You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh Krishi Varsh 2026

Start Date: 30-01-2026
End Date: 15-02-2026

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करें

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कृषि के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख आयामों पर केंद्रित गतिविधियाँ एवं नवाचारात्मक प्रयास प्रस्तावित हैं। सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, कृषकों तथा छात्र–छात्राओं से सादर अपील है कि वे इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश विकास का 10-दिशात्मक मॉडल

1. किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
2. प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
3. जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
4. जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
5. मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
6. निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
7. अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
8. विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
9. शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
10. Projects – Transforming Agriculture

इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें। आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ एवं किसानोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुझावों के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
134 Record(s) Found

Akshay Jain 6 days 14 hours ago

Ban the Imported Crops & Seeds to increase the Sales of Local Seeds & Crops.Check regularly mixture of unusal things in the Crops & Seeds.

RaviAmrawanshi 6 days 14 hours ago

पांच स्त्ररीय वेतनमान,एक व्यक्ति एक पद, वर्ग 2 अधि.को वाहन,ब्लॉक स्तर पर वर्ग 2 की पदस्थापना,संभाग स्तर पर क्वालिटी कंट्रोल का अलग DDA,विश्वविद्यालय में रजिस्टार के साथ दो सब रजिस्टार,मंडी,बीज/जैविक प्रमाणीकरण,बीजनिगम,एवं संबंधित विभागों में प्रतिनियुक्ति कृषि विभाग से हो,भूमि संरक्षण को सक्रिय किया जाए,संभाग एवं जिला स्तर पर कृषि विभाग के अपार्टमेंट,कृषि फार्म में कंपनियों द्वारा बीज,उर्वरक,कीटनाशक,कृषि यंत्रों के प्रदर्शन डाले जाए,जिससे फार्म की आय बढ़ेगी,संचालक कृषि विभाग का तकनीकी अधिकारी हो

Akshay Jain 6 days 14 hours ago

1) Please shut down the taxes on Seeds & Crops.
2) Please Tax Free the Dairy Products.
3) Increase the Sales of Indian Dairy Products Crops from Exports.

Anurag Patel 6 days 15 hours ago

1. आज के समय में सभी अधिकारियों के पास स्वयं के वाहन होते हैं ऐसी स्थिति में अधिकारियों को डीजल दिया जाकर स्वयं के वाहन से भ्रमण करने की व्यवस्था लागू की जा सकती। वाहन क्रय में कर्मचारियों को वित्तीय मदद भी दी जा सकती है। इससे कर्मचारी खुश भी रहेंगे शासन को ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा। निजी एवं सार्वजनिक कंपनियां/ उपक्रमों तथा न्यायालय में यह व्यवस्था लागू है। इसका अध्ययन किया जाकर अपने विभाग में भी लागू किया जा सकता है।

Anurag Patel 6 days 15 hours ago

1. आज के समय में सभी अधिकारियों के पास स्वयं के वाहन (दोपहिया/ चार पहिया) होते हैं ऐसी स्थिति में अधिकारियों को डीजल दिया जाकर स्वयं के वाहन से भ्रमण करने की व्यवस्था लागू की जा सकती। वाहन क्रय में कर्मचारियों को वित्तीय मदद भी दी जा सकती है। इससे कृषि के तकनीकी प्रचार प्रसार में गति मिलेगी। इससे लोग खुश भी रहेंगे शासन के ऊपर भर भी कम पड़ेगा। कई पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर में यह व्यवस्था लागू भी है जिसका अध्ययन किया जाकर अपने विभाग में भी लागू किया जा सकता है।

NarayanPatidar 6 days 16 hours ago

पराली के उचित प्रबंधन के लिए जो किसान भाई पराली नहीं जलाते हैं उन किसानों को प्रति एकड प्रोत्साहन राशि दी जाए,किसान भाई पराली प्रबंधन करना चाहते हैं,लेकिन सबसे बड़ी समस्या आर्थिक बोझ की होती है,किसानों पर पराली प्रबंधन में जो आर्थिक बोझ नहीं पड़े इसके लिए शासन को आगे आकर उनकी आर्थिक सहायता करना चाहिए,हर ग्राम पंचायत स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएं,जहाँ से किसान किराए पर मशीनें ले सकें, बायो डिकंपोजर कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाए,

Bhanu prakash sharma 6 days 16 hours ago

Agriculture extension staff ke liye field me mobility hetu,convayance vyavastha,5 stariya samay maan,ucch pad prabhar me seniority ke according,evm perform based increaments,block level offices me staff posting,staff ke mukhyalay niwas hetu residential arrangements,each class 2 officers vehicle arrangement/budget allowcation,yojanao me periodical reforms
Other allied departments me deputation me priority.

JitendraSinghRajput 6 days 16 hours ago

1.कृषि विभाग में अधिकारियों की कमी को पूर्ण करने के लिए उच्च पद का प्रभार तथा प्रभार अवधि की वरिष्ठता दी जानी चाहिए। इससे युवा अधिकारियों के मनोबल एवं कार्य क्षमता में वृद्धि होगी तथा शासन के कार्यों को गति मिलेगी।।
2. सामान्य प्रशासन,वित्त विभाग, गृह विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों की भर्ती के नियमों को (वरिष्ठ एवं प्रवर श्रेणी वेतनमान) कृषि विभाग में लागू किए जाने से पदोन्नति की समस्या का समाधान हो सकेगा ।
4.कृषि अधिकारियों को पांच स्तरीय वेतनमान(8/8/8/8वर्ष)दिए जाने से समानता स्थापित होगी

DrRamanKumarPachauri 1 week 34 min ago

Agriculture techniques ke Prasar men teji aur prashasnic capacity badane hetu block level par ADA ke padsthapna uchit hogi, ADA aur oopar ke cader ke officers ko 5 stariya vetanman dena, uchch pad prabhar , block level and subdivisions level par bhe vahan ke vyabastha karna uchit hoga yahe hamri mang ha. Jay jawan Jay kisan

user_401871 1 week 1 hour ago

मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ, प्रदेश के समस्त कृषि विस्तार अधिकारियों की ओर से शासन के समक्ष ये सुझाव रखता है कि सर्वप्रथम कृषि विभाग में मैदानी अमले के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करे जिससे अतिरिक्त कार्यक्षेत्र के दवाब के कारण कार्य कुशलता को प्रभावित किए बिना कृषि क्षेत्र में विकास सुनिश्चित किया जा सके,
कृषि विस्तार अधिकारी केंद्रों पर न ही मुख्यालय की व्यवस्था है न ही आवास की, इस स्थिति में कृषि विस्तार अधिकारियों का मुख्यालय पर कार्य कर पाना संभव नहीं है,