मध्यप्रदेश सरकार बना रही है 'राज्य युवा नीति, इसे प्रभावी बनाने आप भी दें अपने सुझाव
युवाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'राज्य युवा नीति' बनाई जा रही है। इसकी घोषणा 23/24 जुलाई को आयोजित यूथ महापंचायत के दौरान की गई थी। इस नीति का विज़न मध्यप्रदेश के युवाओं को सशक्त करना है ताकि वह अपनी क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें तथा राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना प्रभावी योगदान कर सकें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस नीति को एक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। आप अपने सुझाव https://mp.mygov.in के साथ साझा कर सकते हैं। आपके सुझाव नीति को व्यवहारिक, समावेशी और प्रभावपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के उद्देश्य निम्नानुसार हैं—
1. युवाओं को आत्मविश्वासपूर्ण, नवप्रवर्तनशीन, उद्यमी एवं जोखिम लेने के लिये तैयार करना - Confident, Innovative, Enterprising and not Risk Averse
2. आर्थिक और वित्तीय व्यवस्था एवं संरचना के प्रति जागृत जानकार - Financially aware
3. मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ - Physically and Mentally Healthy
4. पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार - Responsible Towards Environment
5. समावेशी एवं न्यायपूर्ण - Inclusive and Just
6. प्रतिभागिता के भाव से युक्त - Possess Sporting spirit
7. वैज्ञानिक स्वभाव एवं दृष्टिकोण से युक्त - Possess Scientific Temper
8. तथ्यों के आधार पर युक्तियुक्त निर्णय लेने में समर्थ - Informed Decision Makers
9. अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव से युक्त - Respect for cultural Ethos
10. राष्ट्र निर्माण हेतु प्रतिबद्ध - Nation Builder
11. भविष्य में नेतृत्व प्रदान करने हेतु समर्थ - Leaders of Tomorrow
12. रोजगार हेतु स्वयं को शिक्षा और कौशल प्रदान करने हेतु तैयार - Educate and skill themselves for Employment
इन उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के कार्यक्षेत्र निम्नानुसार लिए गए हैं —
• शिक्षा एवं कौशल
• रोज़गार एवं उद्यमिता
• स्वास्थ्य
• युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य
• जीवन के लिए खेल
• मेरा प्रदेश, मेरा गौरव – कला, साहित्य, संस्कृति, विरासत और विविधता
• संवहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता
• समावेशन एवं न्यायसंगतता
विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी,2023 है।
आप अपने सुझाव निम्नलिखित क्रम में भेज सकते हैं:-
कार्यक्षेत्र:-
सुझाव:-
टिप्पणी:
मध्यप्रदेश राज्य युवा नीति के संबंध उपरोक्त कार्यक्षेत्रों पर आप अपने सुझाव नीचे comment box में साझा करें।
sanjay baghel 3 years 4 months ago
प्राथमिक शिक्षक भर्ती जो 12 वर्ष बाद हो रही है इसमें पदवृद्धि 51000 एवं रोस्टर सुधार करें तभी बेरोजगार युवा आपको वोट देगा नहीं तो बायकॉट भाजपा
Uttam Dada G 3 years 4 months ago
Chutia
Uttam Dada G 3 years 4 months ago
Mama ji aap school ja rahe the na fir Kyon Nahin Gaye
Uttam Dada G 3 years 4 months ago
Kans Mama ji aap Gaddi Chhod dijiye aapki Umra ho chuki hai
SrajanHardiya 3 years 4 months ago
यूथ इंटर्नशिप से प्रोग्राम पर नरसिंहपुर द्वारा एक पंचायत एक लाइब्रेरी की तर्ज में प्रदेश में नगर परिषद स्तर पर जनपद स्तर पर शासकीय तौर पर नियुक्त जनप्रतिनिधियों के मद से प्रदेशभर में बनवाना एक नई पहल साबित होगी
राजपत्रित कर यह निर्देश दे दिया जाए जिससे उन क्षेत्रों में निकलने वाली प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी
Rayyan khan 3 years 4 months ago
पूरे प्रदेश में करप्श खत्म होना चाहिए और सभी जगह खास तौर पर सरकारी जगहों पर सभी व्यविस्थित होना चाहिए ताकि कोई प्राइवेट में न जाना पड़े।
Sachin Kumar 3 years 4 months ago
आदरणीय सीएम
युवाओं के हित के लिए निम्न सुझाओं
1. सभी स्कूल का निरीक्षण हर सप्ताह हो।
2. धूम्रपान 18 वर्ष से कम आयु के लिय वैन हो।
आधार कार्ड से डेट match कर सकते है।
3. ग्रेजुएशन base पर लोन फॉर बिजनेस/जॉब तुरंत मिले।
4. प्रत्येक सरकारी कर्मचारी के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ेंगे कानून हो।
5. न्याय व्यवस्ता के लिए तुरन्त कार्यवाही हो।
6. प्रत्येक नेता अपने -अपने वार्ड का निरीक्षण करें और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करें।
Shrikantasati 3 years 4 months ago
मध्यप्रदेश के सभी बिजली के सबस्टेशन पर सौर ऊर्जा के प्लांट लगाये जाये जिससेे किसानों को फुल टाइम बिजली मिले, जिससेे किसानों के फसलों की पैदावार बडे़
किसानों की जरूरत... बिजली, पानी, और समय पर खाद यूरिया बीज
Bhaskararao 3 years 4 months ago
నమస్కారం సార్ మొదట చేయవలసిన పని పిల్లలకు స్టడీ అర్థమయ్యేలా చెప్పడం ఆ తరువాత చెప్పిన స్టడీని చూపించడం ఎందుకంటే పిల్లలు చెప్పడం కన్నా చూడడాన్ని ఎక్కువ గుర్తు ఉంచుకుంటారు తరువాత పరీక్షలు పిల్లలు చదువు కష్టంతో కాకుండా ఇష్టంతో చదివేలా ఉండాలి అప్పుడే వాళ్ళు చదువు మీద శ్రద్ధ చూపుతారు వారు ప్రశ్నకు సంబంధించిన జవాబు సొంతమాటల్లో రాయగలగాలి వాళ్లు సొంతగా ఆలోచించ గల నైపుణ్యం గలగాలి అప్పుడే మన దేశంలో పిల్లలందరూ కొత్త ఇన్వెన్షన్స్ చేయగలుగుతారు ఇంకా నేను మీతో చాలా మాట్లాడాలి సార్ మీ పిలుపు కోసం ఎదురుచూస్తూ ఉంటా
HarvanshYadav 3 years 4 months ago
Government should organize properly a discussion session about future of the youths, and initiates a scholarship in field of sports, and other curriculum activities so Iore and more youths shows their desire to participate in it.it will help not only development of youth but also in development of country.One of the major reform which govt. should initiate that is A policy for starting a new business known as entrepreneurship, it will help in eradication of unemployment which is major problem.