मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
Rajeshchaman 3 years 3 months ago
नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न ट्रेड व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत चल रहे है जिसके अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षक 5,6 सालो से कार्यरत है और न ही इनका मानदेय बढ़ाए गए और न ही जॉब पॉलिसी बनाई गई ज्ञात हो कि व्यावसायिक शिक्षा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है और ऐसे योजना को सरकार ठेका प्रथा में चला रही है सरकार से हम सभी व्यावसायिक प्रशिक्षक का यही आग्रह है कि इस महत्वाकांक्षी योजना को ठेका प्रथा से मुक्त कर व्यावसायिक प्रशिक्षको को विभाग में मर्ज करे
Rajeshchaman 3 years 3 months ago
आप सभी से आग्रह है इसमें आग्रह कीजिये कि व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे मध्यप्रदेश शासन सभी योग्य युवा कई सालों से कार्यरत है विनम्र पूर्वक आग्रह है आपसे

AnkitKumarMalviya 3 years 3 months ago
मध्य प्रदेश के सभी व्यवसायिक प्रशिक्षक को विभाग में संविलियन करें और ठेका प्रथा हमेशा हमेशा के लिए बंद किया जाए। जिससे शिक्षक और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहें।
dr altaf ashrafi 3 years 3 months ago
नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न ट्रेड व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत चल रहे है जिसके अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षक 5,6 सालो से कार्यरत है और न ही इनका मानदेय बढ़ाए गए और न ही जॉब पॉलिसी बनाई गई ज्ञात हो कि व्यावसायिक शिक्षा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है और ऐसे योजना को सरकार ठेका प्रथा में चला रही है सरकार से हम सभी व्यावसायिक प्रशिक्षक का यही आग्रह है कि इस महत्वाकांक्षी योजना को ठेका प्रथा से मुक्त कर व्यावसायिक प्रशिक्षको को विभाग में मर्ज करे
dr altaf ashrafi 3 years 3 months ago
नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न ट्रेड व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत चल रहे है जिसके अंतर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षक 5,6 सालो से कार्यरत है और न ही इनका मानदेय बढ़ाए गए और न ही जॉब पॉलिसी बनाई गई ज्ञात हो कि व्यावसायिक शिक्षा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है और ऐसे योजना को सरकार ठेका प्रथा में चला रही है सरकार से हम सभी व्यावसायिक प्रशिक्षक का यही आग्रह है कि इस महत्वाकांक्षी योजना को निरंतर चलाने के लिए ठेका प्रथा से मुक्त कर हम सभी व्यावसायिक प्रशि
MAHENDRA KUMAR BEN 3 years 3 months ago
युवा नीति में विशेष ध्यान देने योग्य बात
*मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में जो युवा/युवतियाँ -240 दिन से अधिक काम/कार्य कर चुके है और निरंतर सेवा में बने हुए है उस युवा/युवतियों को उसी पद पर नियमित कर दिया जाए ताकि उनका भविष्य बर्बाद न हो और शोषण कारी नीति से बच सकें*
यह नीति मध्यप्रदेश में लागू कर दिया जाए इस नीति में युवा/युवतियों का भविष्य निहित है |

Mahendra_262 3 years 3 months ago
MP NSQF अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि एवं उनके नियमितीकरण की कार्यवाही शासन को तुरंत की करने की आवश्यकता है ताकि वे छात्र-छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट का कार्य प्रभावी रूप से कर सकें और आने वाले कुछ सालों में विश्वपटल पर मध्यप्रदेश का नाम भारत के एक विकसित राज्य में दर्ज हो सके जिसका हर युवा well skilled & well trained हो।