मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
Nidhi Soni 3 years 4 months ago
Just like the PM Yuva Mentorship scheme has been launched for yuva writers. Same should be implemented but at the State level and theme could also be related to history and culture of Madhya Pradesh. This would generate lot of literature about the state and hence lot of people would know about the state.
Divyansh Jain 3 years 4 months ago
राज्य युवा नीति के अंतर्गत मेरे सुझाव —
I Think Sex Education and Health Education has must Compulsory In School / College Level like other countries.
Sex Education Ko India Ke Har School / College Main Introduce Karna Chahiye...
जब भी सेक्स एजुकेशन की बात इंडिया में आती है तो जो हमारे Religious Person Hai बो इसे विदेशी सभ्यता बताते है अगर सेक्स Education India Main लागू होती है तो
जो 13—14 साल के बच्चे है उन्हे गलत Source से जानकारी न मिले
और उनका Misuse Na Ho....
Vishal Malviya 3 years 4 months ago
मैं माननीय मामा जी से कहना चाहूंगा कि आज युवाओं में कला कौशल की कमी नहीं है कहीं ना कहीं उनको इस अवसर का लाभ नहीं मिल रहा है उन तक नहीं पहुंच पा रही है जानकारियां आज भी ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में अवेयरनेस की कमी है हमें आज के युवा की जरूरत को समझते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाना होगा और मध्य प्रदेश में ही हम ऐसे कई संसाधन उपलब्ध करवा सकते हैं आज ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में गरीब निर्धन परिवार जैसे तैसे अपने जीवन यापन कर रहे तो हमें उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ऐसी सशक्त टीम बननी चाहिए
Vishalpatel 3 years 4 months ago
नशा मुक्ति अभियान चलाओ गांव शहर को जागृत बनाओ बेरोजगारी और आरक्षण समाप्त हो। योग्यता के आधार पर सभी को अवसर प्रदान किए जाएं
अभियान चलाओ गांव शहर को जागृत बनाओ धन्यवाद मध्य प्रदेश सरकार
Meetaliatulkar 3 years 4 months ago
We can make people confidence with tha yoga exercises.And we should make in every area we should make a minister.and who people were doing the dirty in every area they should get the punishment and getting realised their mistakes by infront of every people the polluted people making a crown and wear it and roaming in their area with wearing crown so they can realised their mistakes.
AartiGautam 3 years 4 months ago
बेरोजगारी और आरक्षण समाप्त हो। योग्यता के आधार पर सभी को अवसर प्रदान किए जाएं। किसी भी संस्था में प्रवेश लेने के लिए किसी की जाति ना पूंछी जाए बस एक जाति हो सभी की कि हम भारतीय हैं। सबका एक ही धर्म हो मानवता।
Abhishek kumar Dwivedi 3 years 4 months ago
नशा मुक्त अभियान चलाएं
मध्यप्रदेश सरकार
जय परशुराम
abhishek yadav 3 years 4 months ago
आदरणीय मुख्यमंत्री जी राज्य युवा नीति को प्रभावी बनाने के लिए सबसे पहले उनके लिए अच्छे स्कूलों कॉलेज का प्रबंधन तथा साथ ही कौशल विकास जैसी योजना चलाकर उनको अनुभव के साथ तैयार करे और आज के युवाओं के लिए नौकरी के नए-नए अवसर दे पिछले 4 साल से युवा दर दर की ठोकरे खा रहे हैं आज रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं प्राइवेट वाले सिर्फ अपनों को रोजगार दे रहैं है ऐसा कब तक चलेगा
kunal kishore 3 years 4 months ago
Youth is an assets of state.it should be used for development of state.
1 our education system should be based on to develop his natural enternal knowledge for their betterment of future.second his innovative and creative mindset should be develop and inspire for something doing new concept according to his knowledge.third it should be develop as a job giver for other people.his risk taking ability should be develop for doing innovative work.
PriyankaGupta 3 years 4 months ago
मध्य प्रदेश सरकार क युवाओं को सक्षम बनाओ और नशा मुक्ति अभियान चलाओ गांव शहर को जागृत बनाओ धन्यवाद मध्य प्रदेश सरकार