You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जनजातीय विकास क्या है?
जनजातियों के विकास हेतु विभिन्न विकास विभागों के माध्यम से आर्थिक, मानव संसाधन, क्षेत्र विकास एवं अन्य विकास कार्यक्रम चलाये जा रहे है। आदिवासी उपयोजना के तहत् जनजातियों का एकीकृत ढंग से सर्वांगीण विकास करना एवं जनजातियों को सुरक्षा एवं उन्हें हर तरह से शोषण से मुक्ति दिलाना शामिल है।

Vaishnavisoni 1 year 10 months ago

Gvaliyar ka mela gvaliya ki shan
Yah hamare liye garveko batt he ki hamare mp me gavaliya ka mela lagta he mela me batsh bhar gthividhi chhalti rah te he

SUNIL CHAUDHARY 1 year 10 months ago

ग्वालियर का मेला ग्वालियर की शान है
मेले में बर्ष भर गतिविधियां चलती रहनी चाहिए
शिल्प बाजार खादी मेला हेडलूम बाजार फ़ुड एक्सपो आदि गतिविधियां मेले में चलती रहना चाहिए
ग्वालियर में लाइट मेट्रो ई बस चलनी चाहिए
आई टी पार्क और रेडिमेड पार्क की बड़े पैमाने पर स्थापित किया जाना चाहिए
जिसमें प्रमुख कंपनीयां अपनी इंडस्ट्री स्थापित करे

SUNIL CHAUDHARY 1 year 10 months ago

ग्वालियर का मेला ग्वालियर की शान है।
मेले में बर्ष भर गतिविधियां चलती रहनी चाहिए।
शिल्प बाजार खादी मेला हेडलूम बाजार फ़ुड एक्सपो आदि गतिविधियां मेले में चलती रहना चाहिए
ग्वालियर में यातायात व्यवस्था सुगम होनी चाहिए
लाइट मेट्रो और ई बस चलनी चाहिए।
बाड़ा हजीरा मुरार बड़ा अस्पताल यूनिवर्सिटी हाईकोर्ट रेलवे स्टेशन बस अड्डे जैसे प्रमुख स्थानों की सुगम कनेक्टिविटी होनी चाहिए
आई टी पार्क और रेडिमेड पार्क की बड़े स्तर पर स्थापित किया जाना चाहिए जिसमें प्रमुख कंपनीयां इंडस्ट्री स्थापित करें

Anmol Jain 1 year 10 months ago

जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता

विकसित ग्वालियर बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर वर्ग के लोगों का विकास हो। ग्वालियर में मुख्यत: सहारिया जनजाति निवास करती है,जो विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह में आती है।उन्हें इससे निकालकर नए रोजगार, सुविधाएं आर्थिक रूप से सशक्त, सांस्कृतिक धरोहर व पर्यटन को बढ़ावा मिलना चाहिए,ताकि उनकी भी विकसित यात्रा पूर्ण हो ।

नाम - अनमोल जैन
जिला - भोपाल
पिनकोड - 462038

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

शिवपुरी:- ग्वालियर का ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां रियासत काल में कहीं ऐतिहासिक स्थल और मध्यम नेशनल पार्क है। शिवपुरी को पर्यटन स्थल के रूप में उच्च स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

सूर्य मंदिर ग्वालियर,मध्य प्रदेश:-
मोरार में रेजीडेंसी के पास स्थित,नवनिर्मित सूर्य मंदिर उड़ीसा के प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर से अपनी प्रेरणा लेता है। इस सूर्य मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में उच्च स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

जय विलास पैलेस:-
जय विलास पैलेस और संग्रहालय सिंधिया परिवार के वर्तमान निवास जय विलास पैलेस में एक अलग तरह का वैभव मौजूद है। कुछ 25 कमरों को जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय में बदल दिया गया है, और इन कमरों में, एक रीगल जीवन शैली के लिए, अतीत जीवित है। जय विलास एक इटैलियन संरचना है जो वास्तुशिल्प विधियों को जोड़ती है। सिंधिया संग्रहालय रियासत की समृद्ध संस्कृति और जीवन शैली में एक अप्रतिम झलक प्रदान करता है।सिंधिया संग्रहालय रियासत को पर्यटन स्थल के रूप में उच्च स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

ग्वालियर में इटालियन गार्डन एक छिपा हुआ रत्न है जो अपना अनूठा महत्व रखता है। शहर के मध्य में स्थित, यह शांत और सुरम्य उद्यान शहरी जीवन की हलचल से एक सुखद मुक्ति प्रदान करता है। अपनी अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध स्थिति के बावजूद, इटालियन गार्डन इतालवी वास्तुशिल्प प्रभाव और भारतीय प्राकृतिक सौंदर्यशास्त्र के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण को प्रदर्शित करता है। इटालियन गार्डन को पर्यटन स्थल के रूप में उच्च स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए।