मध्यप्रदेश बजट 2026-27 के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें
बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास व आम नागरिकों के खुशहाल जीवन को साकार करने, सतत् विकास की गति बनाये रखने, आधारभूत सुविधाओ का विकास व सभी वर्गों के कल्याण में महत्वपूर्ण साधन रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बजट के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ-साथ, रोजगार के नये अवसर दिये जा रहे है। प्रदेश में शासन एवं उसकी आनुषंगिक संस्थाओं द्वारा एक लाख से अधिक पदों की पूर्ति की जाना लक्षित है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है। इन निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुये वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये प्रदेश के बजट को स्वरूप दिया जाना है।
प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों से प्राप्त सुझावों, मार्गदर्शन, प्राथमिकताओं आदि से प्रदेश का बजट, प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम बनेगा। प्रदेश की राजस्व आय में वृध्दि के सुझाव भी बजट को और अधिक लोक कल्याणकारी स्वरूप देने में सहयोग देंगे।
MPMYGov द्वारा आपके सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित है। कृपया सुझाव दिनांक 18 दिसम्बर, 2025 तक उपलब्ध करावें। सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।
मुख्य क्षेत्र :-
1. हरित ऊर्जा जैसे बायो गैस, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने हेतु संभावित स्थलों के संबंध में सुझाव
2. विद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार जैसे-स्मार्ट मीटर, एव्हरेज बिल की जगह एक्च्युअल बिल, विद्युत के पुराने तारों के स्थान पर केबल तार स्थापित करने, सडकों के मध्य आने वाले पोल को प्रतिस्थापित करने, अस्थाई विद्युत कनेक्शनों को स्थाई विद्युत कनेक्शनों में परिवर्तित करने हेतु तथ्यात्मक सुझाव
3. परिवहन के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु सडकों (जिला मार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्तर्राज्यीय मार्ग) के विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव एवं ई-परिवहन को बढावा देने हेतु सुझाव/विचार/प्रस्ताव
4. ग्रामीण विकास हेतु परंपरागत व्यवसायों के पुनर्रुध्दार, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल एवं अधोसंरचनात्मक विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव
5. गौ-वंश के संवर्धन, सरंक्षण एवं गौचारण भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु सुझाव।
6. मत्स्य विकास, मुर्गीपालन, दुग्ध उत्पादन, कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण को बढावा देने हेतु उत्पादन एवं निर्यात के संबंध में सुझाव
7. प्रदेश में प्रवाहित समस्त नदियों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्दार हेतु सुझाव।
8. प्रदेश के वनों, वन्य जीवों तथा जैव-विविधता के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्रुध्दार तथा वन ग्रामों में निवासरत जन जीवन की मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु सुझाव।
9. स्थानीय पर्यटन को बढावा दिये जाने हेतु मध्यप्रदेश में स्थित धार्मिक, नैसर्गिक (प्राकृतिक), ऐतिहासिक धरोहरों/स्थलों के विकास हेतु तथ्यात्मक सुझाव
10. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अधोसंरचनात्मक विकास हेतु सरकार के अतिरिक्त आम जनों के द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त किये जाने हेतु सुझाव
11. रोजगार एवं उद्योग के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हेतु क्षेत्र विशेष जैसे- जिला, ब्लॉक, नगर, ग्राम आदि में स्थापित किये जा सकने वाले उद्योग (निर्माण उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि उद्योग एवं फर्नीचर उद्योग, कुटीर एवं हथकरघा, टेक्सटाईल, खिलौना, स्टेशनरी, गृह निर्माण सामग्री, वनोपज प्रसंस्करण, औषधि निर्माण आदि)
12. वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद के लिए स्थानीय उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात हेतु सुझाव
13. प्रदेश के पुराने शहरों में सड़को/गलियारों के चौड़ीकरण, ऐतिहासिक व पुरानें बाजारों के पुनर्विकास एवं अतिक्रमण/झुग्गी मुक्त शहरों की परिकल्पना हेतु सुझाव
14. सड़क, पुल, पार्कों एवं अन्य अधोसंरचनात्मक विकास हेतु सुझाव।
15. जन स्वास्थ्य से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
16. महिला एवं बाल विकास से संबंधित क्षेत्रों पर सुझाव
17. सामाजिक सुधार जैसे- दिव्यांगजन/भिखारियों/आवासहीन/बेसहारा जनों आदि के कल्याण हेतु सुझाव
18. राजस्व संग्रहण को बढावा देने हेतु सुझाव
19. प्रशासनिक सुधार से संबंधित सुझाव
20. अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित सुझाव
आप निम्न माध्यम से अपना सुझाव दे सकते हैं:-
1. MPMyGov Portal
2. Toll free no.: 0755-2700800
3. Email id: budget.mp@mp.gov.in
4. डाक से पत्राचार हेतु पता:
संचालक बजट
वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली
218-एच, द्वितीय तल, वित्त विभाग, मंत्रालय,
भोपाल, मध्यप्रदेश 462004
NarendraDaharwal 6 months 1 hour ago
Nurses ko samman mile unki vetan visangati dur kare unko grade 2 de unki mehnat Bhaut hai wo seva kar rahe hospitals ko aimms jaise banaye kuch paisa agar ilaz me mariz sarkari hospital me de bhi dega to bhi usko bahut paise bach jayenge jo private me lut machi hai us se ap facilities do but free nhi thoda paisa lo jaise sonography ki digital machine lgawao private me 1500 me hoti hai ap gov me 100 rs me kar do bus free nhi taki hospital ki tarki hoti rahe
NarendraDaharwal 6 months 1 hour ago
Narendra Daharwal katangi district Balaghat mp budget 25-26 ke liye Heath sector pr focus kare aimms ke tarj par district hospital ko viksit kare taki sabko achha ilaz mil sake education me chote school ko bade school me jod diya jaye taki bacho ko acha education mile kisano ko trading dekar unki kheto ki mitti ke anuroop kheti karwakar kisan ki aaye dugni kare kisano ki karahi ko narega se jodo taki unko majdur mile aur majdur ko majduri MP me chali aa rahi vetanvisangati ko dur kare
Dheerajpatel 6 months 1 hour ago
Dheeraj patel
Lavkushnagar
Dist. Chhatarpur m.p
Budget me prathmikta education, health or kisano ki samsya par focus kare Jo sabhi ke liye labh dayak hai
Amitkumartiwari 6 months 2 hours ago
सभी प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट क्लास रूम ना भी बनाया जाए तो कम से कम छोटे बच्चों को बैठने कुर्सी टेबल या बेंच ही सरकार उपलब्ध करा दे आज़ादी के इतने साल बाद भी बच्चे टाट पट्टी पर बैठ रहे
Mohit chouhan 6 months 2 hours ago
Name ----Mohit Chouhan
City-Kannod
District-Dewas
Pincode-455332
Mobile Number- 9770117357, 8871717357
9. दूर-दराज के क्षेत्रों में सोलर आधारित मोबाइल टावर लगाए जाएँ ताकि बिजली पर निर्भरता कम हो।
Mohit chouhan 6 months 2 hours ago
Name ----Mohit Chouhan
City-Kannod
District-Dewas
Pincode-455332
Mobile Number- 9770117357, 8871717357
7. टावर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने में स्थानीय प्रशासन और पंचायत को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जाएँ।
8. विद्यार्थियों, सरकारी सेवाओं, ऑनलाइन भुगतान, और ई-गवर्नेंस को सक्षम बनाने हेतु 100% नेटवर्क कवरेज लक्ष्य तय किया जाए।
Mohit chouhan 6 months 2 hours ago
Name ----Mohit Chouhan
City-Kannod
District-Dewas
Pincode-455332
Mobile Number- 9770117357, 8871717357
5. डिजिटल शिकायत प्लेटफ़ॉर्म बनाया जाए जहाँ नागरिक नेटवर्क की समस्या दर्ज कर सकें।
6. जहाँ निजी कंपनियाँ टावर लगाने में रुचि नहीं दिखातीं, वहाँ सरकार स्वयं BSNL के माध्यम से टावर लगाए।
Amitkumartiwari 6 months 2 hours ago
हर पंचायत में इंसेंटिव बेस पर पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी योजना की सारी जानकारी गॉव के लोगो तक पहचाने के लिए रखना चाहिए जो युवा जिस योजना का फायदा गाव के ग़रीब और किसान माता बहनों को दिलाएगा फॉर्म भरायेगा प्रचार प्रसार करेगा उसे सरकार इंसेंटिव और सरकारी नौकरी के लिए पॉइंट देगी इसे बेरोजगारी कम होगी और घर घर हर योजना को जागरूकता बढ़ेगी क्योंकि अधिकारी काम ना करने की मानसिकता से योजना का प्रचार नहीं करते और योजना की जानकारी अनभिग्निता के कारण लोगो तक पहुँच नहीं पाती जबकि प्रचार में सरकार का पैसा
Mohit chouhan 6 months 2 hours ago
Name ----Mohit Chouhan
City-Kannod
District-Dewas
Pincode-455332
Mobile Number- 9770117357, 8871717357
3. पंचायत भवन, स्कूल, आंगनवाड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फ्री Wi-Fi हॉटस्पॉट बनाए जाएँ।
4. BSNL व अन्य निजी कंपनियों को टॉवर लगाने और फाइबर बिछाने के लिए विशेष अनुदान/सब्सिडी दी जाए।
Mohit chouhan 6 months 2 hours ago
Name ----Mohit Chouhan
City-Kannod
District-Dewas
Pincode-455332
Mobile Number- 9770117357, 8871717357
सुझाव:
राज्य सरकार हर पंचायत और गांव में मजबूत मोबाइल नेटवर्क तथा हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए एक “ग्रामीण डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन” शुरू करे। इसमें—
1. हर पंचायत में कम से कम एक मोबाइल नेटवर्क टॉवर लगाने का लक्ष्य रखा जाए।
2. जिन गांवों में नेटवर्क कमजोर है, वहाँ अतिरिक्त 4G/5G माइक्रो टावर लगाए जाएँ।