता है। इस पर्व पर हर ओर रोशनी और खुशी का वातावरण होता है। हर परिवार अपने सामर्थ्‍य अनुसार इस पर्व को मनाता है। इसी के साथ यह भी सच्‍चाई है कि अभी भी हमारे समाज में अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके पास इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया करने या उत्‍साह से मनाने के लिये आवश्‍यक संसाधन उपलब्‍ध नहीं हो पाते हैं।

राज्‍य आनंद संस्‍थान द्वारा अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को तनाव रहित और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आप भी इस बार दीपावली पर्व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ मनाकर राज्य आनंद संस्थान की इस मुहिम में अपना योगदान दे सकते हैं।

राज्य आनंद संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हर घर दिवाली अभियान के दौरान लोगों से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने आसपास के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे से दीपावली पर्व मनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली लाई जा सके।

ऐसी वस्‍तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्‍द्र (नेकी की दीवार) में छोड़कर भी आप इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं।

दीपावली पर्व पर जरुरतमंद लोगों के साथ उनके घरों में जाकर त्यौहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके आनंद में सहभागी बनें।

अधिक जानकारी के लिए https://www.anandsansthanmp.in/ पर विजिट करें।

All Comments
Reset
22 Record(s) Found

Andaluri Srinivas 2 hours 50 min ago

आपकी दिवाली सच्ची मुस्कानों, दिल से हुई बातों और खुशी के छोटे-छोटे पलों से भरी रहे!

Andaluri Srinivas 2 hours 50 min ago

आपका जलाया हर दीया आपको याद दिलाए कि आपके सपने पूरे होने के लायक हैं और आपकी उम्मीदें रोशन रहनी चाहिए!

Andaluri Srinivas 2 hours 51 min ago

इस दिवाली दीयों की हल्की रोशनी आपके दिल को सुकून और मन को शांति दे!

Andaluri Srinivas 2 hours 51 min ago

आप दूसरों को जितना प्यार और अपनापन देते हैं, आपकी दिवाली भी उतनी ही खूबसूरत हो!

Andaluri Srinivas 2 hours 51 min ago

दिवाली की रोशनी आपके घर को खुशियों, अपनेपन और आपके प्रियजनों के प्यार से भर दे!

BrahmDevYadav 1 day 15 hours ago

भारतीय संस्कृति मॅ हिन्दू धर्म के आधार पर दीपावली पर्व एक प्रेम सौहार्द, मेल मिलाप, भाईचारा, भाई बहन का अटूट एवं विश्वास का संबंध हैं। हमें समाज में जाति पात से ऊपर उठकर एक संगठित परिवार की तरह एकजुट होकर अपने राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करना पड़ेगा। तभी हम भारत विकसित देश कह पायेंगे। हमारा कोई क्षेत्र हो, प्रत्येक नागरिक को कर्मनिष्ठ एवंईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 day 15 hours ago

दीपावली पर्व पर स्थानीय लोगों से स्थानीय उत्पाद अवश्य खरीदे। जिससे वो अपने बच्चों के साथ दीपावली त्योहार का आनंद ले सके। यही समाज की सच्ची सेवा है।
जय हिंद जय भारत।

BrahmDevYadav 1 day 15 hours ago

सर्व प्रथम दिवाली पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।