You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी ग्वालियर शहर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह प्रवेश मार्गों की फोरलेन सड़कों को बनाने के लिए सीमेंट कांक्रीट का प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सड़कों पर डिवाइडर, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट आदि के काम किए जाना चाहिए। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी सड़कें डामर की हैं। ये बारिश में हर साल खराब हो जाती है। वर्तमान में भी सड़कों में कई जगह गड्‌ढे हो चुके हैं। इन मार्गों से निकलने में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में विकसित भारत कैसा दिखना चाहिए?
आर्थिक विकास: एक विकसित भारत की अर्थव्यवस्था लचीली और मजबूत होनी चाहिए जो अपने सभी नागरिकों को अवसर और उच्च जीवन स्तर प्रदान कर सके। अर्थव्यवस्था को उद्यमशीलता, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मकता के आधार पर 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत को विकसित देश बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता होगी:-
1. आर्थिक विकास:- भारत को लगातार उच्च आर्थिक विकास दर बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
2. शिक्षा:- भारत को अपनी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की आवश्यकता होगी ताकि अधिक लोगों को उच्च शिक्षा प्राप्त
करने का अवसर मिल सके।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है?
भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए 2047 तक 8% से अधिक की दर से विकास करना होगा । इसे हासिल करने के लिए आवश्यक कई अगली पीढ़ी के सुधार राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। अगले बजट में बेहतर केंद्र-राज्य सहयोग के लिए नए तरीकों की परिकल्पना की जानी चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है?
आज हम सब संकल्प लें कि स्वामी जी की शिक्षाओं और सिद्धांतों के सार को राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति, विविधता में एकता, समावेशिता और पवित्रता को आत्मसात करें। यही स्वामी विवेकानन्द जी को हम सबकी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

विकसित देश की तीन विशेषताएं क्या हैं?
विकसित देश ऐसे देश होते हैं जहाँ पर लोगों की प्रति व्यक्ति आय अधिक होती है, देश के सकल घरेलू उत्पाद का स्तर ऊँचा होता है, उच्च तकनीकी विकास होता है, लोगों का जीवन स्तर उच्च स्तर का होता है और देश की आधारभूत संरचना का विकास बहुत अच्छा होता है। ऐसे देशों में गरीब जनसंख्या बहुत कम होती है, बेरोजगारी का स्तर भी कम होता है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए क्या करना चाहिए?
इनमें खासतौर से कृषि, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, रोजगार उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, स्टार्टअप, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिलाओं का उत्थान, गरीबी में कमी लाने, संतुलित क्षेत्रीय विकास, प्रभावी न्याय व्यवस्था, दुनिया में भारत की नई भूमिका जैसे विकसित राष्ट्र बनने के प्रमुख विषय शामिल हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए क्या करना चाहिए?
इनमें खासतौर से कृषि, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, रोजगार उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, स्टार्टअप, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिलाओं का उत्थान, गरीबी में कमी लाने, संतुलित क्षेत्रीय विकास, प्रभावी न्याय व्यवस्था, दुनिया में भारत की नई भूमिका जैसे विकसित राष्ट्र बनने के प्रमुख विषय शामिल हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

विकसित भारत चैलेंज क्या है?
विकसित भारत चैलेंज आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करता है। चाहे वह तकनीक हो, स्थिरता हो या नवाचार, आपके विचार विकसित भारत के भविष्य को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण क्या होना चाहिए?
विकसित भारत 2047 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी दृष्टि का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका लक्ष्य 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक देश को एक विकसित इकाई में बदलना है। इसमें आर्थिक समृद्धि, सामाजिक उन्नति, पर्यावरणीय स्थिरता और प्रभावी शासन जैसे विकास के विविध पहलू शामिल हैं।