- Competitions on COVID-19 Appropriate Behaviour
- Creative Corner
- Creative Quarantine
- Department of Culture
- Department of Farmers welfare and Agriculture Development
- Department of Mines and Minerals
- Department of School Education - Madhya Pradesh
- Dil Se CM Radio Program
- Lok Seva Department
- Madhya Pradesh Tourism Department
- Smart City Bhopal
- आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण
- कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
- तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग
- देखो अपना देश
- नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
- नया मध्यप्रदेश
- मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड
- मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- मध्यप्रदेश वन विभाग की वन्यजीव शाखा
- मध्यप्रदेश सरकार का सफल 1 वर्ष
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
- लोक स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
- संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
- सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग
- स्तनपान शिशु के जीवन का आधार
Damaged Bridges Reconstruction Scheme Logo Design Contest
...

क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता
“क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना” के अंतर्गत मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA) द्वारा पुल-पुलियाओं के निर्माण, पुनर्निर्माण एवं उन्नयन का कार्य किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत आवागमन में बाधा डालने वाले, वर्षाकाल में बार-बार प्रभावित होने वाले, भविष्य में अनुपयोगी होने वाले तथा अपर्याप्त चौड़ाई वाले पुलों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में कुल 1,766 पुलों एवं पुलियाओं का चयन किया गया है। यह पहल बेहतर संपर्कता के साथ गांवों और क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस योजना का उद्देश्य केवल क्षतिग्रस्त संरचनाओं का पुनर्निर्माण करना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षित आवाजाही, बेहतर संपर्कता और सुगम आवागमन सुनिश्चित करते हुए विकास की राह को मजबूत बनाना है।
अपनी रचनात्मकता को दें एक नई उड़ान और “क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना, मध्यप्रदेश लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता” के लिए अपना प्रभावशाली लोगो डिज़ाइन प्रस्तुत करें। आपका डिज़ाइन बन सकता है मजबूत पुलों, सुरक्षित आवागमन और बेहतर संपर्कता की इस महत्वपूर्ण पहल की आधिकारिक पहचान।
पुरस्कार : श्रेष्ठ प्रविष्टि को ₹21,000 का आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
लोगो डिज़ाइन के लिए सुझाव
प्रतिभागी ऐसा लोगो तैयार करें जो योजना की मूल भावना को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित करे—
• मजबूत और सुरक्षित पुल
• सुगम एवं निर्बाध आवागमन
• लोगों और क्षेत्रों को जोड़ती संपर्कता
• मजबूत अधोसंरचना
• वर्षभर बेहतर आवागमन सुविधा
• संपर्कता से विकास की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें
• क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकता है।
• एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
• लोगो डिज़ाइन पूर्णतः मौलिक, रचनात्मक एवं क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना की अवधारणा के अनुरूप होना चाहिए।
• लोगो का डिजाइन इस प्रकार रखा जाए कि उसे पेंट/पेंटिंग के माध्यम से आसानी से बनाया जा सके और विभिन्न स्थानों पर दीवार, बोर्ड, सड़क किनारे या अन्य सतहों पर हाथ से भी सरलता से अंकित किया जा सके।
• प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार के कॉपीराइट उल्लंघन की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिभागी की स्वयं की होगी।
• प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ mp.mygov.in पर प्रस्तुत कर सकेंगे।
• प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पता अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
• लोगो को रंगीन डिज़ाइन में JPEG/PNG फॉर्मेट तथा हाई रिजॉल्यूशन (600 DPI) में प्रस्तुत करना होगा।
• लोगो का आकार पोर्ट्रेट अथवा लैंडस्केप मोड में न्यूनतम 5 सेमी. × 5 सेमी. से अधिकतम 30 सेमी. × 30 सेमी. तक हो सकता है।
• लोगो वेबसाइट, सोशल मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति तथा प्रिंट सामग्री जैसे स्टेशनरी, साइनेज, लेबल, पत्रिकाएँ, विज्ञापन, होर्डिंग्स, स्टैंडी, ब्रोशर, लीफलेट, पर्चे, स्मृति चिन्ह एवं अन्य प्रचार सामग्री पर उपयोग योग्य होना चाहिए।
• लोगो पर किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
• प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर 2026 रहेगी।
• निर्धारित अवधि तक प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन का चयन सक्षम समिति/विभाग द्वारा किया जाएगा।
• विजेता प्रतिभागी को ₹21,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
• विजेता प्रतिभागी को चयनित लोगो की संपादन योग्य एवं ओपन फाइल भी उपलब्ध करानी होगी। ओपन फाइल उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा।
• चयनित लोगो के कॉपीराइट एवं उपयोग से संबंधित सर्वाधिकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे। विभाग को लोगो में आवश्यकतानुसार संशोधन एवं उपयोग का अधिकार होगा।
• प्रतियोगिता के संबंध में सक्षम प्राधिकारी/विभाग का निर्णय अंतिम एवं सभी पक्षों के लिए मान्य होगा।








