You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting ideas and suggestions for Viskit Gwalior @2047 Vision Document

Start Date: 03-01-2025
End Date: 30-01-2025

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा ...

See details Hide details

विकसित ग्वालियर@2047 - विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने सुझाव साझा करें

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संकल्पित विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में मध्यप्रदेश भी अपना योगदान देने लिए अग्रसर है तथा इसी संकल्प के साथ विकसित मध्‍यप्रदेश@2047 का विजन तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है और “विकसित भारत” के निर्माण में “विकसित मध्यप्रदेश” की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसी क्रम में, 2047 तक ग्वालियर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए “विकसित ग्वालियर@2047” विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

विकसित ग्वालियर@2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तर पर विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

“विकसित ग्वालियर@2047” की सफलता के लिए नागरिकों के आईडिया और सुझाव सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह पहल हर नागरिक को ग्वालियर के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देती है। नागरिक अपने सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं।

नागरिकों के सुझाव के प्रमुख क्षेत्र:

• विकसित ग्‍वालियर @ 2047 के विजन के लिए सुझाव
• आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिक क्षेत्र में सुझाव
• महिलाओं (नारी सशक्तिकरण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• किसानों (किसान कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फाेकस क्षेत्र एंव पहल/परियोजनाएं
• निम्‍न आय वर्ग के नागरिकों (गरीब कल्‍याण) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• युवाओं (युवा शक्ति) के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकता, फोकस क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाएं
• अन्‍य जिला प्राथमिकताएं एवं विकास कार्य

नागरिकों के सुझाव, ग्वालियर के वास्तविक मुद्दों और आवश्यकताओं को समझने में मदद करते हैं। विकास की प्राथमिकताओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं। ग्वालियर जिले के भविष्य को एक समावेशी और सतत विकास की ओर ले जाते हैं।

MP MYGov द्वारा आपके आईडिया और सुझाव आमंत्रित है। अपने सुझाव देकर विकसित ग्वालियर@2047 के निर्माण में आप भी भागीदार बनें। आप अपने सुझावों के साथ अपना नाम, गाँव/शहर, जिला, पिनकोड एवं मोबाइल नं. भी अंकित करे ।

आइए, हम सब मिलकर बनाएं विकसित ग्वालियर...अपने सुझाव नीचे कमेन्ट बॉक्स में साझा करें

All Comments
Reset
361 Record(s) Found

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

ग्वालियर व्यापार मेला मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित मेला है। इस मेले को देखने मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होता है। प्रतिवर्ष मेले में हजारों करोड़ों रुपए का व्यापार भी होता है। मेले में कई मोटर व्हीकल कंपनियां अपने शोरूम का संचालन करती हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

ग्वालियर की विशेषता क्या है?
बलुआ पत्थर की मस्जिद, चट्टानी मंदिर और भव्य मूर्तियों जैसी संरचनाओं के साथ, ग्वालियर अपनी पुरानी राजसी परंपरा को संजोए हुए है। संगीत के शहर के रूप में जाना जाने वाला ग्वालियर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सबसे पुराने घरानों या स्कूलों में से एक है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत का सबसे बड़ा व्यापार मेला कौन सा है?
ग्वालियर व्यापार मेला ग्वालियर व्यापार मेला ग्वालियर में आयोजित किया जाने वाला उत्तर भारत में एक बड़ा व्यापार मेला है। इसकी शुरुआत 1905 में ग्वालियर के तत्कालीन राजा, महाराज माधोराव सिंधिया ने की थी। आज यह एशिया का सबसे बड़ा व्यापार मेला है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

ग्वालियर जिले में कितने शहर हैं?
ग्वालियर जिले में तीन तहसील हैं-ग्वालियर (गिर्द),डबरा तथा भितरवार। इस जिले में चार विकास-खण्ड हैं भितरवार, घाटीगाँव (बरई),मुरार तथा डबरा । इस जिला में तीन नगर पंचायत है बिलौआ, पिछोर एवं आंतरी। इस जिला में दो नगरपालिका डबरा व भितरवार एंव ग्वालियर नगरनिगम अवस्थित है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

ग्वालियर की विशेषता क्या है?
यह शहर और इसका प्रसिद्ध दुर्ग उत्तर भारत के प्राचीन शहरों के केन्द्र रहे हैं। यह शहर गुर्जर-प्रतिहार राजवंश, तोमर तथा कछवाहा की राजधानी रही है । ग्वालियर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने वाले सौ भारतीय शहरों में से एक के रूप में चुना गया है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

047 में उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है?
भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए 2047 तक 8% से अधिक की दर से विकास करना होगा । इसे हासिल करने के लिए आवश्यक कई अगली पीढ़ी के सुधार राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। अगले बजट में बेहतर केंद्र-राज्य सहयोग के लिए नए तरीकों की परिकल्पना की जानी चाहिए।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य क्या है?
विकसित भारत@2047 भारत सरकार का विज़न है जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है,जो कि इसकी आज़ादी का 100वाँ साल होगा। इस विज़न में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलू शामिल हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए हमें क्या करने की आवश्यकता है?
विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार ने कई पहलें शुरू की हैं। इनमें तेज़ विकास दर, मेक इन इंडिया, बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, और आत्मनिर्भर भारत अभियान शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य देश की आर्थिक और सामाजिक संरचना को मजबूत करना है।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

भारत को विकसित देश बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
इनमें खासतौर से कृषि, बुनियादी ढांचा, शिक्षा, रोजगार उद्योग, सेवा क्षेत्र, व्यापार, स्टार्टअप, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिलाओं का उत्थान, गरीबी में कमी लाने, संतुलित क्षेत्रीय विकास, प्रभावी न्याय व्यवस्था, दुनिया में भारत की नई भूमिका जैसे विकसित राष्ट्र बनने के प्रमुख विषय शामिल हैं।

BrahmDevYadav 1 year 10 months ago

2047 में भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण क्या होना चाहिए?
जाति, रंग, लिंग और आर्थिक स्थिति का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हर जगह शांति हो, सद्भाव हो, यही 2047 में भारत के लिए मेरा विजन है। भारत को धर्मनिरपेक्ष, शांति, समृद्धि और सच्चाई की भूमि बना रहना चाहिए। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष बना रहना चाहिए जहां सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार किया जाता है।