You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Suggest for the Process to Unlock Madhya Pradesh

Start Date: 25-05-2021
End Date: 31-05-2021

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार ...

See details Hide details

कोरोना से जीत की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश सरकार

कोरोना कर्फ्यू में ढील एवं प्रदेश को अनलॉक किए जाने के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित हैं

हम सभी जानते हैं कि पिछले दो महीने से पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौती और उसके खतरे का सामना कर रहा है। मध्यप्रदेश में सभी के सहयोग और परिश्रम से कोरोना संक्रमण अब काफीकुछ नियंत्रण में आ रहा है। कोरोना संक्रमण पर इस नियंत्रण को कायम रखने के लिए हमें अधिकतम प्रयास करने होंगे। हम जानते हैं कि कोरोना संक्रमण एकदम से समाप्त होने वाला नहीं है। सरकार पूरी क्षमता से कोविड से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सरकार की बेहतर रणनीति और प्रबंधन से कोरोना संक्रमण पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाने में सहायता मिल रही है।

प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है परंतु हमें कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए इसके साथ ही जिन्दगी शुरू करना है। इस पर रणनीति बनाते हुए लगातार कार्य करने के साथ हमें लोगों में जागरूकता लाना होगा। ऐसे में प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से उत्पन्न हर चुनौती और हर खतरे को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इस कोरोना कर्फ्यू में हमें कोरोना संक्रमण की दर को कम करने के साथ धीरे-धीरे आम लोगों की गतिविधियों को बढ़ाना भी है और संक्रमण की तीसरी लहर रोकने के लिए जागरूक भी रहना है।

कोरोना कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में निम्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित है:-
1- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक कैसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
2- कोरोना कर्फ्यू में अनलॉक करने की प्रक्रिया अंतर्गत किस तरह की गतिविधियों के संचालन में प्राथमिकता देते हुए छूट प्रदान की जानी चाहिए ।
3- अन्य सुझाव

निम्न माध्यमों से आप अपने सुझाव हमें भेज सकते हैं:-
Portal: mp.mygov.in
Whatsapp no: 9098151870
Email id: covid19.homemp@gmail.com

All Comments
Reset
1366 Record(s) Found

Chippy V Chandran 4 years 11 months ago

Respected Sir,
I kindly request you to extend the lockdown phenomenon in MP even upto June 15th or June last with giving some relaxations to necessary shops to be open at only specific times.Here most of the people are note bothered about the seriousness of Covid 19 and not wearing masks and all .So kindly extend the lockdown for the safety of the people .
Sir, Kindly make the necessary action to postponed the exams in June like MPMSU MPPSC etc ...Thank you .

MansoorAhmadAnsari 4 years 11 months ago

श्रीमान मान्य मुख्यमंत्री जी महोदय 1 तारीख से खुलना चाहिए यही सुझाव है

VineetSarathe 4 years 11 months ago

मान्यवर, सादर नमस्कार

मध्यप्रदेश में बिल्कुल अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ होनी चाहिए,क्योंकि संक्रमण के साथ लोग स्वास्थ एवम आर्थिक दुर्बलता से ज्यादा ग्रस्त हुआ है,उनके मकान का किराया चालू है,छोटे किराना व्यापारियों ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए, चीजों को अधिक रेट में बेचा है,लोगों के बिजली बिल निरंतर आ रहे, कई प्रकार के व्यय चालू है और कुछ बंद है तो वो है रोजगार।
मामा श्री , अगर हम मिनी कंटेंटमेंट जोन बना दें,एवम टेस्टिंग,वैक्सीन,मॉनिटरिंग चालू रखें

RishiDubey 4 years 11 months ago

13. नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 की रूपरेखा तैयार कर ऑनलाइन कक्षाएं एवं जिस जिले की पॉजिटिविटी रेट 0% हो गई हो वहां पर सीमित विद्यार्थियों में ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ की जाए अन्यथा ऑनलाइन ही जाये।
आपसे आग्रह है कि इन सभी बिंदुओं पर मैंने गरीब किसान विद्यार्थी की बातें रखी है बड़ी कोरोना महामारी से हम जल्द ही निदान पा लेंगे लेकिन अभी हमें धीरे से जनजीवन को सामान्य करना है। वैक्सीनेशन का काम बहुत ही धीरे से हो रहा है इसलिए हमें यह आवश्यक है

RishiDubey 4 years 11 months ago

1०. अगर परिस्थितियों में सुधार होता है तो एमपीपीएससी और प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षा अवश्‍य कराई जानी चाहिए। परंतु आयोग द्वारा कम से कम 20 दिन पहले परीक्षा के आयोजन के संबंध में सूचना उपलब्‍ध कराई जानी चाहिए।
11. अगर परीक्षा का अयोजन होता है तो, इस स्थिति में परीक्षा केन्‍द्र के चयन की लिंक पुन: शुरू करें और अपने शहर के नजदीक का परीक्षा केन्‍द्र चुनने का मौक दें।
12. इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा का आयोजन होता है तो केंद्र का चयन करने की इच्छा स्वयं विद्यार्थी को दी जाए।

RishiDubey 4 years 11 months ago

6. मॉंल, रेस्टॉरेन्ट, सिनेमा हॉल जैसे भीड़ जमा करने वाले स्थानों को संपूर्ण टीकाकरण होने तक बन्द रखा जाये।
7. विवाह व अन्य समारोहों अभी 15 जून तक स्थगित करने का आदेश दिया जाए फिर बाद में पॉजिटिविटी रेट कम होने पर विवाह व अन्य समारोह में जनसंख्या नियंत्रण के लिए र्पवेक्षक नियुक्ति हो, जिसका मानदेय आयोजक देंगे।
8. विवाह या समारोह 2-3 घण्टे का हो।
9. सब्जी मण्डियॉं बन्द की जाकर फेरीवालों के माध्यम से वितरण किया जाये।

MansoorAhmadAnsari 4 years 11 months ago

श्रीमान मान्य मुख्यमंत्री जी महोदय हमारा सुझाव
1 तारीख से मध्य प्रदेश अनलॉक होना चाहिए यही निवेदन है

Virendra goswami 4 years 11 months ago

कर्फिव सुबह 6 बजे से खोल दे ओर , शाम को लगा दे 6
बजे के बाद ओर लगा दे । या फिर odd or even formula se open kre । या फिर 1 हफ़्ते में 3 दिन खुला रहे ओर 4 दिन बंद इनसे 1

RishiDubey 4 years 11 months ago

1. अभी नाइट कर्फ्य और वीकेंड कर्फ्यू लगाकर जब तक पॉजिटिविटी रेट 0% ना होता है तब तक उस जिले पर यह लगाना मेरे सुझाव से आवश्यक है।
2.प्रदेश की अंतर्राज्य सीमा को अभी 25 जून तक सील किया जाए।
3. प्रदेश की वह जिले जिनमें पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे है वहां सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही मार्केट की दुकानें 50% अपने कर्मचारियों के साथ ही खोलें।
4. अंतर्राज्य परिवहन सेवा को 15 जून तक रोक लगानी चाहिए।
5. कोरोना की तीसरी लहर आने से पूर्व हमें अपने हॉस्पिटल की पूर्ण तैयारी रखनी होगी।

RishiDubey 4 years 11 months ago

माननीय मुख्यमंत्री जी,
मैं भी अनलाॅक की प्रक्रिया के पक्ष में हुँँ, सर्वप्रथम में चाहूंगा कि वैक्सीनेशन का काम एक ऐसे पर्व के रूप में मनाया जाए की 2021 पूर्ण मध्य प्रदेश वैक्सीनेट। इसके लिए हमें नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में एक वैक्सेशन सेंटर हो ग्राम पंचायत के जनसंख्या के हिसाब से पर वैक्सीनेशन सेंटर को 10000 आबादी के अनुपात में नए खोले जाए। और मेरा सुझाव यह है कि-