You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

Hansa patidar 3 years 5 months ago

MP mygov. पोर्टल हर बार अच्छी अच्छी योजनाएं संचालित करती हैं और प्रतियोगिता भी करती हैं,,,, यदी स्कूल के बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं और उसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है तो आम आदमी यदी बच्चों को वह राशि अपनी स्वच्छा से देना चाहता है तो उसे आगे आने दे वा उसका नाम प्लेट फार्म पर लिखे वा उसे सर्टिफिकेट भी देवे ताकि सक्षम लोगों में उत्सुकता बनेगी और mpgov. को भी सहयोग मिलेगा मेरा सुझाव है और मैं सहयोग भी करूंगी।

RudraBharti 3 years 5 months ago

MPMyGov पोर्टल एक स्वतंत्र मंच है जहां पर सभी नागरिक अपना विचार एवं सुझाव देते हैं मुझे बहुत खुशी हो रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से हमेशा ऐसे ही काम करते रहें अपने राज्य के साथ देश का नाम रोशन करते रहे

1. https://sarkariprep.in/
2. https://www.sarkariprep.com/
3. https://sarkariprep.in/sarkariresult/
4. https://www.sarkariprep.com/sarkari-exam-result

SEKH ARIF QURESHI 3 years 5 months ago

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ऐसे व्यक्ति जिनका मकान कच्चा है यह जो भी घर हैं या जिनके पास मकान बनाने के लिए जगह नहीं है वह व्यक्ति अपनी ग्राम पंचायत में आवेदन कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपना निजी मकान बना सकते हैं और सुव्यवस्थित अपना जीवन जी सकते हैं।

MOHIT Bhachhliya 3 years 5 months ago

मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति क्या है?
मध्य प्रदेश निवेश सुविधा अधिनियम 2008 के प्रावधानों के तहत एकल बिन्दु प्रणाली को सुदृढ़ बनाकर इसे अधिक प्रभावी बनाना । वित्तीय प्रोत्साहन और रियायतों से निवेश को आकर्षित करना । औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सरकारी और निजी भूमि उपलब्ध कराने में निवेशकों को सहायता प्रदान करना ।

krishnpalsingh 3 years 5 months ago

उद्यमी योजना का ट्रेनिंग कब से होगा?
मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं के 16 हजार अभ्यार्थियों के चयन के बाद उद्योग विभाग उनके वेरीफिकेशन के लिए जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधकों को निर्देश दिया है। वेरीफिकेशन में सही पाए गए के बाद चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

krishnpalsingh 3 years 5 months ago

प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना का लाभ कैसे लें?
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत, नए ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। किसानों को उनके बैंक खाते में सीधे प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत लाभ दिया जाता है, इसलिए किसानों के लिए बैंक खाते के साथ-साथ इस बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक होना आवश्यक है।

krishnpalsingh 3 years 5 months ago

गरीबी से बाहर कैसे निकले?
ईमानदारी से कड़ी मेहनत ही एकमात्र उपाय हैं हमेंआलस्य त्याग रात दिन कड़ी मेहनत बड़े लग्न से करके गरीबी से निकला जा सकता है|!
1.प्रकृति के करीब रहना ।
2.पॉजिटिव लोगों का साथ ।
3.कुछ न कुछ सीखते रहना ।
4.किताबों से दोस्ती ।
5.जो अच्छा लगे उसे उसी पल कर लेना।
6.बच्चों के साथ खेलना ।
https://indiapreo.in/free-fire-unlimited-diamonds-cookole/

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मध्य प्रदेश की सरकार ने 2022 में गरीबों को सहायता प्रदान करने और उन्हें लाभ देने के लिए गरीब कल्याण योजना चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत गरीबों को फ्री राशन बोनस के रूप में प्रदान किया जायेगा। इस योजना के माध्यम से कोरोना काल में प्रदेश के सभी गरीब नागरिको को राहत मिली है। In our opinion, all citizens of MP should take the benefits from above schemes as declared by Govt. of MP. Thank you very much.

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मध्य प्रदेश की नई औद्योगिक नीति कब आई?
प्रदेश सरकार ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) उद्योगों के लिए नई उद्योग नीति एमएसएमई प्रोत्साहन योजना लागू की है। यह अगले साल 1 अप्रैल 2018 से लागू होगी। इसमें नया उद्योग शुरू करने या पुराने उद्योग का विस्तार करने पर 40 फीसदी तक पूंजी अनुदान मिलेगा। इससे उद्योगों को फायदा होगा और नए उद्योग शुरू होंगे।