You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

5 Years of MPMyGov - Share Your Thoughts

Start Date: 20-08-2022
End Date: 22-09-2022

MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

...

See details Hide details


MPMyGov पोर्टल के 5 साल, आप भी साझा करें अपने विचार

MPMyGov को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नीति निर्माण हेतु नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए कई सरकारी निकायों, मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करता है और जनहित और कल्याण के मुद्दों पर नागरिकों की राय व विचार लेता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को MyGov की शुरुआत के बाद मध्यप्रदेश में 22 अगस्त 2017 को एमपी माईगव शुरु किया गया है। लगभग सभी सरकारी विभाग अपने नागरिक सहभागिता कार्यक्रमों, नीति निर्माण के लिए परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के लिए MPMyGov प्लेटफॉर्म का लाभ उठाते हैं। MPMyGov ने चर्चा, कार्य, जनमत, सर्वेक्षण, ब्लॉग, वार्ता, क्विज़ जैसे सहभागिता के कई तरीकों को अपनाया है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा साक्षरता अभियान और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का logo और स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म डिजाइन आदि कुछ उल्लेखनीय पहल हैं, जिसे MPMyGov ने अभियान के माध्यम से क्रियान्वित किया है। बजट और विभिन्न शासकीय योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव लेने में भी MPMyGov सराहनीय भूमिका निभा रहा है।

सहभागी शासन और तकनीकी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म 22 अगस्त 2022 को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर आप भी इस पोर्टल के बारे में अपने अनुभव साझा कीजिए ताकि यह शासन और जनता के बीच भागीदारी की अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा सके।

आप अपने सुझाव / अनुभव नीचे comment box में साझा करें।

अंतिम तिथि - 22 सितम्बर 2022

All Comments
Reset
442 Record(s) Found

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मध्यप्रदेश में युवा उद्यमियों की कौन कौन सी योजना है?
मुख्यमंत्री युवा उद्यमियों योजना के अंतर्गत सरकार उद्योग के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक की लोन उपलब्ध करवाती है। इस योजना के माध्यम से सरकार की कोशिश है कि लोग अपना व्यक्तिगत व्यवसाय शुरू करें एवं केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर योजना को आगे बढ़ाएं। इससे योजना से मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

प्रतिभा किरण का मतलब क्या होता है?
प्रतिभा किरण योजना: जैसा की हमने आपको बताया की इस योजना को मुख्यतः लड़कियों के लिए शुरू किया गया हैं। जो लड़कियां आगे पढ़ना चाहती है और भविष्य में कुछ अच्छा करना चाहती, परन्तु आर्थिक मजबूरियों के कारण अपनी पढ़ाई नहीं कर पाती है उनको मध्य प्रदेश सरकार 500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना क्या है?
प्रतिभा किरण एवं गांव की बेटी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रोत्साहन के लिए आर्थिक सहायता देना है। गांव से 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 500 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 माह तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मध्यप्रदेश जन शिक्षा अधिनियम का क्या उद्देश्य है?
यह कानून स‍ुनिश्चित करता है कि हरेक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा का अधिकार प्राप्तै हो और यह इसे राज्य, परिवार और समुदाय की सहायता से पूरा करता है। विश्व के कुछ देशों में मुफ्त और बच्चे पर केन्द्रित तथा बाल मित्रवत शिक्षा दोनों को सुनिश्चित करने का राष्ट्रीय प्रावधान मौजूद है।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

गरीबों के लिए कौन कौन सी योजना चल रही है?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना:-
प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री मनरेगा योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
अंत्योदय अन्न योजना
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री मोदी हेल्थ आईडी कार्ड

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

शिवराज सिंह चौहान की नई योजना क्या है?
सीहोर:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को संबल योजना में 25 हजार 982 श्रमिक परिवारों को 551 करोड़ 16 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता और निर्माण श्रमिकों के 1036 परिवारों को 22 करोड़ 23 लाख रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी करेंगे| इसके साथ ही वो योजना के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे|

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मध्यप्रदेश में किसानों के लिए क्या योजना है?
Madhya Pradesh Kisan Anudan Yojana 2021 के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी पात्र किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर 30% से लेकर 50% तक की अनुदान धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना में किसानों को 40000 से ₹60000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे हमारे किसान भाई आत्मनिर्भर बनें और खेतीबाड़ी कि फील्ड में आगे बढ़े।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में कितना ब्याज लगता है?
सामान्य दर पर 12 प्रतिशत की दर से लोन मिलता है, वहीं मुख्यमंत्री योजना में छह प्रतिशत की दर से लोन मिलता है।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

महिला विकास योजना क्या है?
महिला प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम सहयोग योजना के बारे में जानकारी महिला प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम सहयोग योजना 1986 -87 में शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य गरीब ग्रामीण और शहरी महिलाओं का विकास करना है। योजना केंद्र सरकार और क्रियान्वयन संस्था द्वारा वित्त पोषित है।

BrahmDevYadav 3 years 5 months ago

मध्यप्रदेश में शिक्षा गारंटी योजना कब लागू हुई?
मध्य प्रदेश में शिक्षा गारण्टी योजना 1 जनवरी वर्ष 1997 में लागू की गई।