You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

स्मार्ट ट्रांसपोर्ट:

ग्वालियर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और सस्ती बनाना चाहिए, जैसे इलेक्ट्रिक बसों, बाइक शेरिंग और स्मार्ट ट्रेनों की व्यवस्था।

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

संस्कृति और पर्यटन:

ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर, किलों, मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों को प्रमोट किया जाए ताकि यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सके। साथ ही, सांस्कृतिक आयोजनों और कला-प्रदर्शनों के लिए मंच तैयार किया जाए।

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

उद्योग और रोजगार सृजन:

ग्वालियर को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के लिए, उत्पादन और निर्माण क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया जाए। स्थानीय उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए उपाय किए जाएं।

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार:
ग्वालियर में सरकारी और निजी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाए। अस्पतालों, हेल्थकेयर और मेडिकल रिसर्च की सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाए।

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

शिक्षा और कौशल विकास:

शहर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और कौशल विकास के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि युवा शक्ति को बेहतर रोजगार मिल सके। ग्वालियर को शिक्षा हब के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

स्मार्ट सिटी पहल:
ग्वालियर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाए, जहां डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक सेवाएं, ट्रांसपोर्ट और शहरी योजनाएं तकनीकी समाधान से जुड़ी हों।
स्मार्ट ट्रैफिक, स्मार्ट लाइटिंग और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाए

OMPRAKASH 1 year 10 months ago

. सतत विकास और हरित क्रांति:
ग्वालियर को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से हरित और स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। इस हेतु, पुनर्नवीनीकरण ऊर्जा, हरे-भरे क्षेत्र और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Shubhodeep Goswami 1 year 10 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।

Shubhodeep Goswami 1 year 10 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।

Shubhodeep Goswami 1 year 10 months ago

ग्वालियर श्योपुर कोटा रेलवे लाइन का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो ताकि ग्वालियर का विकास हो।