मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
Abhishek Majhi 3 years 4 months ago
आदरणीय महोदय जी
आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया करके व्यवसायिक प्रशिक्षकों के बारे में नीति का गठन किया जाए जोकि विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं बिना किसी मानदेय में वृद्धि के दे रहे हैं एवं आउटसोर्सिंग कंपनियां उनका लगातार शोषण कर रही हैं समय पर मानदेय प्राप्त नहीं होता है और उनका भविष्य भी सुरक्षित नहीं है महोदय जी आपसे विनम्र निवेदन है की नई शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है अतः इस बात को ध्यान में रखते हुए हम सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों को नियमित किया जाए और विभाग में
Shiv Bhawan Shivhare 3 years 4 months ago
माननीय मुख्यमंत्री जी
मैं आपको एजुकेशन लोन माफ करने के लिए योजना बनाने के बारे में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। 12th के बाद जो विद्यार्थी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ग्रेजुएशन के लिए एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई की है तथौप्रांत कोई नौकरी न लगने के कारण जो अपना एजुकेशन लोन भर पाने में असमर्थ है कृपया इस विषय पर कोई योजना बनाई जाए।
Gajendra Sharma 3 years 4 months ago
कार्य क्षेत्र:कचरा प्रबंधन
सुझाव ग्रामीण स्तर पर कचरा प्रबंधन से रोजगार
टिप्पणी जैसा कि कचरा प्रबंधन सार्थक रहा है उसी प्रकार हम कचरे से अब ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा सकता कचरे में फेंकी गई चीजों का पुनः उपयोग करके हम नवाचार की भावना से ग्रामीण विकास कर सकते हैं
https://youtu.be/UsKlY8B9Pxo
ParasKhare 3 years 4 months ago
मेरा 3रा सुझाव-:
3.ग्रामीण उद्योग (ग्रामीण विकास मंत्रालय)
- बड़े उद्योगपतियों से मिलके ग्रामीण इलाकों में छोटी छोटी factories बनवाइए!
- शहर तो विकसित होते ही रहेंगे,अब खाने से जुड़े छोटे उद्योगों को ग्रामीण इलाकों में विकसित किया जाना चाहिए,
उदाहरण के लिए,बेकरी हुआ,किसी भी तरीके का ketchup, किसी भी तरीके का आटा इत्यादि का business गांवों में किया जा सकता है! ग्रामीण इलाकों में तो आप सोलर पैनल का भी उपयोग कर सकते हैं!जिससे आप खेतों में दिन में आसानी से पानी दे सकते हैं और सोलर पैनल से घरों म
yogendra singh 3 years 4 months ago
श्री मान जी अनरोध है कि बैंक एवं ग्राम पन्चयातो काऔचक निरीछण जरुर किया जाये पन्ना जिला के शाहनगर ब्लाक मे धन्यवाद जय हिन्द
ParasKhare 3 years 4 months ago
2 सुझाव-:
1-कक्षा6वीं से कक्षा12वीं
-शिक्षा और खेल मंत्रालय को मिलके ग्रामीण इलाकों में, जहां पहले कक्षा 6वीं से विद्यालय हैं वहां खेल के मैदानों को बनाना चाहिए और सुचारू रूप से उनका रख रखाव होना चाहिए
-क्रिकेट का मैदान नहीं होना चाहिए और क्रिकेट उन मैदानों पे पूरी तरीके से प्रतिबंधित होना चाहिए,क्योंकि हमें देश और देश के युवाओं को आगे बढ़ाना है
2-लाउडस्पीकर
-SC के आदेश का पालन सख्ती से करवाइए!
-युवाओं में किसी भी कार्य को करने की लय को बाधित करता है जिससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है
poonam jain 3 years 4 months ago
Youth should get better transportation systems more industrial area should be developed in remote area
ManojKumarTembhare 3 years 4 months ago
आदरणीय महोदय
आपसे निवेदन है कि प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के लिए कार्य कर रहे
1.व्यवसायिक प्रशिक्षकों के नियमितीकरण के लिए कोई जॉब पॉलिसी बनाएं
उन्हे शिक्षा विभाग में मर्ज करें।
2.कंपनियों के शोषण से उन्हे मुक्त करे जो हमे विगत 6,7 महीनों से सैलरी नहीं दे पा रही हैं।
yogendra singh 3 years 4 months ago
श्रीमान मुख्यमंत्री उद्यम कृति को योजना का आवेदन कृ.msme muky 00031813 को रिजेक्ट कर दिया गयाहै पन्ना जिले ब्लाक शाह नगर मे कोई सुनवाई नही हो रही है कृपया अनुरोध हैअवेदन पर कृपा कर कर्यावही की जाये जय हिन्द जय मध्यप्रदेश
Pankajsingh 3 years 4 months ago
बच्चों का भविष्य शिक्षक बनाता है, लेकिन शिक्षक का भविष्य ही अंधकारमय है तो फिर कैसे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा?
व्यवसायिक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा का आज और कल है। इसलिए आप व्यवसायिक शिक्षा के लिए जरूर एक पॉलिसी लाइए। ये आउटसोर्सिंग व्यवस्था बच्चों और व्यवसायिक प्रशिक्षक दोनो के लिए कलंक है। इस ओर विशेष ध्यान दीजिए, एक बार आप हम व्यवसायिक प्रशिक्षकों पर भरोसा करिए फिर देखिए हमारा मध्यप्रदेश व्यवसायिक शिक्षा में कैसी प्रगति करता है।