You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh budget 2026-27

Start Date: 10-11-2025
End Date: 21-12-2025

मध्यप्रदेश बजट 2026-27 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश बजट 2026-27 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें

बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण साधन रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी आनुषंगिक संस्थाओं द्वारा एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी तर्ज पर विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है। इन निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुये वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिये प्रदेश के बजट को स्वरूप दिया जाना है।

प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्याणकारी स्वरूप देने में सहयोग देंगे।

MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 तक उपलब्‍ध करावें। सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

मुख्य क्षेत्र :-
1. हरित ऊर्जा जैसे बायो गैस, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा संयंत्र स्‍थापित करने हेतु संभावित स्‍थलों के संबंध में सुझाव
2. विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में गुणात्‍मक सुधार जैसे-स्‍मार्ट मीटर, एव्‍हरेज बिल की जगह एक्‍च्‍युअल बिल, विद्युत के पुराने तारों के स्‍थान पर केबल तार स्‍थापित करने, सडकों के मध्‍य आने वाले पोल को प्रतिस्‍थापित करने, अस्‍थाई विद्युत कनेक्‍शनों को स्‍थाई विद्युत कनेक्‍शनों में परिवर्तित करने हेतु तथ्‍यात्‍मक सुझाव
3. परिवहन के क्षेत्र में गुणात्‍म‍क सुधार हेतु सडकों (जिला मार्ग, राज्‍य मार्ग एवं अन्‍तर्राज्यीय मार्ग) के विकास हेतु तथ्‍यात्‍मक सुझाव एवं ई-परिवहन को बढावा देने हेतु सुझाव/विचार/प्रस्‍ताव
4. ग्रामीण विकास हेतु परंपरागत व्‍यवसायों के पुनर्रुध्‍दार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्‍वच्‍छता, पेयजल एवं अधोसंरचनात्‍मक विकास हेतु तथ्‍यात्‍मक सुझाव
5. गौ-वंश के संवर्धन, सरंक्षण एवं गौचारण भूमि को अतिक्रमण से मुक्‍त कराने हेतु सुझाव।
6. मत्‍स्‍य विकास, मुर्गीपालन, दुग्‍ध उत्‍पादन, कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण को बढावा देने हेतु उत्‍पादन एवं निर्यात के संबंध में सुझाव
7. प्रदेश में प्रवाहित समस्‍त नदियों एवं जल स्‍त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्‍दार हेतु सुझाव।
8. प्रदेश के वनों, वन्‍य जीवों तथा जैव-विविधता के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्‍दार तथा वन ग्रामों में निवासरत जन जीवन की मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु सुझाव।
9. स्‍थानीय पर्यटन को बढावा दिये जाने हेतु मध्‍यप्रदेश में स्थित धार्मिक, नैसर्गिक (प्राकृतिक), ऐतिहासिक धरोहरों/स्‍थलों के विकास हेतु तथ्‍यात्‍मक सुझाव
10. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचनात्‍मक विकास हेतु सरकार के अतिरिक्‍त आम जनों के द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्‍त किये जाने हेतु सुझाव
11. रोजगार एवं उद्योग के क्षेत्र में गुणात्‍मक सुधार हेतु क्षेत्र विशेष जैसे- जिला, ब्‍लॉक, नगर, ग्राम आदि में स्‍थापित किये जा सकने वाले उद्योग (निर्माण उद्योग, खाद्य प्रसंस्‍करण, कृषि उद्योग एवं फर्नीचर उद्योग, कुटीर एवं हथकरघा, टेक्‍सटाई‍ल, खिलौना, स्‍टेशनरी, गृह निर्माण सामग्री, वनोपज प्रसंस्‍करण, औषधि निर्माण आदि)
12. वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत एक जिला एक उत्‍पाद के लिए स्‍थानीय उत्‍पादों के उत्‍पादन एवं निर्यात हेतु सुझाव
13. प्रदेश के पुराने शहरों में सड़को/गलियारों के चौड़ीकरण, ऐतिहासिक व पुरानें बाजारों के पुनर्विकास एवं अतिक्रमण/झुग्गी मुक्‍त शहरों की परिकल्‍पना हेतु सुझाव
14. सड़क, पुल, पार्कों एवं अन्य अधोसंरचनात्‍मक विकास हेतु सुझाव।
15. जन स्वास्थ्य से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
16. महिला एवं बाल विकास से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
17. सामाजिक सुधार जैसे- दिव्‍यांगजन/भिखारियों/आवासहीन/बेसहारा जनों आदि के कल्‍याण हेतु सुझाव
18. राजस्व संग्रहण को बढावा देने हेतु सुझाव
19. प्रशासनिक सुधार से संबंधित सुझाव
20. अन्य महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित सुझाव

आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं:-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक से पत्राचार हेतु पता:
संचालक बजट
वित्‍तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्‍त विभाग, मंत्रालय,
भोपाल, मध्‍यप्रदेश 462004  

All Comments
Reset
435 Record(s) Found

Anshul Parmar 5 months 2 weeks ago

मेरा नाम अंशुल परमार में इंदौर जिले विधानसभा सांवेर के गांव सेमलिया चाउ पिन 452016 में रहता हु।मेरा मोबाइल नंबर 8085333920
मेरा सुझाव सब गांवों के लिए है जैसे कि मेरा इंदौर शहर पुरे भारत देश में स्वच्छता में नंबर वन है इसी तरह हमारे गांव भी स्वच्छ सुंदर हो ।। मेरे 10 सुझाव है
(1) हर घर के सामने हरियाली पेड़ हो
(2)हर गांव में सार्वजनिक शौचालय हो
(3)हर SC ओर ST के गरीब लोगों के लिए गर गांव में धर्मशाला हो जिसे शादी ओर छोटे कार्यक्रम कर सके ।
(4)हर गांव का सरपंज पड़ा लिखा यंग हो।

KANHAIYALAL PATIDAR 5 months 2 weeks ago

सरकार से निवेदन है कि किसानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है उनके खेत. इसलिए खेतों पर जाने के लिए खेत सड़क, और उनकी फसल का सही मूल्य. और उस फसल को पैदा करने के लिए 10 घंटे दिन में बिजली मिलनी चाहिए. सभी चीजों का मूल्य उसका निर्माता फिक्स करते हैं. बस किसान को छोड़कर...हो सके तो यह कर देना.

OM PRAKASH MEWADA 5 months 2 weeks ago

श्रीमान जी मैं मानता हूं मेरा प्रदेश मध्य प्रदेश है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो लाडली बहन चलाई जा रही है उसे योजना के कारण प्रदेश पर अत्यधिक भार पड़ रहा है जिसके कारण प्रदेश की कई विभागों की अर्थव्यवस्था है खंडित होती जा रही है अतः लाडली बहन में सुधार करने की आवश्यकता है जिन महिलाओं के चार से अधिक बच्चे हो उनको इस योजना से बाहर करना चाहिए इससे प्रदेश का भर बहुत कम हो सकता है लगभग 30% तक महिलाएं बाहर हो सकती है जिसका प्रदेश को अत्यधिक लाभ होगा और यह उचित भी होगा

Narsingh Chouhan 5 months 2 weeks ago

पानी की बचत और किसान की समृद्धि के लिए 2026 27 बजट में कृषि को प्राथमिकता इन बिंदुओं पर दे।
1 कृषि यंत्र जैसे ड्रिप स्पिनर या अन्य कृषि यंत्र सामग्री किसानों को अधिक से अधिक सब्सिडी में उपलब्ध कारण वर्तमान में डा सिस्टम से किसानों को सामग्री दी जाती है जिससे अधिक किसानों को फायदा नहीं होता है
2 हलदर पौधे के लिए व सब्जी की खेती के लिए जालीदार तार फेंसिंग की व्यवस्था की जाए

sujeet kushwaha 5 months 3 weeks ago

**“मेरी नजर में प्रदेश के 2026–27 बजट की असली प्राथमिकता सिर्फ दो क्षेत्रों पर होनी चाहिए —
(1) छात्रों की वास्तविक quality education
(2) युवाओं के लिए meaningful employment अवसर।

अगर सरकार सच में बदलाव चाहती है, तो कॉलेजों में skill-based education, सभी जिलों में Youth Employment & Skill Centres, और बड़े पैमाने पर सरकारी–गैर सरकारी internships शुरू करना जरूरी है।

यह एक ऐसा सुधार है जो बाकी सभी क्षेत्रों पर स्वतः सकारात्मक प्रभाव डालेगा।”**

Sujeet Kushwaha
Satna,
8821934957

VikashPandey 5 months 3 weeks ago

चर्चा सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए करवाए जाती है, निर्णय तो पहले ही हो चुका होता है

Alok Jain 5 months 3 weeks ago

सबसे पहले तो पेट्रोल डीज़ल के रैट घटाए महगाई सुरसा की तरह बढ़ रही है कम की जाय उद्योग धंधा ग्रामीण एबं शहर मैं इस्थापित किये जाये रोजगार परक शिक्षा दी जाये टैक्स कम किये जाये लोन प्रकिया सरल की जाये एबं स्टाम्प डुयटी कम की जाये रजिस्ट्री शुल्क कम लगे ऐसा इस बजट मैं प्रबधान किया जाये.. आलोक कुमार जैन सिहोरा जबलपर

DeepakRathore 5 months 3 weeks ago

1.सर्व प्रथम तो लाडली बहना बंद होना चाहिए।
2. सम्मान निधि बंद होना चाहिए।
3.लाडली बहना और सम्मान निधि का पैसा गांव के विकास मै लगाना चाहिए
4. खेत सड़क योजना चालू की जाए सबसे ज्यादा समस्या खेत पर जाने की हीहै
5. गावो को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए
6. गांव मै जितने भी भगवान हो उनके लिए रास्ते का प्रबंध और उनका सौंदर्यीकरण
दीपक राठौर
गांव लोहारी खुर्द तह व जिला धार
पिन.454441
मॉब.7697866752

SANDEEP SEN_1 5 months 3 weeks ago

मध्यप्रदेश सरकार का बजट पेश होने वाला है...मेरे कुछ सुझाव ह

• हर ब्लॉक में 500 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाए
• हर तहसील में 250 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाए
• जिससे हर तहसील ब्लॉक,जिले में रोजगार लोगों को मिल सकेगा
• कई सरकारी ठेके मध्य़प्रदेश के बाहर के लोगों या कंपनी को मिलते है..एमपी के लोगों को सारे ठेके दिए जाए
• जो भी सरकारी खरीदी बाहरी प्रदेशों की कंपनी से होती है...उसको बंद कर.प्रदेश में लगी फैक्ट्रियों से खरी