You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान ऐप कैसे चालू करें?
सबसे पहले आपको अपने गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है। डाउनलोड करने के बाद जैसे ही आप एप्लीकेशन को ओपन करते हैं, तो आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाता है। अब आपको New Farmer Registration पर क्लिक करना है, जिसमें आपको अपनी भाषा को चुन लेना है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

छोटे किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए क्या करते हैं?
टिकाऊ कृषि पद्धतियों को लागू करें:-
टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने से, जैसे जैविक उर्वरकों का उपयोग और कीटनाशकों के उपयोग को कम करना, न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकता है बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि कर सकता है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?
इनमें निम्‍नलिखित शामिल है:-
1. बजट आवंटन में अभूतपूर्व वृद्धि
2. पीएम किसान के माध्यम से किसानों को आय सहायता
3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
4. कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋण
5. उत्पादन लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना
6. देश में जैविक खेती को बढावा देना
7. प्रति बूंद अधिक फसल
8. सूक्ष्म सिंचाई कोष

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान योजना का फॉर्म कैसे भरा जाता है?
पीएम किसान में नया पंजीकरण आप खुद से इस फॉर्म को भरना चाहते है तो आपको https://pmkisan.gov.in में जाना होगा। फिर आप नया पंजीकरण के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। वेबसाइट के द्वारा मांगे जा रहे मोबाइल नंबर और सभी दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करे। फॉर्म भरने के बाद एक बार जरूर चॉज लें फिर अंत में लागू बटन में क्लिक करें।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों के लिए कल्याणकारी योजना क्या है?
इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की 3 किस्त में सालाना 6000 रुपये दिए जाएंगे. उन सभी किसानों को "पी. एम. किसान सम्मान निधि" के तहत सालाना 6000 रुपये का लाभ भी मिलता रहेगा।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए कौन से कार्यक्रम शुरू किए गए हैं?
ग्राम स्वराज अभियान के दौरान एक विशेष प्रयास के रूप में, सात प्रमुख गरीब समर्थक कार्यक्रमों, अर्थात् प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य, उजाला योजना, प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पात्र परिवारों/व्यक्तियों की संतृप्ति की परिकल्पना की गई थी।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
किसान कॉल सेंटर पंजीकरण। किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 के माध्यम से किसान कॉल सेंटर पर कॉल कर सकते हैं। किसानों का पंजीकरण किसान कॉल सेंटर एजेंट द्वारा किसान कॉल सेंटर पर किया जाता है जो किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली में किसान का व्यक्तिगत विवरण दर्ज करता है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान ज्यादा कैसे कमा सकते हैं?
पशुधन उत्पादन में वृद्धि । इनपुट उपयोग की दक्षता में सुधार (लागत बचत) फसल सघनता में वृद्धि। उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर विविधीकरण।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसानों के लिए नई योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजती है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन कराना बहुत आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा। फार्मर कॉर्नर में New Farmer Registration के विकल्प का चयन करें। आपकी स्क्रीन पर इसके बाद एक एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नया पेज खुलेगा।