मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
kunal kishore 3 years 4 months ago
Youth policy is very important for growth of any state.th1Moral value is an integral part of youth generation.it should be maintain at any cost.
2 Youth should be fill with innovative and creative idea to solve present solution.
3 Youth should be developed as gob giver for other people
4 Youth should full stand on human and social value for adopt in his life.
5 Youth should be desh vakt and full devoted for our country.
RishabhSharma 3 years 4 months ago
आदरणीय महोदय ,
मै आपका ध्यान ग्रामीण छेत्र की और केंद्रित करना चाहता हूं , ग्रामीण छेत्र में युवा शिक्षित तो है किन्तु उसके पास रोजकार नहीं है । उसका सबसे बड़ा कारण है skills का अभाव , माननीय जी जैसा कि हम जानते है यह युग computer का है , skills जैसे कि - coding and software enhancement , cloud computing, Ui designer , data science एवम् इसके अतिरिक्त भी कई जैसे की content writing , video editing जैसी 100 से भी ज्यादा skills ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सिखाई जाए । हर ब्लॉक में एक centre बनाए ।।
Rohit 3 years 4 months ago
आदरणीय महोदय जी
आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया करके व्यवसायिक प्रशिक्षकों के बारे में नीति का गठन किया जाए जोकि विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं बिना किसी मानदेय में वृद्धि के दे रहे हैं एवं आउटसोर्सिंग कंपनियां उनका लगातार शोषण कर रही हैं समय पर मानदेय प्राप्त नहीं होता है और उनका भविष्य भी सुरक्षित नहीं है महोदय जी आपसे विनम्र निवेदन है की नई शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है अतः इस बात को ध्यान में रखते हुए हम सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों को नियमित किया जाए और विभाग में
Aastramishra 3 years 4 months ago
माननीय मुख्यमंत्री जी
मैं आपको एजुकेशन लोन माफ करने के लिए योजना बनाने के बारे में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। 12th के बाद जो विद्यार्थी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ग्रेजुएशन के लिए एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई की है तथौप्रांत कोई नौकरी न लगने के कारण जो अपना एजुकेशन लोन भर पाने में असमर्थ है कृपया इस विषय पर कोई योजना बनाई जाए।
Ranjeet Dehariya 3 years 4 months ago
प्रदेश सरकार के राज्य युवा नीति बहुत ही सही है मेरा मानना है कि राज्य में युवा नीति बनने से युवाओं के विचार 9 सुझाव प्रयोग से राज्य को गति मिलेगी एवं युवा आत्मनिर्भर बनेगा ऐसा मानना है कि युवा नीति तो समावेश लेकर हमारा राज्य मध्य प्रदेश एक नई ऊंचाई को अंजाम देगा युवा अशिक्षित होने के बाद नौकरी ब्रजराज से परेशान है लेकिन युवाओं को चिंता रहती है काम भविष्य की इसलिए युवा नीति को लागू करना चाहिए माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि युवाओं का समावेश एवं नए नए प्रयोग करके नई योजनाओं का क्रि
ArvindNagda 3 years 4 months ago
माननीय मुख्यमंत्री जी देश के भविष्य का निर्माण करने राज्य के शिक्षक होते है और आप भी एक शिक्षक से ही पड़े होंगे मध्यप्रदेश में 15 सालों में शिक्षक की भर्ती होती है पिछली भर्ती भी 2011 में हुई थी आप राज्य के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करे और 51000 पदों पर भर्ती करे ओर न्याय संगत रोस्टर लागू करे क्यों कि आपके लिए राज्य में असंतोष बढ़ता ही जा रहा है इससे पहले ओर ज्यादा जनता नाराज हो आपसे आप एक अच्छा काम कर दे और साथ हो साथ अतिथियों के भविष्य के लिए उनके पद को स्थाई कर दे
Radhe Barela 3 years 4 months ago
कौशल विकास की शिक्षा का प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्थाई नीति बनाई जाए जिसे व्यावसायीक शिक्षा लेने वाले छात्रों व देने वाले व्यावसायीक शिक्षकों को प्रोत्साहन होता रहे। कौशल शिक्षा भविष्य में बेरोजगारी को कम कर देश के स्थाई विकास में सहयोग होता रहेगा। कौशल शिक्षा देने वाले को ठेके से रखते हुए 7 माह के वेतन न देकर कार्य करवाते रहना कहाँ तक उचित हैं। समाज व छात्रों के मस्तिस्क पर इसका क्या प्रभाव होगा ,ये विचारणीय हैं।
SubhashNagar 3 years 4 months ago
We need to have policy to attract the young talent working outside MP so that they can be in their home state along with family with missing the career opportunities getting in Maharashtra or Karnataka .
IT is the the key which is getting pace in indore however more cities to catch-up in this regards .
There was one of ambitious project to create
Datacenter hub which can be taken on warrior level as India is now on highlight for creating and expanding the data enter operations .
vijay tiwari 3 years 4 months ago
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी आपके द्वारा मध्यप्रदेश मै नवीन व्यावसायिक शिक्षा मै 7 से 8 वर्षों से बच्चों को हुनर देने का कार्य कर रहे युवा आज 6से 12महीनों से बेतन न मिलने से अपने पारिवारिक कर्ताव्यो और सामाजिक कर्तव्यो के बीच फसा है कृपया कर राष्टीय माध्यमिक शिक्षा मंडल रमसा के द्वारा मध्यप्रदेश सरकार को अंधेरे मै रखकर हजारों युवाओं को अपने कर्तव्य मै जानबूझकर बाधक बनाया जा रहा है क्योंकि युवाओं का भविष्य केसल और केवल रोजगार पर आधारित है
Abhishek Majhi 3 years 4 months ago
व्यवसायिक शिक्षा आज के इस युग में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है माननीय मंत्री जी आपसे विनम्र निवेदन है हमें विभाग में संविलियन किया जाए।
आउटसोर्सिंग प्रथा एक शोषणकारी प्रथा है जिससे ना तो कर्मचारियों को समय पर मानदेय प्राप्त होता है एवं उनका भविष्य भी सुरक्षित नहीं होता है माननीय हमें इस प्रथा से मुक्त करें एवं विभाग में सम्मेलन करें।