मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
PremSharma 3 years 4 months ago
बच्चों का भविष्य शिक्षक बनाता है, लेकिन शिक्षक का भविष्य ही अंधकारमय है तो फिर कैसे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा?
व्यवसायिक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा का आज और कल है। इसलिए आप व्यवसायिक शिक्षा के लिए जरूर एक पॉलिसी लाइए। ये आउटसोर्सिंग व्यवस्था बच्चों और व्यवसायिक प्रशिक्षक दोनो के लिए कलंक है। इस ओर विशेष ध्यान दीजिए, एक बार आप हम व्यवसायिक प्रशिक्षकों पर भरोसा करिए फिर देखिए हमारा मध्यप्रदेश व्यवसायिक शिक्षा में कैसी प्रगति करता है।
PremSharma 3 years 4 months ago
व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे मध्यप्रदेश शासन सभी योग्य युवा कई सालों से कार्यरत है विनम्र पूर्वक आग्रह है आपसे।
Dr Kalpana Dixit 3 years 4 months ago
Youth leadership program is a prime concern.
RahulSahu 3 years 4 months ago
Youth should be aware about the civic laws like no spitting, outdoor peeing etc. and should be aware of their responsibility towards nature and neighbourhood. They ahould behave like responsible citizen so more emphasis on programs like Swacch Bharat!!
RahulSahu 3 years 4 months ago
I will suggest 3 points -
1) Industrial Education and Training - Direct paid employment training should be linked like it is done in foreign nations like co-op programs where is is mandatory to work in a corporate or industry for 6 months to get a degree, this makes yourh industry ready after graduation.
2) Interest free loans against some collateral if any young guy has a start-up or small business ideas.
3) Drugs and Alcohol ban and strict penalty for same.
Jitendra brahmbhatt 3 years 4 months ago
1.युवाओ को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जो एक,बी एवं सी प्रमाण पत्र प्राप्त है उनका लाभ जैसे एन सी सी रक्षा के क्षैत्र में देती है वैसे ही राज्य की नौकरियों में दिया जाये।2.सेवा के क्षैत्र में काम करने वाले युवाओं को केन्द्र स्थापित करने के लिए मांग पर स्थान उपलब्ध कराया जाये।3.ऐसे युवा जो स्थानीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं।उन से कार्य योजना मंगाकर जिला प्रशासन सहायता करें।4.अनुभवी युवा जो सेवा क्षैत्र से जुड़े है।5.स्थानीय स्तर पर समाज सेवा के क्षैत्र में कार्य कर रहे युवाओं को जोड़ा जाये।
shreeraj.nair@mp.gov.in 3 years 4 months ago
The focus areas of the policy shall include education and training, employment and entrepreneurship, health and well-being, sports and fitness, arts and culture, value-based leadership development, restructuring the department, yuva budget, youth advisory group,and the most important initiate of religious study at school level, according to the religion of the students.
trivedia1234 3 years 4 months ago
1) स्कूल में certified CPR &Emergency हेल्थ ट्रेनिंग दे
2) NCc या एक खेल स्कूल में प्रमाण पत्र सहित अवश्यक करें
3) Startups अन्य कर्ज के साथ expert द्वारा प्रशिक्षण, कर्ज चुकाने तक मार्गदर्शन सतत फ्री मिले
4) ITI, इंजीनियरिंग की निम्नस्तरीय प्रयोगशालाओं और workshops को उद्योगपतियों से जोड़कर अत्याधुनिक बनाए
5) सनातन संस्कृति राष्ट्रभक्ति के मासिक compulsory कार्यक्रम स्कूल, ITI, इंजीनियरिंग मेडिकल में हों
6) वास्तविक experts द्वारा रोजगार मार्गदर्शन कमेटी ऑफिस सहित हर तहसील स्तर पर हो
trivedia1234 3 years 4 months ago
1) स्कूल में certified CPR &Emergency हेल्थ ट्रेनिंग दे
2) NCc या एक खेल स्कूल में प्रमाण पत्र सहित अवश्यक करें
3) Startups अन्य कर्ज के साथ expert द्वारा प्रशिक्षण, कर्ज चुकाने तक मार्गदर्शन सतत फ्री मिले
4) ITI, इंजीनियरिंग की निम्नस्तरीय प्रयोगशालाओं और workshops को उद्योगपतियों से जोड़कर अत्याधुनिक बनाए
5) सनातन संस्कृति राष्ट्रभक्ति के मासिक compulsory कार्यक्रम स्कूल, ITI, इंजीनियरिंग मेडिकल में हों।
6) वास्तविक experts द्वारा रोजगार मार्गदर्शन कमेटी ऑफिस सहित हर तहसील स्तर पर हो
trivedia1234 3 years 4 months ago
1) स्कूल में certified CPR &Emergency हेल्थ ट्रेनिंग दे
2) NCC या एक खेल स्कूल में प्रमाण पत्र सहित अवश्यक करें
3) Startups अन्य कर्ज के साथ expert द्वारा प्रशिक्षण, कर्ज चुकाने तक मार्गदर्शन सतत फ्री मिले
4) ITI, इंजीनियरिंग की निम्नस्तरीय प्रयोगशालाओं और workshops को उद्योगपतियों से जोड़कर अत्याधुनिक बनाया जाए
5) सनातन संस्कृति राष्ट्रभक्ति के मासिक compulsory कार्यक्रम स्कूल, ITI, इंजीनियरिंग मेडिकल में हों।
6) वास्तविक experts द्वारा रोजगार मार्गदर्शन कमेटी ऑफिस सहित हर तहसील स्तर पर