You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Madhya Pradesh Krishi Varsh 2026

Start Date: 30-01-2026
End Date: 15-02-2026

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026- कृषि के समग्र विकास के लिए अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ साझा करें

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को “कृषि वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत कृषि के समग्र विकास हेतु 10 प्रमुख आयामों पर केंद्रित गतिविधियाँ एवं नवाचारात्मक प्रयास प्रस्तावित हैं। सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों, कृषकों तथा छात्र–छात्राओं से सादर अपील है कि वे इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश विकास का 10-दिशात्मक मॉडल

1. किसान आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी
2. प्राकृतिक एवं जैविक कृषि
3. जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन
4. जलवायु, ऊर्जा एवं सततता
5. मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी
6. निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति
7. अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण
8. विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग
9. शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता
10. Projects – Transforming Agriculture

इन 10 आयामों अथवा कृषि विकास से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ अधिकतम 250 शब्दों में साझा करें। आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ कृषि क्षेत्र को अधिक समृद्ध, टिकाऊ एवं किसानोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सुझावों के साथ अपना नाम, पूरा पता गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करें।

आपके सुझाव, अनुभव एवं प्रतिक्रियाएँ नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें।

All Comments
Reset
134 Record(s) Found

Rakesh Kumar 7 months 3 weeks ago

महोदय आप किसान को यूरिया समय पर बिजली समय पर और पानी समय पर और किसान की सारी फसल की गारंटी सरकार की तय करे और और उनको ब्याज मुक्त ऋण दिया जाए और नवीन तकनीक भी shikahi जाए

Aniket patel 7 months 3 weeks ago

सुझमेरा सरकार को सुझाव है कि आप किसानों की कोई भी फसल चाहे वह अनाज हो या बागवानी हो उसमें पारदर्शिता लाने का कार्य करे
किसानों को प्राथमिकता मिले

Bherusingh Dangi 7 months 3 weeks ago

सरकार से मेरा यह निवेदन है की सबसे पहले किसानों को उनके खेत तक जाने के लिए मोरम या पक्की सड़क हो गया कजाए और कई सारे किसान जिनकी जमीन है कच्ची या पक्केरोड से अंदर की साइड आता है तो उन्हें ऊपर वाले किसान बहुत परेशान करते हैं वह कई सालों तक तहसील एसडीएम ऑफिस या कोर्ट के चक्कर काटते रहते हैं परेशान होकर उनको अपनी निजी जमीन झगड़े के कारण बेचे या वहां से छोड़नी पड़ती है और जो भी गुर्जर की भूमि गांव में अतिक्रमण है या रास्तों की जमीन अतिक्रमण में है वह छुड़ाई जाए और पंचायत के अधीन की जाए.

StutiShrivastava 7 months 3 weeks ago

कई किसानों को नई कृषि तकनीकों की सही जानकारी और प्रशिक्षण नहीं होने के कारण वे उन्हें अपनाने में हिचकिचाते हैं, जबकि कृषि छात्र आधुनिक तकनीकों का अच्छा ज्ञान रखते हैं। इस अंतर को दूर करने के लिए सरकार को कृषि छात्रों के लिए एक फील्ड-आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करना चाहिए, जिसमें छात्र किसानों के साथ मिलकर तकनीक आधारित खेती, फसल प्रबंधन और समस्याओं के समाधान में सहायता करें। इस दौरान छात्रों को सरकारी स्टाइपेंड और मार्गदर्शन दिया जाए। इससे किसानों का तकनीकों पर विश्वास बढ़ेगा

StutiShrivastava 7 months 3 weeks ago

कई किसानों को नई कृषि तकनीकों की सही जानकारी और प्रशिक्षण नहीं होने के कारण वे उन्हें अपनाने में हिचकिचाते हैं, जबकि कृषि छात्र आधुनिक तकनीकों का अच्छा ज्ञान रखते हैं। इस अंतर को दूर करने के लिए सरकार को कृषि छात्रों के लिए एक फील्ड-आधारित इंटर्नशिप/ कार्यक्रम शुरू करना चाहिए, जिसमें छात्र किसानों के साथ मिलकर तकनीक आधारित खेती, फसल प्रबंधन और समस्याओं के समाधान में सहायता करें। इस दौरान छात्रों को सरकारी स्टाइपेंड और मार्गदर्शन दिया जाए। इससे किसानों का तकनीकों पर विश्वास बढ़ेगा

NarendraChouhan 7 months 3 weeks ago

मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026 के लिए मेरा सुझाव है कि सरकार गाँव आधारित कृषि विकास अभियान शुरू करे। मैंने अपने गाँव अजनास पर एक कृषि डॉक्यूमेंट्री तैयार की है, जिसमें खेती की स्थिति, समस्याएँ और विकास की संभावनाएँ दिखाई गई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि योजनाबद्ध प्रयासों से गाँवों की खेती को मजबूत बनाया जा सकता है। यदि सरकार सर्वे, प्रशिक्षण, मॉडल खेती और ज्ञान केंद्र जैसी पहल करे तो किसानों की आय और जीवन स्तर दोनों सुधर सकते हैं।
डॉ. नरेंद्र चौहान, गाँव अजनास, देवास (म.प्र.)

KARAN aanjana 7 months 3 weeks ago

“मध्यप्रदेश कृषि वर्ष 2026 में खेती की लागत घटाकर, प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुधार और किसानों को फसल का सही दाम दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।”

Sudhir Singh 7 months 3 weeks ago

Please find attached file

सुधीर सिंह
फ्लैट नम्बर 107,ब्लॉक -C
अलर्क रेजीडेंसी
न्यू जेल रोड
भोपाल (मध्य प्रदेश )- 462038
मोबाइल नम्बर : 9425415850