मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
MAHENDRA KUMAR BEN 3 years 4 months ago
व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे मध्यप्रदेश शासन शासन से निवेदन है सभी योग्य युवा कई सालों से कार्यरत है विनम्र पूर्वक आग्रह है |
Surendra singh 3 years 4 months ago
व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे मध्यप्रदेश शासन सभी योग्य युवा कई सालों से कार्यरत है विनम्र पूर्वक आग्रह है आपसे*
Girrajjadoun 3 years 4 months ago
मध्य प्रदेश सरकार से मेरा अनुरोध है कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जो प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है उसमें लगातार विलंब होता रहता है उस विलंब से बचने के लिए मध्यप्रदेश सरकार को किसी एग्जाम की विज्ञप्ति में ही परीक्षा तिथि परीक्षा का रिजल्ट की तिथि तथा नियुक्ति की तिथि विज्ञप्ति में बताई जाए तथा पूरी प्रक्रिया को 6 महीना में खत्म किया जाना चाहिए
Bhupendrapatel 3 years 4 months ago
Vocational teachers ko out source se hats ke vivaag me Marj Kiya jaiye aur niyamit ke liye neet banaiii jaiyei
Bhupendrapatel 3 years 4 months ago
Vocational teachers ko out source se hats ke vivaag me Marj Kiya jaiye aur niyamit ke liye neet banaiii jaiyei
Dr Anurag sahu 3 years 4 months ago
राज्य युवा नीति के तहत सभी फार्मेसिस्ट जो ग्रैजुएट हो कर निकल रहे है उनके लिए प्रावधान किया जाए की वो प्राइमरी केयर की दवा लिख सके और राज्य के सभी सब हैल्थ सेंटर हो या कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, फीवर क्लिनिक उनमें जॉब दी जाए, साथ में चीफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कम मॉनिटरिंग (मेडिसिन/ड्रग) संभाग स्तर पर ड्रग्स की मॉनिटरिंग के लिए पद निकले जाए जिसका एजुकेशन लेवल डॉक्टर ऑफ़ फार्मेसी (Pharm.D) हो जो सभी प्राइवेट और गवर्मेंट में वैक्सीन/दवाओ की सभी तरीके की मॉनिटरिंग करे क्लिनिकल स्तर पर..
ROAHAN LAHARPURE 3 years 4 months ago
व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को विभाग में मर्ज कर नौकरी की सुरक्षा प्रदान करे मध्यप्रदेश शासन सभी योग्य युवा कई सालों से कार्यरत है विनम्र पूर्वक आग्रह है आपसे।
sanjay baghel 3 years 4 months ago
प्राथमिक शिक्षक भर्ती जो 12 वर्ष बाद हो रही है इसमें पदवृद्धि 51000 एवं रोस्टर सुधार करें तभी बेरोजगार युवा आपको वोट देगा नहीं तो बायकॉट भाजपा
sanjay baghel 3 years 4 months ago
प्राथमिक शिक्षक भर्ती जो 12 वर्ष बाद हो रही है इसमें पदवृद्धि 51000 एवं रोस्टर सुधार करें तभी बेरोजगार युवा आपको वोट देगा नहीं तो बायकॉट भाजपा
sanjay baghel 3 years 4 months ago
प्राथमिक शिक्षक भर्ती जो 12 वर्ष बाद हो रही है इसमें पदवृद्धि 51000 एवं रोस्टर सुधार करें तभी बेरोजगार युवा आपको वोट देगा नहीं तो बायकॉट भाजपा