You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

Vandana Soni 3 years 5 months ago

Mp ko smart banane ke liye desh ke yuva ka skill development hona bahut hi jaruri hai aur uske sath hi sath unki counsiling bhi jaruri hai

SUBHASH CHAWALIA 3 years 5 months ago

इस देश का नागिरक हाेने के नाते ये मेरा व्यक्तिगत साेचना है कि हमारे देश या हमारे राज्य के किसी भी श्हर काे smart बनाने से ज्यादा जरुरी है कि उस श्हर के लाेगाें काे smart बनाया जाये क्याेकि जब हमारे देश या हमारे राज्य के लाेग smart हाेंगे ताे हमारा देश या हमारा राज्य अपने आप ही smart बन जायेगा और इसके लिये सबसे ज्यादा जरुरी है हमारे देश या हमारे राज्य में तेजी से फैल रही आथिर्क असमानता काे दूर किया जाये। जिस दिन आथिर्क असमानता दूर हाे जायेगी उस दिन हमारा देश और हमारा राज्य सब खुशहाल हाे जायेंगे ।

Yuvraj Mewada 3 years 5 months ago

It is a best platform to know new activity and dicuss our idea infront of government ,i am using this platform from 4years and i am in the stage of change maker

DasamilalPatel 3 years 5 months ago

सबसे जरूरी है शिक्षा जब लोग जागरूक होगे तभी देश आगे बढ़ पाए गा

SATISHSHUKLA 3 years 5 months ago

मै अपने गॉव नहीं हर गॉव के लिए सुझाव समजे या गॉव के विकास के लिए योजना मै ये चाहता हु की हर गॉव में एक "प्राथमिक स्वस्थ केंद्र" अनिवार्य रूप से होना चाहिए.

RAMDULARESINGHGOND 3 years 5 months ago

सभी नागरिकों को यह योजना के बारे मे जन जन तक पहुचाना है, इसके बाद हम लोगों को जागरूक करके इसके बारे में बबता करके हम उनके मन यह आशा लाएंगे कि इस योजना के बारे मे आप लोग सभी कोई लाभ ले ज्यादा से ज्यादा ताकि सभी नागरिक जीतने भी योजना है उनका लाभ ले सकें

MD SALMAN ANSARI 3 years 5 months ago

माईगव (MyGov) भारत सरकार का एक पोर्टल है जिसका शुभारंभ 26 जुलाई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य था कि आम नागरिकों को सर्कार के साथ जोड़ना और राष्ट्र के विकास में भागीदार बनना। लेकिन बहुत से नागरिकों को इस पोर्टल के बारे मे पता ही नहीं है और जिन्हें पता है उन्हें रुचि नहीं है। इसलिए इस पोर्टल के बारे मे ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाना है और इसे ऐसा बनाना है जिससे नागरिक इसमे रुचि लें ये प्रतियोगिता इसके लिए एक सराहनीय कदम है।

sanjay vishwakarma 3 years 5 months ago

सरकारी स्कूल शिक्षा में सुधार की जरूरत है सरकारी स्कूल शिक्षा के लिए दिल्ली मॉडल को अपनाने की जरूरत है शुरू से ही बच्चो को किताबी शिक्षा के साथ कम्प्यूटर शिक्षा भी बहुत जरूरत है अगर शिक्षा में सुधार होगा तो युवा अपने आप रोजगार ढूंढ लेगा कॉलेज शिक्षा में सुधार की जरूरत है बच्चो को टेक्निकल बनाना बहुत जरूरी है जो भारत की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने में सहायता करेगा जिससे भारत स्वयं आत्मनिर्भर बनेगा।

MohsinKhan 3 years 5 months ago

Madhyapradesh ko agar aage dekhena Chate Hain to sarkar ko or nagarik ko aapna kam kartavya nishthapurvak kar na hoga jese ki sarkar ko rojgar,shikhsha chetra me sudhar, hospitality update
Or nagrik ko jese apna kartavya yaad rkhana chaiye
Me bas itna hie kehna chata hu
Dhanyawad
My mp gov mp.mygov.in