You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for CM Jan Seva

Start Date: 22-02-2021
End Date: 07-06-2021

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में "सी.एम. जन सेवा" हेतु ...

See details Hide details


आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में "सी.एम. जन सेवा" हेतु सुझाव

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में "सी.एम. जन सेवा" का शुभारंभ किया गया है।
जिसके अंतर्गत अब प्रदेश के नागरिक अपने मोबाइल से 181 पर कॉल कर एक ही दिन में घर बैठे दैनिक जीवन में सर्वाधिक उपयोगी सेवा जैसे-स्थानीय निवासी, आय प्रमाण पत्र, खसरा/खतौनी एवं नक़्शे की डिजिटल प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

इस सन्दर्भ में राज्य लोक सेवा अभिकरण, मध्यप्रदेश आप सभी नागरिकों से निम्न बिन्दुओं पर सुझाव आमंत्रित करता है:
1. जिन्होंने ‘सी.एम. जन सेवा’ के अंतर्गत सेवाएं प्राप्त की है, वो अपने अनुभव साझा करें।
2. इस सेवा को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है?

निश्चित ही आपके सुझावों से नागरिकों के लिए इस सेवा को और बेहतर और उपयोगी बनाने में सहायता मिलेगी।
अपने सुझावों के साथ अपना नाम, शहर, जिला और पिनकोड अवश्य लिखें।

All Comments
Reset
322 Record(s) Found

Deepa Sam Borade 4 years 5 months ago

Promote cooperative societies in villages for self help, development and small businesses/agriculture models. Use services of retired government officers as volunteers.

DipeshKumarpatidar 4 years 5 months ago

Hamare cm dawara diye gaye nirdesh ka samman karte huye lockdown ka palan kare
Or jis jis area me covid patient jyada nikle
Use proper lockdown rakhe or khud ko safe rakhe
Khud safe to sab safe

Naveenkumargupta 4 years 5 months ago

सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों में सभी लोगों के प्रति प्रेम, शिष्टाचार और मित्रता जैसी भावनाएं भरने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए ताकि वे ठीक से जनसेवा कर सकें।

Ishu 4 years 5 months ago

मध्यप्रदेश में विभिन्न हॉस्पिटलों जहां कोरोना का इलाज हो रहा है,वहां बेड व अन्य सामग्री की उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, जिससे जनता को उपचार लेने में सुविधा हो।

Arpit Jain_18 4 years 5 months ago

कोरोना सेंटर पर जो भ्रष्टाचार हो रहा है उस पर रोक लगाइये।
खाना अंदर भेजने के 50 लगते है,etc

Arpit Jain_18 4 years 5 months ago

आपसे प्राथना है,एक कानून प्राइवेट अस्पताल की अंधा धुन फीस वसूली पर भी लाया जाए।
इस कोरोना काल का सबसे गलत फायदा pvt. अस्पतालो ने उठाया उसे रोकना जरूरी है।
सहमत है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
#privatehospitalloot
@WHO @MoHFW_INDIA @narendramodi @AmitShah @ANI

Shobhitdubey 4 years 5 months ago

Har gaun me ek small production. House bnaya jaye jha small packed product ka production kiya jaye aur 1 pariwar me se 1 person ko rojgaar ka offer diya jaye isse gau n self depend banenge aur rojgaar v badhenge aur govt. Ki income v badhegi.. Nhi to dete rahiye muawaja aur dete rahiye loan ..kishan ka wheat market me 15rs kg bikta hai aur unse bna product 150 rs kg ..aur har baar kishan apne ko thaga sa mahsoos krta hai district satna pin code 485001

Shobhitdubey 4 years 5 months ago

Sabhi milawati saman bechne wale logo ko pakadkar unhe kadi saja di jaye sath hi banane wale ko v .. Aur Jo log aadatan apradhi hai aur janta ko pareshan. Krte hai unhe pakadkar free me kaam liya jaye..
Jin logo ka bpl card bna hai unki sampatti ka time time se janch ki. Jaye.. Jin villages me rcc road nhi hai unhe jald hi bnwa diya jaye.. Av v bht saare kishan ke pass pani ki samasya hai jise side canal ya chhote nale ke madhyam se unke kheto pani pahuchane ki madad kare..

VIJAY KUMAR VISHWAKARMA 4 years 5 months ago

निवास, आय, खसरा की सुविधा सराहनीय पहल है लेकिन अन्य शासकीय कार्यों में आमजनों को बेहद कठिनाई एवं भ्रष्टाचार का सामना करना पडता है । भ्रष्टाचार निवारण हेतु जनसेवा में सुविधा प्रदान की जा सकती है । सूचना का अधिकार सम्बन्धी आवेदन भी यदि जन सेवा के तहत आॅनलाईन लिया जा सके तथा आमजनों को त्वरित जानकारी उपलब्ध हो सके तो भ्रष्टाचार की नींव हिल सकती है ।

anish jaiswal 4 years 5 months ago

181 एक बहुत ही अच्छी पहल है परन्तु शिकायतकर्ता की शिकायत समाप्त करने के लिए सम्बंधित विभाग उस पर दबाव बनाकर झूठे आरोप लगा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित होता है ! शिकायत दर्ज होने के बाद सम्बंधित विभाग और शिकायतकर्ता के मध्य आपसी सामंजस्य बनाने के लिए 181 के सहायताकर्मी को नियत समय सीमा मे समाधान उपलब्ध करवाने का प्रावधान होना चाहिए !
राम परमार
सामाजिक कार्यकर्त्ता
सारंगपुर मप्र