You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting Suggestions for Madhya Pradesh State Youth Policy

Start Date: 27-12-2022
End Date: 03-01-2023

मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने ...

See details Hide details


मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव

युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—

1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment

इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —

• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता

विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।

आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:

मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।

All Comments
Reset
372 Record(s) Found

maheshkumarsingh 3 years 4 months ago

सरकार चाहे तो जनता से सीधे कनेक्ट हो सकता है मुख्यमंत्री मंत्री जनसंख्या रजिस्टर यानी समग्र आईडी से नाम सेलेक्ट कर योजना के बारे में चर्चा कर सकते हैं। निचले स्तर पर काम करने वाले अक्सर अफसर को मैसेज जाएगा कि ठीक से काम करना है ताकि कभी कोई करवा ही ना हो सके हमारे ऊपर निष्पक्ष तरीके से आम करेंगे और समय इस काम करेंगे मुख्यमंत्री यदि एक व्यक्ति से संवाद करते हैं तो कम से कम हजार व्यक्तियों का काम निष्पक्ष तरीके से एवं समय सीमा में होगा योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा

SAMIT UPADYAY 3 years 4 months ago

हमेशा ये देखने मे आता है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अन्य विभाग के कर्मचारियों का सहयोग लिया जाता है हमारे देश राज्य में निर्वाचन 2 भागो में बाटा गया है एक भारत निर्वाचन आयोग एवं दूसरा राज्य निर्वाचन आयोग और दोनों के पास ही कर्मचारियों की संख्या कम है क्यो न निर्वाचन विभाग में प्रथक से अधिकारी कर्मचारी की नियुक्ति की जाय और उनसे निर्वाचन के आतरिक कोई कार्य नही लिया जाय। निर्वाचन कार्य मे BLO का महत्व पूर्ण पद होता है क्यो न ये पद पर स्थाई रूप से बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति की जाय।

Durgesh soni 3 years 4 months ago

यूवा नीति हेतू सुझाव
1) सरकारी भर्ती प्रक्रिया 12 महीने में पूरी हो MPPSC की
2) Vaypam (PEB) की भर्ती में घोटाला होने पर सख्त कार्रवाई हो CBI से जांच हो
3) कॉलेज/ यूनिवर्सिटी में शिक्षा सुधार हेतू रैंक जारी हो , प्राइवेट स्कूलों, यूनिवर्सिटी हेतू नियम बने की इंडस्टी के लायक सिलेबस बनया जाए

SAMIT UPADYAY 3 years 4 months ago

भारत सरकार मध्यप्रदेश शासन ने गांव पंचायत में सचिव सहायक सचिव के पद स्वकृत करे है जिसमे गॉव के लोगो को रोजगार दिया गया है अच्छी बात है किंतु शहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए अवसर नही है इसमें शहरी क्षेत्रों के युवाओं रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नगर पालिका अंतर्गत वार्डो में पदों का सर्जन करना चाहिए।

BALJEETSAHU 3 years 4 months ago

श्री मान मेरा सूझाव है की शासकीय शाहिद भगतसिंह (लॉ) महाविद्यालय पिपरिया जिला नर्मदापुरम म.प्र.की BCI नई दिल्ली से वर्ष 2018-19 से वर्ष 2022 तक कि या आगामी वर्ष की मान्यता का नवीनीकरण कराने की कृपा करें जिससे की वर्ष 2022.LLB उत्तीर्ण छात्रों का पंजीयन हो सके अधिवक्ता के रूप में और अपना विधि व्यवासय सुरु कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें,और श्रीमान महाविद्यालय प्रबंधक पर उचित कार्यवाही करें क्योंकि इनकी लापरवाही के कारण LLB उत्तीर्ण छात्र विधि व्यवासय नहीं कर पा रहें है और आत्मनिर्भर नहीं बन पा रहें

SAMIT UPADYAY 3 years 4 months ago

मुझे अगर हमारे देश प्रदेश कोई ऐसा प्लेटफार्म या व्यक्ति से मिलने का मौका दिया जाए तो में अपने विचार और योजनाओं को उनके साथ साझा करना चाहता हूँ मेरे पास विगत 8 वर्षों का शासकीय कार्यालयों ओर योजनाओं पर कार्य करने का अनुभव है किन्तु आज भी में वेरोजगार हु मुझे एक अवसर प्रदान किया जाय तो में सिस्टम की कार्यव्यवस्था गति देने में अहम योगदान भूमिका निभा सकता हु।

SAMIT UPADYAY 3 years 4 months ago

मध्यप्रदेश राज्य में विगत वर्षों में वेरोजगार की संख्या बढ़ी है। सरकार 1 लाख पदों पर भर्ती कर रही है किंतु वेरोजगारो का संख्या इससे कही ज्यादा है शासकीय कार्यालयो में इतना कार्य है कि 24 घंटे भी काम पड़ जाए। देखने मे आया है सरकार पुराने कर्मचारियों वेतन इतना बड़ा रहा है वो काम ही नही करना चाहते सरकार को उन कर्मचारियों के साथ हर विषय से संबंधित वेरोजगार युवाओ रखना चाहिए ओर 5 साल तक कार्य सीखने के साथ वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करानाचाहिए। हर कार्यलय में एक कार्य को करने के लिए3-4कर्मचारी रख सकते ह

Deepak singhal 3 years 4 months ago

राज्य युवा नीति में सबसे पहले हम उन बच्चों पर ध्यान देना चाहिए जो मध्यप्रदेश में पड़ कर पुणे ओर बेंगलुरु ओर नोएडा में जॉब कर रहे है क्यों वो इंदौर भोपाल या मध्यप्रदेश के किसी ओर शहर में नही जाते और अगर वो पड़ा लिखा नही है तो गुजरात जाता है व्यापार के लिए में नही बोल रहा कि मध्यप्रदेश में सब ऐसा ही है पर ऐसा भी है हमारे बच्चे मध्यप्रदेश का भविष्य दूसरे राज्यों के हाथ मे जा रहा है

Vishalpatel 3 years 4 months ago

I Think Sex Education and Health Education has must Compulsory In School / College Level like other countries.

Sex Education Ko India Ke Har School / College Main Introduce Karna Chahiye...

जब भी सेक्स एजुकेशन की बात इंडिया में आती है तो जो हमारे Religious Person Hai बो इसे विदेशी सभ्यता बताते है अगर सेक्स Education India Main लागू होती है तो

जो 13—14 साल के बच्चे है उन्हे गलत Source से जानकारी न मिले
और उनका Misuse Na Ho....

Vishalpatel 3 years 4 months ago

I Think Sex Education and Health Education has must Compulsory In School / College Level like other countries.

Sex Education Ko India Ke Har School / College Main Introduce Karna Chahiye...

जब भी सेक्स एजुकेशन की बात इंडिया में आती है तो जो हमारे Religious Person Hai बो इसे विदेशी सभ्यता बताते है अगर सेक्स Education India Main लागू होती है तो

जो 13—14 साल के बच्चे है उन्हे गलत Source से जानकारी न मिले
और उनका Misuse Na Ho....