मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
trivedia1234 3 years 4 months ago
1) स्कूल में certified CPR&Emergency हेल्थ ट्रेनिंग दे
2) NCC या एक खेल स्कूल में प्रमाण पत्र सहित आवश्यक करें
3) Startups अन्य कर्ज के साथ expert द्वारा प्रशिक्षण, कर्ज चुकाने तक मार्गदर्शन सतत फ्री मिले
4) ITI, इंजीनियरिंग की निम्नस्तरीय प्रयोगशालाओं& workshops को उद्योगपतियों से जोड़कर अत्याधुनिक बनाया जाए
5) सनातन संस्कृति राष्ट्रभक्ति के मासिक compulsory कार्यक्रम स्कूल, ITI, इंजीनियरिंग मेडिकल में हों।
6) वास्तविक experts द्वारा रोजगार मार्गदर्शन कमेटी ऑफिस सहित हर तहसील स्तर पर हो।
trivedia1234 3 years 4 months ago
1) स्कूल में certified CPR&Emergency हेल्थ ट्रेनिंग दे
2) NCC या एक खेल स्कूल में प्रमाण पत्र सहित आवश्यक करें
3) Startups अन्य कर्ज के साथ expert द्वारा प्रशिक्षण, कर्ज चुकाने तक मार्गदर्शन सतत फ्री मिले
4) ITI, इंजीनियरिंग की निम्नस्तरीय प्रयोगशालाओं& workshops को उद्योगपतियों से जोड़कर अत्याधुनिक बनाया जाए
5) सनातन संस्कृति राष्ट्रभक्ति के मासिक compulsory कार्यक्रम स्कूल, ITI, इंजीनियरिंग मेडिकल में हों।
6) वास्तविक experts द्वारा रोजगार मार्गदर्शन कमेटी ऑफिस सहित हर तहसील स्तर पर हो।
vivek shrotriya 3 years 4 months ago
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय जी सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कई वर्षों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। जो अल्प वेतन में दिन रात मेहनत से कार्य कर रहे हैं। कृपया उन्हें नियमित करने का कष्ट करें।
vivek shrotriya 3 years 4 months ago
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय जी सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कई वर्षों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यरत है। जो अल्प वेतन में दिन रात महत से कार्य कर रहे हैं। कृपया उन्हें नियमित करने का कष्ट करें।
Santanu Datta 3 years 4 months ago
Direct recruitment after degree no interview , no examination for every body. This should be the policy. Salary should be reduced.
NiteshDhangar 3 years 4 months ago
आदरणीय सीएम
युवाओं के हित के लिए निम्न सुझाओं
1. सभी स्कूल का निरीक्षण हर सप्ताह हो।
2. धूम्रपान 18 वर्ष से कम आयु के लिय वैन हो।
आधार कार्ड से डेट match कर सकते है।
3. ग्रेजुएशन base पर लोन फॉर बिजनेस/जॉब तुरंत मिले।
4. प्रत्येक सरकारी कर्मचारी के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ेंगे कानून हो।
5. न्याय व्यवस्ता के लिए तुरन्त कार्यवाही हो।
6. प्रत्येक नेता अपने -अपने वार्ड का निरीक्षण करें और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करें।
NiteshDhangar 3 years 4 months ago
आदरणीय सीएम
युवाओं के हित के लिए निम्न सुझाओं
1. सभी स्कूल का निरीक्षण हर सप्ताह हो।
2. धूम्रपान 18 वर्ष से कम आयु के लिय वैन हो।
आधार कार्ड से डेट match कर सकते है।
3. ग्रेजुएशन base पर लोन फॉर बिजनेस/जॉब तुरंत मिले।
4. प्रत्येक सरकारी कर्मचारी के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ेंगे कानून हो।
5. न्याय व्यवस्ता के लिए तुरन्त कार्यवाही हो।
6. प्रत्येक नेता अपने -अपने वार्ड का निरीक्षण करें और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करें।
Abhishek 3 years 4 months ago
अपने प्रदेश मे हाथकरघा ,खादी ,रेशम टेक्सटाइल विभाग मे भर्ती कई सालों से नही निकली है ना ही टेक्निकल एबं नॉन टेक्निकल पदों पर जबकि इन विभागों मे सेकड़ो पद खाली पड़े है ऐसे विभागों की अनदेखी की जा रही है जिससे लाखो युबा निराश है
arvind kumar tiwari_1 3 years 4 months ago
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्हें प्रशिक्षित किया जाए एवं इसकी सुरुवात स्कूल लेवल से ही की जाए परंतु अपने प्रदेश का हाल यह है की उक्त प्रशिक्षण कंपनियों के माध्यम से किया जाता है आउटसोर्सिंग से जिसमे प्रशिक्षकों को एक तो न्यूनतम वेतन प्राप्त होता है और वो भी समय से नहीं मिलता वर्तमान में उनको लगभग 10 माह से वेतन प्राप्त महीन है फलस्वरूप उनका ध्यान अपनी गुजरबसर करने में लगता है जो बहुत दुर्भाग्य की बात है।कोई भी योजना तबतक सार्थक नहीं है जब तक उससे सीधे जुड़े लोग बच्चे और प्रशिक्षक कोफ़ायदानहो
Abhishek 3 years 4 months ago
अपने प्रदेश मे हाथकरघा ,खादी ,रेशम टेक्सटाइल विभाग मे भर्ती कई सालों से नही निकली है ना ही टेक्निकल एबं नॉन टेक्निकल पदों पर जबकि इन विभागों मे सेकड़ो पद खाली पड़े है