You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Inviting Suggestions for Madhya Pradesh State Youth Policy

Start Date: 27-12-2022
End Date: 03-01-2023

मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने ...

See details Hide details

मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव

युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—

1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment

इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —

• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता

विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।

आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:

मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।

All Comments
Reset
372 Record(s) Found

Mahendra Kumar Gautam 3 years 4 months ago

बच्चों का भविष्य शिक्षक बनाता है लेकिन शिक्षक का भविष्य ही अंधकारमय है तो फिर कैसे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
व्यवसायिक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा का आज और कल है।। इसलिए आप व्यवसायिक शिक्षा के लिए जरूर एक पॉलिसी लाइए।ये आउटसोर्सिंग व्यवस्था बच्चों और व्यवसायिक प्रशिक्षक दोनो के लिए कलंक है।इस ओर विशेष ध्यान दीजिए,एक बार आप हम व्यवसायिक प्रशिक्षक पर भरोसा करिए फिर देखिए हमारा मध्यप्रदेश व्यवसायिक शिक्षा में कैसी प्रगति करता है।

Shivam Dhakad 3 years 4 months ago

व्यवसायिक शिक्षा तो में सही कदम उठाया जाए
एक शिक्षक ही बच्चो को सही राह बताता है।
पर शिक्षको को ही आउटसोर्स कर दिया । Skill India
तो लागू हो गया पर बच्चों को Skill India के काबिल बनाने
वाले शिक्षक को आउटसोर्स बना दिया । न जॉब सिक्योरिटी
न इंक्रीमेंट न सही वेतनमान न टाइम पर वेतन ।

Rahul kumar Gautam 3 years 4 months ago

15 sec ago
व्यावसायिक प्रशिक्षकों को की सैलरी 2014 से लेकर आज तक नहीं बढ़ाई गई। व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सैलरी बढ़ाई जाए जिससे वे बिना किसी परेशानी के छात्रों के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हरियाणा की तर्ज पर जॉब पॉलिसी बनाकर सैलरी बढ़ाने का कष्ट करें।

Fateh Singh Chauhan 3 years 4 months ago

#51000_प्राथमिक_शिक्षक_वर्ग_3 करदो मामा जी नहीं तो 2023 में बोरिया बिस्तर बांध लो मामा जी हम परिवार सहित आपको वोट ना देने की शपथ लेते हैं।

व्यावसायिक प्रशिक्षकों को की सैलरी 2014 से लेकर आज तक नहीं बढ़ाई गई। व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सैलरी बढ़ाई जाए जिससे वे बिना किसी परेशानी के छात्रों के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हरियाणा की तर्ज पर जॉब पॉलिसी बनाकर बढ़ाने का कष्ट करें।

Fateh Singh Chauhan 3 years 4 months ago

#51000_प्राथमिक_शिक्षक_वर्ग_3 करदो मामा जी नहीं तो 2023 में बोरिया बिस्तर बांध लो मामा जी हम परिवार सहित आपको वोट ना देने की शपथ लेते हैं।

GouravChouhan 3 years 4 months ago