You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

CM Majra Tola Road Scheme Madhya Pradesh Logo Design Contest

Start Date: 16-09-2026
End Date: 01-10-2026

...

See details Hide details
Last Date- Oct 01,2026 09:31 AM IST (GMT +5.30 Hrs)

मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना मध्यप्रदेश लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2025 से मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना प्रारंभ की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रदेश की ऐसी सुदूर बसाहटों- मजरा, टोला, घानी, पुरा, फलिया आदि को सतत सड़क संपर्कता प्रदान करना है, जो वर्तमान में प्रचलित किसी अन्य योजना के अंतर्गत सड़क संपर्कता के लिए पात्र नहीं हैं।

यह योजना दूरस्थ बसाहटों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, आवागमन को सुगम बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपर्क सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

अपनी रचनात्मकता को उड़ान दें और 'मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना, मध्यप्रदेश लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता' में भाग लेकर अपनी प्रतिभा से ग्रामीण संपर्कता एवं विकास की इस महत्वपूर्ण पहल की पहचान गढ़ें।

आइए, अपनी रचनात्मकता से ग्रामीण विकास और संपर्कता की इस नई पहल को एक सशक्त पहचान दें।

पुरस्कार : श्रेष्ठ प्रविष्टि को ₹21,000 का आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

लोगो डिज़ाइन के लिए सुझाव

प्रतिभागी ऐसा लोगो तैयार कर सकते हैं, जो निम्न भावनाओं को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित करे—
- सुदूर बसाहटों तक सड़क संपर्कता
- ग्रामीण विकास और समावेशी प्रगति
- हर बसाहट को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना
- ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें-
• मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकता है।
• एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
• लोगो डिज़ाइन पूर्णतः मौलिक, रचनात्मक एवं मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना की अवधारणा के अनुरूप होना चाहिए।
• लोगो का डिजाइन इस प्रकार रखा जाए कि उसे पेंट/पेंटिंग के माध्यम से आसानी से बनाया जा सके और विभिन्न स्थानों पर दीवार, बोर्ड, सड़क किनारे या अन्य सतहों पर हाथ से भी सरलता से अंकित किया जा सके।
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की स्वयं की होगी।
• प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ mp.mygov.in पर प्रस्तुत कर सकेंगे।
• प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पता अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
• लोगो को रंगीन डिज़ाइन में JPEG/PNG फॉर्मेट तथा हाई रिजॉल्यूशन (600 DPI) में प्रस्तुत करना होगा।
• लोगो का आकार पोर्ट्रेट अथवा लैंडस्केप मोड में न्यूनतम 5 सेमी. × 5 सेमी. से अधिकतम 30 सेमी. × 30 सेमी. तक हो सकता है।
• लोगो वेबसाइट, सोशल मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति तथा प्रिंट सामग्री जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल, पत्रिकाएँ, विज्ञापन, होर्डिंग्स, स्टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्मृति चिन्ह एवं अन्य प्रचार सामग्री पर उपयोग योग्य होना चाहिए।
• लोगो पर किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
• प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2026 रहेगी।
• निर्धारित अवधि तक प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन का चयन सक्षम समिति/विभाग द्वारा किया जाएगा।
• विजेता प्रतिभागी को ₹21,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
• विजेता प्रतिभागी को चयनित लोगो की संपादन योग्य एवं ओपन फाइल भी उपलब्ध करानी होगी। ओपन फाइल उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा।
• चयनित लोगो के कॉपीराइट एवं उपयोग से संबंधित सर्वाधिकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे। विभाग को लोगो में आवश्यकतानुसार संशोधन एवं उपयोग का अधिकार होगा।
• प्रतियोगिता के संबंध में सक्षम प्राधिकारी/विभाग का निर्णय अंतिम एवं सभी पक्षों के लिए मान्य होगा।

• प्रतिभागियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि-
• उन्होंने प्रतियोगिता की सभी शर्तों एवं नियमों का पालन किया है।
• उनकी प्रविष्टि पूर्णतः मौलिक (Original) है।
• उनकी प्रविष्टि किसी भी तीसरे पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों अथवा कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं करती है।

All Comments
Total Submissions ( 3) Approved Submissions (0) Submissions Under Review (3)