You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

कृषि संकल्प योजना क्या है?
किसानों को स्थायी कनेक्शन देने के लिए सरकार ने कृषि संकल्प योजना शुरू की है। इसमें व्यक्तिगत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सामान्य वर्ग के किसान को 7 हजार और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के किसानों को 5 हजार रुपए प्रति हार्सपॉवर खर्च करना होंगे। ट्रांसफार्मर का शेष खर्च सरकार वहन करेगी।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों के लिए सरकारी योजना क्या है?
किसान पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। आवश्यक विवरण प्रदान करके, किसान सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसका उद्देश्य उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना और कृषि उत्पादकता को प्रोत्साहित करना है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

बड़े किसानों के लिए पूंजी का स्रोत क्या है?
कृषि उत्पादकों के लिए पूंजी के सबसे बड़े स्रोत हैं:-
(1) वाणिज्यिक बैंक, (2) कृषि ऋण प्रणाली, (3) कृषि सेवा एजेंसी, (4) बीमा कंपनियाँ।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों की आय कैसे बढ़ाएं?
किसानों की आय बढ़ाना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है और इसके लिए हमने 6 सूत्रीय रणनीति बनाई है। उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन की लागत घटाने, उत्पादन के ठीक दाम देने, प्राकृतिक आपदा में राहत की ठीक राशि देने, कृषि का विविधीकरण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों की आय कैसे दोगुनी की जा सकती है?
विविधीकरण:- किसानों को पशुपालन, कृषि-पर्यटन और मूल्य-संवर्धित उत्पादों के उत्पादन जैसी गतिविधियों में संलग्न होकर अपने आय स्रोतों में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित करना, बाजार में उतार-चढ़ाव और उपज परिवर्तनशीलता के खिलाफ सुरक्षा जाल के रूप में काम कर सकता है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान कार्ड कैसे बनवाएं?
किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आपको नजदीकी बैंक जाना होगा, जहां आपको एक आवेदन फॉर्म दिया जाएगा। यहां आपसे पहचान पत्र, इनकम सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज मांगे जाएंगे। आवेदन फॉर्म के साथ आप सभी दस्तावेज लगाकर बैंक में जमा कर दें। इसके बाद अगर सब कुछ सही पाया जाता है और आप पात्र हैं तो आपको क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
कृषि सेवा केंद्र ऐप किसानों के लिए सबसे अच्छा एप्प है, जहां बीज, खाद, और खेती की सभी जरूरी जानकारी मिलती है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें 2024?
पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां पर "Beneficiary Status" के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। अपना आधार नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर नंबर भरें।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान बनने के लिए क्या करना चाहिए?
आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट - https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर में मौजूद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आएगा जिस पर क्लिक करें।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों के लिए नई योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजती है।